- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
कोडरमा, अरुण सूद। शनिवार को श्री हंस योग साधना केन्द्र आश्रम झुमरीतिलैया के अंतर्गत श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क नेत्र एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में आस-पास के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 76 लोगों ने कराई स्वास्थ की जांच: इस नि:शुल्क स्वास्थ शिविर में दूर-दराज के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज से ही श्री संत चैरिटेबल हॉस्पिटल में इलाज कराने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ था। ग्रामीणों ने इस सुविधा का बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज: शिविर में नेत्र रोगियों का भी इलाज हुआ।…
हजारीबाग। दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता, ओउम जय गंगे माता…। हजारीबाग में पहली बार ओकनी तालाब तट पर जब शिवनगरी वाराणसी से पधारे विद्वान यज्ञाचार्य अभिषेक शास्त्री ने कथावाचक चतरा के मयूरहंड निवासी प. दिलीप उपाध्याय और प्रवचनकर्ता धनंजय शास्त्री संग जब गंगा आरती में सुर मिलाए, तो अद्भुत दृश्य बन गया। हाथों में आरती के लिए सजी दीपों की थाल जैसे हर संताप मिटा रही थी। यह मौका था ओकनी बड़ा शिव मंदिर प्रांगण में श्री श्री शतचंडी महायज्ञ का। ओकनी तालाब तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब अध्यात्म के उस स्वर में खोए ताली बजाते…
बलरामपुर। जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में अधेड़ का महुआ पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया गया। इधर पुलिस मामले में मार्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस इस मामले में रामचंद्रपुर थाना प्रभारी…
रायपुर। मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालोद, जशपुर और बलरामपुर जिले में हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है।14 जुलाई तक प्रदेश के एक दो जगहों पर भारी बारिश का आसार है। गुरुवार को मानसून की गतिविधियां कम रही। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है। वहीं 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई। छत्तीसगढ़ में 1 जून से लेकर 12 जुलाई तक 217.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य में मानसून की एंट्री सुकमा के रास्ते 8 जून को हुई थी और पूरे प्रदेश में 23 जून से…
बलरामपुर: जिले के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केसारी में अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर घूमने आए हुए सगे भाई बहनों की गड्ढे के पानी में डूबकर मौत हो गई. रघुनाथ नगर क्षेत्र के केसारी गांव में 6 साल का कार्तिक और 5 साल की दीपा अपने नानी के घर मां के साथ घूमने के लिए आए हुए थे इसी दौरान घर के बाहर खेलते-खेलते दोनों भाई-बहन घर बनाने के लिए खोदे गए नींव के गड्ढे के पानी में डूब गए. घर में सिर्फ दो ही बच्चे थे दोनों बच्चों की मौत होने से पूरा परिवार…
एएनआई, पुणे। महाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के साथ पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मनोरमा के खिलाफ मामला एक किसान को पिस्तौल से धमकाने के आरोप में दर्ज किया गया है। एफआईआर पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। किसान ने आरोप लगाया कि उसे मनोरमा खेडकर ने धमकाया था। पौड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि एफआईआर आईपीसी की…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज सुबह कहीं तेज और कहीं कम बारिश हुई है। गाजियाबाद में सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई बरसात ने मात्र 20-25 मिनट में कई इलाकों की प्रमुख सड़कों को जलमग्न कर दिया। शालीमार गार्डन मेन में भारत माता चौक से दिल्ली के सीमापुरी डीटीसी बस डिपो तक का मार्ग लबालब हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिन 23 राज्यों में भारी बारिश होगी। इस बीच लगभग सारा देश मानसूनी बारिश से भीग…
भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की गतिविधियां जारी है। हालांकि प्रदेश से ट्रफ लाइन दूर निकल गई है, लेकिन उत्तरी गुजरात में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 12 जिले भीगे, जबकि आज शनिवार को 8 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पूरे प्रदेश में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। बिजली गिरने के आसार ज्यादा है। मानसून ट्रफ लाइन काफी ऊपर चली गई है। उत्तरी गुजरात में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन है। यही सिस्टम बारिश करा…
बलिया। घाघरा (सरयू) व गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में कटान को लेकर लोगों में दहशत है। कटान की आशंका से बांसडीह तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोग अपना घर छोड़ने को विवश हो गए हैं। प्रशासन मदद के लिए आगे आया है। बांसडीह तहसील के भोजपुरवा, खादीपुर एवं सुल्तानपुर बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। भोजपुरवा में नदी से हो रही कटान की आंशका में कुछ परिवार अपना घर छोड़कर खाने-पीने की आवश्यक सामाग्री लेकर अन्यत्र जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने शेष लोगों को भी समय से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के निर्देश दिये…
रांची। रांची के खेलगांव स्थित फुटबॉल मैदान में सेना भर्ती रैली का आयोजन 26 जुलाई से होगा, जो कि 10 अगस्त तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा और शांति के मद्दनेजर जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत दो पालियों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। प्रथम पाली में रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चलेगा। दूसरी पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक चलेगा। रांची नगर निगम को भर्ती कार्यक्रम के दौरान…