Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»कांग्रेस ने मंडी और शिमला लोकसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों को दिया टिकट, कंगना को टक्कर देंगे विक्रमादित्य
    National

    कांग्रेस ने मंडी और शिमला लोकसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों को दिया टिकट, कंगना को टक्कर देंगे विक्रमादित्य

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 14, 2024Updated:April 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए हिमाचल प्रदेश की चार में से दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार रात कांग्रेस हाईकमान की ओर से जारी सूची में मंडी और शिमला लोकसभा सीटों पर दोनों मौजूदा विधायकों को उम्मीदवार बनाया है। इनमें एक कैबिनेट मंत्री है। दो अन्य लोकसभा सीटों हमीरपुर और कांगड़ा पर पेंच फंसा हुआ है। इन सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं। इसी तरह विधान सभा उपचुनाव की छह सीट पर भी अभी प्रत्याशी तय नहीं हो पाए हैं।

    देश में सुर्खियां बटोर रही मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के मुकाबले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। जबकि शिमला लोकसभा सीट पर मौजूदा विधायक विनोद सुल्तानपुरी को उतारा गया है। 42 वर्षीय विनोद सुल्तानपुरी शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन जिला के कसौली से विधायक हैं। वह पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के शिमला से मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप से होगा। उनके पिता स्वर्गीय केडी सुल्तानपुरी के नाम शिमला लोकसभा सीट पर लगातार छह बार कांग्रेस सांसद बनने का रिकॉर्ड है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मंडी सीट से भाजपा की उम्मीदवार व बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने एक बार फिर वीरभद्र परिवार पर भरोसा जताया है। यहां से उम्मीदवार बनाए गए विक्रमादित्य सिंह दिवंगत वीरभद्र सिंह के सुपुत्र हैं। वह शिमला ग्रामीण के विधायक हैं और सुक्खू सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास जैसे बड़े विभागों के मंत्री हैं। कांग्रेस हाई कमान ने मंडी सीट से निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह का टिकट काट दिया है।

    प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले हुए है। प्रतिभा सिंह ने वर्ष 2021 में मंडी सीट पर हुए लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हराकर सबको चौंका दिया था। उस वक्त प्रदेश की सत्ता पर भाजपा का कब्जा था और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे। प्रतिभा सिंह ने इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

    विक्रमादित्य सिंह की तेज़ तर्रार नेता की छवि, भाजपा की कंगना से होगा मुकाबला

    प्रतिभा सिंह की जगह उम्मीदवार बनाए गए उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह तेज़ तर्रार नेता के तौर पर उभरे हैं। 37 साल की कंगना से मुकाबले के लिए 35 साल के विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतार कर कांग्रेस ने युवा वोटरों को आकर्षित करने का दांव चला है। दरअसल विक्रमादित्य सिंह अपने बयानों के लिए काफी चर्चा में रहते हैं और प्रदेश के युवाओं के बीच उनकी अच्छी पैठ है। मंडी लोकसभा सीट पर वीरभद्र परिवार छह बार परचम लहरा चुका है। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह तीन-तीन बार मंडी से लोकसभा सांसद रहे हैं। वीरभद्र सिंह परिवार का मंडी संसदीय क्षेत्र के रामपुर, लाहौल स्पीति और किन्नौर के इलाकों में अच्छा प्रभाव है।

    शिमला लोकसभा सीट पर रहा कांग्रेस का दबदबा, केडी सुल्तानपुरी के नाम रिकॉर्ड

    शिमला आरक्षित लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। ज्यादातर यहां से कांग्रेस जीतती रही है। पिछले 15 वर्षों से यह सीट भाजपा के कब्जे में है। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित बिनोद सुल्तानपुरी के पिता स्वर्गीय केडी सुल्तानपुरी ने इस लोकसभा सीट पर ऐसा दुर्ग बनाया जिसे उनके चुनाव मैदान में रहते कोई भेद नहीं पाया। वह लगातार छह बार यहां से विजयी रहे। उनके लगातार जीत के रिकार्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है। 

    केडी सुल्तानपुरी के चुनाव मैदान से हट जाने के बाद ही भाजपा शिमला संसदीय सीट पर अपना झंडा लहरा पाई। वह 1980, 1984, 1989, 1991, 1996 और 1998 में यहां से विजयी हुए थे। लगातार छह लोकसभा चुनाव जीतने वाली कांग्रेस 13वें लोकसभा चुनाव में इस दुर्ग को बचा नहीं पाई। वर्ष 1999 में केडी सुल्तानपुरी ने चुनाव नहीं लड़ा। उस दौरान हिमाचल विकास कांग्रेस के सिपाही धनीराम शांडिल ने कांग्रेस के इस दुर्ग को भेदा था।

    बहरहाल, शिमला और मंडी लोकसभा सीटों पर युवा और वर्तमान विधायकों को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस ने चुनावी मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। प्रदेश की चार में से दो लोकसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों को उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने यह संदेश दिया है कि सूबे में उनकी सरकार पर कोई खतरा नहीं है।

    ध्यान रहे कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं। 16 माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीती थी जबकि भाजपा को 25 सीटें मिली थी। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई। पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी। इसके अगले दिन विधानसभा में कटौती प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों के गैरहाजिर रहने पर स्पीकर ने उन्हें अयोग्य करार दिया था और उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया था। 

    इस राजनीतिक उठापठक के बाद कांग्रेस के छह विधायक कम हो गए हैं और 62 सदस्य हिमाचल विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 से घटकर 34 रह गई है। हालांकि कांग्रेस के पास अभी भी विधानसभा में बहुमत है। जबकि भाजपा के 25 विधायक हैं। तीन निर्दलीय विधायक भी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि स्पीकर ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।

    ये भी पढ़िए…….

    Madhya Pradesh: रीवा में बोरवेल में गिरे मासूम को 38 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका, रेस्क्यू जारी

    Post Views: 370
    Previous ArticleMadhya Pradesh: रीवा में बोरवेल में गिरे मासूम को 38 घंटे बाद भी नहीं निकाला जा सका, रेस्क्यू जारी
    Next Article सुखरी भंडार में अवैध कोयला खदान धसकने से दो की मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    290 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में ED का शिकंजा, 11 ठिकानों पर छापा; आखिर कहां गया बैंक का पैसा?

    September 3, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद मलबे में दबा सबसे बड़ा राज… 4 हजार लोग लापता, 161 शवों की पहचान नहीं

    September 3, 2026

    नेपाल की नदियां बनीं मौत का रास्ता, त्रिशूली-नारायणी से मिले 321 शव… 280 का DNA टेस्ट शुरू

    September 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.