Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में नौनिहालों को मिड डे मील के नाम पर पीला चावल खाने के लिए दिया जा रहा है। इस चावल को कर्मचारी खिचड़ी कहकर बच्चों के बीच परोस रहें है। बच्चों के सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला जिले के वाड्रफनगर के बीजाकुरा गांव का है। जिला मुख्यालय से लगभग 100 किमी की दूरी पर यह गांव स्थित है। पंडो समुदाय के लोगों की है बहुल्यता बीजाकुरा गांव के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मिड डे मील में घटिया खाना परोसा जा रहा है।…

Read More

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित हरिओम टावर से छलांग लगाकर शनिवार देर रात एक छात्र अंकित ने आत्महत्या कर ली। लातेहार जिले का रहने वाला अंकित रांची के मारवाड़ी कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रहा था। वह रांची के पंडरा इलाके में रहता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जायेगा। सुसाइड नोट में लिखा-अब कोई रास्ता नहीं बचा अंकित की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।…

Read More

देवघर (Building Collapsed In Deoghar)। झारखंड के देवघर में रविवार को एक दुखद हादसा हो गया है। नगर थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास एक तीन मंजिला इमारत ढह गयी है। हादसे में 10 से 12 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने मलबे में 4 लोगों के फंसे होने की पुष्टि की है। इनमें दर्दमारा निवासी सुनील कुमार यादव, पत्नी सोनी देवी, पुत्र सत्यम कुमार और चाय दुकान चलाने वाली पूनम देवी शामिल हैं। (Building Collapsed In Deoghar) सुनील कुमार यादव निजी चालक है। पूनम के दो बच्चे सुहानी और पीहू को लोगों ने…

Read More

बलरामपुर। बीते 27 मई को जिला मुख्यालय से महज 3 किमी की दूरी पर सुजीत स्वर्णकार और किरण काशी का शव मिला था। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। परिजनों ने इस मामले में जमकर बवाल मचाया था। मृतक युवक सुजीत स्वर्णकार (Sujit Swarnkar Murder) बजरंग दल का जिला संयोजक था। घटना के बाद बवाल बढ़ता चला गया। जिसके बाद सरकार ने जांच के लिए एसआईटी टीम गठित करने का आदेश दिया। Sujit Swarnkar Murder: एसआईटी की टीम पहुंची बलरामपुर बीते 27 मई को डूमरखी जंगल में हुए दोहरे हत्याकांड (Sujit Swarnkar Murder) के बाद मृतक के…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से मानव तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। दोनों नाबालिगों को सीडब्ल्यूसी के मौखिक आदेश पर उनकी सुरक्षा के लिए प्रेमाश्रय रांची को सौंप दिया गया। निरीक्षक दिगंजय शर्मा ने शनिवार को बताया कि रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन रांची पर चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के पास दो नाबालिग लड़कियों को एक पुरुष के साथ संदिग्ध स्थिति में…

Read More

जमशेदपुर। दक्षिण भारत में सफल अभियान के बाद, पूर्व में देश के पहले नियोजित औद्योगिक शहर जमशेदपुर में एनर्जी एंड डिजिटल वर्ल्ड (ईडीडब्ल्यू) 2024 का आयोजन किया गया। जमशेदपुर में हुए ईडीडब्ल्यू के डिजिटलाइजेशन, ग्रिड ऑटोमेशन, नए ज़माने की टेक्‍नोलॉजी और प्रोडक्ट चर्चा पर फोकस किया गया। भारत में ईडीडब्ल्यू की मुख्य अवधारणा भविष्य के डिजिटल और एनर्जी प्लेटफॉर्म विकसित करने के लिए थॉट लीडर्स और टेक्‍नोलॉजी विशेषज्ञों को एक साथ एक मंच पर लाना है। जमशेदपुर में हुए ईडीडब्ल्यू आयोजन में पूरे दिन के कार्यक्रम में लगभग 90 ग्राहकों की भागीदारी देखने को मिली। जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों…

Read More

रामगढ़। झारखंड राज्य को अलग बनाने का एक उद्देश्य था, जिसके लिए वर्षों तक आंदोलन हुआ लेकिन 24 वर्षों के बाद भी झारखंड के निवासियों का सपना पूरा नहीं हो सका। यहां ना तो स्थानीय नीति बनी और ना ही विस्थापन नीति तैयार हो सकी। यह बात शुक्रवार को रामगढ़ के बरकाकाना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख जयराम महतो ने कही। महतो ने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि झारखंड में आज तक उद्योग नीति, नियोजन नीति गंभीरता से काम नहीं किया गया। यही वजह है कि यहां के मूलवासी आज भी दर-दर के…

Read More

गिरिडीह (Truck Seized In Giridih)। उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को पपरवाटांड़ नगर निगम टोल टैक्स के समीप अवैध शराब लदे एक मालवाहक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में धान की भूसी में छुपाकर लाखों रुपये मूल्य की इम्पेरियम ब्लू ब्रांड की सौ के करीब पेटियां रखी थीं। टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। Truck Seized In Giridih: ट्रक में लाखों रुपये मुल्य की शराब जब्त हुई इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगम ने बताया कि उत्पाद अधीक्षक के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गयी है। (Truck Seized In Giridih) उन्होंने बताया कि सूचना…

Read More

रायपुर (Janjgir Poisonous Gas Accident)। जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में पांच लोगों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि, जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएंं की जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली थी। (Janjgir Poisonous Gas Accident) इस घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने…

Read More

बलरामपुर। गुरुवार को जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में पस्ता थाना अंतर्गत सेमरसोत के पास अनियंत्रित होकर ट्रेलर पुल के नीचे जा गिरी। घटना में चालक और परिचालक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। Semarsot Trailer Accident: बलौदाबाजार से औरंगाबाद जा रही थी क्लिंकर लोड ट्रेलर, सेमरसोत के पास दुर्घटनाग्रस्त मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेलर बलौदाबाजार से बिहार के औरंगाबाद जा रही थी। ट्रेलर CG22X-8455 में क्लिंकर लोड था। बलरामपुर जिले के पस्ता थाना अंतर्गत सेमरसोत पहुंचकर गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से…

Read More