Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में गुरुवार को बुद्ध जयंती सह कॉलेज का 17वां वार्षिकोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग के कुलपति प्रो. प्रमोद कुमार नायक ने कहा कि खुद पर भरोसा रखें और भगवान बुद्ध की भांति अपनी चिंतनशक्ति बढ़ाएं। इससे भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। वास्तविकता के साथ जीने की कोशिश करें, तभी मानसिकता में परिवर्तन होगा। खुद के मिले ज्ञान को औरों में परिवर्तित करने की कला ही अच्छे शिक्षक बनने के गुण हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि विनोबाभावे विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ सुनील कुमार दूबे…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। खूंटी के अड़की और चाईबासा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। मारे गये नक्सली की पहचान एरिया कमांडर बुधराम मुंडा के रूप में की गई है। मुठभेड़ स्थल पश्चिमी सिंहभूम के बलियाडीह गांव का जंगल है, जो चाईबासा क्षेत्र में पड़ता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादियों के टॉप नक्सली जुटने वाले हैं। सूचना महत्वपूर्ण थी इसलिए सीआरपीएफ की 209 कोबरा, सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी दौरान खूंटी…

Read More

रामानुजगंज। नगर के प्राचीन शिव मंदिर में आज वैशाख पूर्णिमा तिथि को भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर निर्माण कार्य का सभी वरिष्ठ विप्रजनों की मौजूदगी में लक्ष्मीकांत पाण्डेय विनय पाण्डेय दामोदर मिश्रा विनायक मिश्रा के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मंदिर का भूमिपूजन किया गया. भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान धनंजय पाठक, सुदर्शन दुबे, रमाशंकर दुबे, विजय तिवारी, रविन्द्र तिवारी, कृष्णा तिवारी, अनुप तिवारी, अरविंद दुबे, दीपक दुबे, आनंद पाठक, प्रभाकर द्विवेदी, श्यामकुशल पाण्डेय, जीएन तिवारी, शैलेष दुबे, विकास दुबे, संतोष पाण्डेय, अजय तिवारी, यशपाल दुबे, जितेन्द्र पाण्डेय, विकास तिवारी, मनोज…

Read More

लोहरदगा। लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बाटोली में गुरुवार को कुआं खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर मिट्टी में दब गए। सभी मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। मौके पर प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर दल बल के साथ मौजूद हैं। मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाई जा रही है। बताया जाता है कि सेन्हा थाना क्षेत्र के चितरी अम्बाटोली के अम्बा बारी के समीप मनरेगा…

Read More

तेहरान, एजेंसी। हेलिकॉप्टर हादसे में गत दिवस दिवंगत ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का अंतिम संस्कार आज पवित्र शहर मशहद में होगा। दुनिया भर के तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। उनमें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी हैं। धनखड़ यहां कल पहुंचे। उन्होंने इस हादसे में दिवंगत राष्ट्रपति रईसी और विदेशमंत्री डॉ. हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन समेत सभी नौ लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ईरान के कार्यवाहक राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोखबर से भी मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि 21 मई को पूर्वी अजरबैजान प्रांत के ताब्रीज शहर में सुबह 9:30 बजे अंतिम…

Read More

रंका। झारखंड के रंका अनुमंडल थाना क्षेत्र के भदुआघाटी के पास कार और टेलर की टक्कर में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिला के दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों की प्राथमिक उपचार रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद सदर अस्पताल गढ़वा में रेफर किया है। घटनाक्रम के संबंध में वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि सीजी 04 पीबी 8431 टेलर गढ़वा जिले की ओर से आ रही थी जबकि सीजी 15 डीसी 9690 भदुआघाटी के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो…

Read More

गिरिडीह। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को प्रदेश की झामुमो-कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने झारखंड में साढ़े चाल साल के कार्यकाल में सिर्फ नीतियों पर राजनीति की है। इससे युवा वर्ग के सपने कुचले गये हैं। युवा सपनों का सौदा नहीं होने देंगे। झारखंड का सौदा करने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की पहचान है। इन्होंने झारखंड की अस्मिता और छवि को धूमिल किया है। यह सरकार स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने में विफल रही है। उक्त बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पहली बार स्वाति मालीवाल के साथ उनके आवास पर हुई मारपीट के बारे में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद स्वाति मालीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि जिनके ड्राइंग रूम में उन्हें पीटा गया, वे निष्पक्ष जांच चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 13 मई को उनके आवास पर हुई मारपीट की कथित घटना पर एक साक्षात्कार में अपना पक्ष रखा और कहा कि वे घटना के समय अपने आवास पर ही थे लेकिन वे मौका…

Read More

रामगढ़। जिले में पिछले 24 घंटे में गर्मी से लोग बेहाल थे। बुधवार को अचानक उमस भरी गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज तूफान और ओलावृष्टि शुरू हो गई। इस बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली है, लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। रामगढ़ जिले के गोला और चीतरपुर प्रखंड क्षेत्र में किसानों द्वारा लगाई गई सब्जियां खेतों में ही नष्ट हो गई। अचानक हुई ओलावृष्टि की वजह से टमाटर, पालक, नेनुवा, भिंडी, मकई आदि की फसल को नुकसान पहुंचा है।…

Read More

खूंटी (Offbeat News)। पहले गरीबों का भोजन के नाम पर प्रसिद्ध कटहल के उत्पादन में खूंटी जिला महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिले के कटहल की आपूर्ति न सिर्फ झारखंड, बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और नेपाल तक की जाती है। अलग-अलग दिनों में लगने वाली साप्ताहिक हाटों में दूसरे स्थानों के व्यापारी पहुंचते हैं और थोक के भाव में कटहल की खरीदारी करते हैं। (Offbeat News) कुछ व्यापारी तो गांव जाकर पेड़ पर लगे सभी कटहलों को खरीद लेते हैं और उन्हें दूसरे राज्यों की मंडियों में बेचते हैं। कटहल उत्पादन आज भी यहां के लोगों की आय का बड़ा…

Read More