Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Offbeat»Offbeat News: खूंटी का कटहल नेपाल के लोगों की पहली पसंद
    Offbeat

    Offbeat News: खूंटी का कटहल नेपाल के लोगों की पहली पसंद

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 22, 2024Updated:May 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Offbeat News
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    खूंटी (Offbeat News)। पहले गरीबों का भोजन के नाम पर प्रसिद्ध कटहल के उत्पादन में खूंटी जिला महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिले के कटहल की आपूर्ति न सिर्फ झारखंड, बल्कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार और नेपाल तक की जाती है। अलग-अलग दिनों में लगने वाली साप्ताहिक हाटों में दूसरे स्थानों के व्यापारी पहुंचते हैं और थोक के भाव में कटहल की खरीदारी करते हैं। (Offbeat News) कुछ व्यापारी तो गांव जाकर पेड़ पर लगे सभी कटहलों को खरीद लेते हैं और उन्हें दूसरे राज्यों की मंडियों में बेचते हैं।

    कटहल उत्पादन आज भी यहां के लोगों की आय का बड़ा जरिया है। जिले के सभी क्षेत्रों में कटहल के पेड़ पाये जाते हैं। लोग तो घरों में कटहल का पेड़ लगाते ही हैं, साथ ही सड़कों के किनारे जंगलों में भी प्राकृतिक रूप से उगे कटहल के पेड़ यहां के लोगों के भोजन और आमदनी का एक बेहतर जरिया है। (Offbeat News) जंगलों और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग बड़े जतन से कटहल का पेड़ लगाते हैं और इसे व्यापारियों के पास बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    क्षेत्र में कटहल इस क्षेत्र किसानों की अतिरिक्त आय का प्रमुख जरिया है। प्रतिवर्ष कटहल की बिक्री कर किसान हजारों रुपये अतिरिक्त आय के रूप में अर्जित करते हैं। कई किसानों के लिए खरीफ की खेती कटहल पर ही टिकी होती है। किसान गर्मी के दिनों में कटहल की बिक्री कर उससे अर्जित होनेवाली रकम से खरीफ की खेती के लिए खाद, बीज आदि खरीदते हैं। (Offbeat News)

    हालांकि कटहल के पेड़ों की संख्या में कमी जरूर आ रही है, लेकिन किसान अब भी कटहल के पौधे लगाते हैं। कटहल से किसानों को होनेवाले फायदे पर गौर करें, तो मार्च माह से ही किसानों को कटहल से लाभ मिलना शुरू हो जाता है। मार्च माह तक पेड़ों में फसल आना शुरू हो जाता है।

    इस वक्त नई सब्जी के रूप में मंडी में कटहल की काफी मांग रहती है। छोटे साइज के कटहल को किसान इस अवधि में बाजार में अधिक कीमत पर बेचते हैं। अप्रैल और मई महीने में कटहल अपने पूर्ण आकार में आ जाता है। इस वक्त पेड़ों पर लदे एक कटहल का वजन पांच से 10 किलोग्राम तक होता है। कोई कोई कटहल तो 15-20 किलो तक के होते हैं। इसकी बिक्री किसान साप्ताहिक हाटों और डेली मार्केट में करते हैं। कटहल का सबसे अधिक उपयोग सब्जी के रूप में होता है। तोरपा प्रखंड के दियांकेल गांव की कटहल उत्पादक किसान अनिता कहती हैं कि पहले इस क्षेत्र में काफी गरीबी थी।

    लोगों को मुश्किल से दो वक्त का भोजन मिल पाता था। (Offbeat News) ऐसे में कटहल ही गरीबों का निवाला होता था। आज भी सुदूर पर्वतीय और जंगली इलाके में गरीब कटहल खाकर जीवन यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि कटहल को गरीबों का पनीर कहा जाता है। सब्जी के अलावा कटहल की अन्य कई उपयोगिताएं हैं। कुछ गृहिणियां कटहल का अचार बनाकर इसे घरों में संग्रहित करके रखती हैं। इसके अलावा पके हुए कटहल को भी लोग काफी चाव से खाते हैं।

    From Legends to Plates: A Journey into the World of Jackfruit i

    Offbeat News: कटहल प्रोसेसिंग यूनिट नहीं होने का फायदा उठाते हैं बिचौलिये

     

    खूंटी जिले में भले कटहल का भरपूर उत्पादन होता है, लेकिन इसके लिए कोई प्रोसेसिंग यूनिट नहीं है। इसके कारण किसान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम में कटहल बेचने को मजबूर हैं। कटहल के उत्पादन का पूरा लाभ बिचौलिए उठा रहे हैं। बीते कुछ सालों से कटहल पर बिचौलिए व्यवसायियों ने कब्जा कर रखा है। (Offbeat News)

    कटहल के पेड़ों में फल लगते ही बिचौलिए गांव-गांव में घूमकर किसानों से एक सीजन के लिए पेड़ के सारे कटहल खरीद लेते हैं। बिक्री के लिए बाजार जाने के झंझट से बचने और गांव में ही बिक्री की व्यवस्था उपलब्ध होने से किसान भी आसानी से बिचौलिए को कटहल बेच देते हैं। कटहल के पेड़ों के मूल्य का निर्धारण उस पर आई फसलों को देखकर किया जाता है।

    Offbeat Newsबिचौलिए व्यवसायियों द्वारा एक सीजन के लिए खरीदे गए कटहल के एक पेड़ की कीमत की रकम के रूप में किसानों को मात्र एक से दो हजार रुपये दिये जाते हैं। जब पेड़ों पर फसल अपनी पूर्ण आकृति में आ जाती है तो बिचौलिए पेड़ से फसलों को तोड़कर उसे स्थानीय और बाहर की मंडियों में खपाते हैं। (Offbeat News)

    महज एक से दो से दो हजार रुपये में किसानों से खरीदे गए कटहल को बाहर की मंडियों में बेचकर बिचौलिए एक पेड़ की फसल से 50 से 60 हजार रुपये तक की आमदनी करते हैं। यह सिलसिला बीते कई वर्षों से चला आ रहा है।

    जिले में लगभग सभी क्षेत्रों मे कटहल का बंपर उत्पाद होता है। जानकार बताते हैं कि खूंटी जिले में कटहल का व्यापार दो से तीन करोड़ का है। कटहल का उत्पादन तोरपा, कर्रा, रनिया, मुरहू, अड़की आदि ग्रामीण इलाकों में काफी मात्रा में होता है। (Offbeat News) रनिया के किसान नारायण साहू कहते हैं कि सरकार को कटहल के उत्पादन को बढ़ावा और किसानों के लिए बाजार और प्रेसेसिंग यूनिट की व्यवस्था करनी चाहिए।

    ये भी पढ़िए………….

    आम चुनाव का अंतिम रण, तीन सीटें, 52 उम्मीदवार, 53 लाख वोटर

    Post Views: 686
    Offbeat News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleआम चुनाव का अंतिम रण, तीन सीटें, 52 उम्मीदवार, 53 लाख वोटर
    Next Article उमस भरी गर्मी के बाद मौसम ने ली करवट, ओलावृष्टि से किसानों को हुआ नुकसान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई

    August 8, 2026

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    August 7, 2026

    Rashifal 07 August 2026: आज किस्मत देगी किसका साथ? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ के सामने नई चुनौती

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.