- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बरही में पवनपुत्र स्टील एंड एलॉय प्लांट की चिमनी में मंगलवार को हुए जोरदार ब्लास्ट में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल हजारीबाग शहर के आरोग्यम अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रांची के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार प्लांट की चिमनी में दोपहर करीब 12 बजे धमाके के साथ ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट इतनी जोरदार थी कि वहां काम कर रहे मजदूर हवा में दूर तक उछल गए। सभी 80…
बलरामपुर। जिले में गजराज का आतंक जारी है। एक बार फिर हाथी ने एक युवक को मार डाला है। घटना रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के महावीरगंज बीट का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेस्ट टीम ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवशंकर सिंह (20 वर्ष) मानसिक रूप से कमजोर था। सोमवार की दोपहर से ही घर से लापता था। शाम ढलते ही नरदेव जंगल चला गया। जहां देर रात हाथी के हमले से मारा गया। परिजनों को घटना की सूचना आज सुबह करीब…
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज के ऑटो चालक वर्षों से टेंपो स्टैंड की मांग कर रहें है। स्टैंड न होने के कारण वाहनों के संचालन को लेकर समस्या खड़ी हो रहीं है। स्थाई ऑटो स्टैंड न होने के कारण जाम की भी स्थिति बनी रहती है। दरअसल, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में ऑटो स्टैंड नहीं होने के कारण वाहनों के संचालन को लेकर समस्या खड़ी हो रहीं है। वर्षों से यहां के टेंपो चालक स्टैंड की मांग कर रहें है। इससे पूर्व लरंगसाय चौक के समीप वाहन खड़ा किया करते थे। यातायात कार्यालय बनने के बाद इन्हें यहां से हटा दिया…
कूचबिहार। पड़ोसी देश बांग्लादेश की अशांति की आंच पश्चिम बंगाल पर पर न पड़े इसके लिए बीएसएफ कड़ी निगरानी रख रही है। राज्य पुलिस भी सक्रिय है। केंद्र सरकार ने कूचबिहार में चंगराबांधा बॉर्डर को सील कर दिया है। बांग्लादेश गए 190 ट्रक ड्राइवरों को सोमवार शाम चंगराबांधा सीमा से होकर भारत लाया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह से बांग्लादेश के साथ उत्पादों का आयात-निर्यात बंद कर दिया गया था। शाम को 190 ट्रक ड्राइवरों को बांग्लादेश से भारत वापस लाया गया। मगर अभी भी कुछ ट्रक ड्राइवर वहां फंसे हुए हैं। कई बांग्लादेशी ट्रक ड्राइवर भी भारत में…
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास आज तड़के दो घर ढह गए। यह मकान लगभग 70 साल पुराने बताए गए हैं। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। यह हादसा वाराणसी के खोया गली चौराहे पर हुआ है। वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर है। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस पर कोई बाधा न आए, इसलिए काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले गेट नंबर चार को फिलहाल बंद कर दिया गया है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को एक और दो नंबर गेट से प्रवेश…
लंदन। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जाय ने दावा किया है कि उनकी मां अब राजनीतिक वापसी नहीं करेंगी। पूर्व आधिकारिक सलाहकार सजीब ने सोमवार को बताया कि उनकी मां हसीना ने परिवार के आग्रह पर अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ा है। लंदन में एक एजेंसी दिए एक साक्षात्कार में सजीब वाजेद जाय ने कहा कि उनकी मां शेख हसीना की अब राजनीतिक वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हसीना रविवार से ही इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं। जाय ने कहा कि उनकी मां, जिन्होंने 15 साल तक बांग्लादेश पर शासन किया…
हजारीबाग, डा. अमरनाथ पाठक (सीनियर एडिटर)। गढ़वा से आए पलामू निवासी नए डीएसई आकाश कुमार के समक्ष हजारीबाग शिक्षा विभाग बड़ी चुनौतियां हैं। सबसे पहले तो उन्हें निवर्तमान डीएसई संतोष गुप्ता की ओर से दागदार की गई कार्यालय की संस्कृति को बदलना और उस छवि को लोगों की मानसिकता से निकालना होगा। वहीं टीचर-वर्कर फ्रेंडली बनना होगा। तभी एक मंच पर समन्वय स्थापित कर शैक्षणिक सुधार की ओर बढ़ पाएंगे। उन्हें समझना होगा कि कौन शिक्षा हितैषी हैं और कौन भ्रष्टाचार के वाहक। कार्यालय में अमूमन हावी होनेवाली बिचौलियागिरी की पनपी हुई संस्कृति को खत्म कर स्वच्छ, पारदर्शी और सहजता…
बलरामपुर। सोमवार को बलंगी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरफा में 26 वर्षीय राधेश्याम पाल का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम शव परीक्षण करने के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय राधेश्याम पाल ग्राम पंचायत तोरफा निवासी रविवार को पार्टी करने के लिए अपने मित्र के घर गया हुआ था। वहां दिन भर शराब पीने के बाद शाम ढलते ही अपने घर की ओर निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। ट्रांसफार्मर के पास मिला शव: रात भर घर…
ढाका। बांग्लादेश के अमन पसंद नागरिकों की सोमवार सुबह नींद कर्फ्यू के साये में टूटी। सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद करा दी है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच कल हुई भीषण झड़पों में जमकर खून बहा। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ‘प्रोथोम अलो’ ने आज (सोमवार) सुबह अपनी वेबसाइट पर अपडेट की गई खबर में असहयोग कार्यक्रम के दौरान देशभर में हुई झड़पों, गोलीबारी और जवाबी हमलों में 98 लोगों के मरने की पुष्टि की है। बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण…
रांची। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जदयू में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में संजय झा ने पार्टी की सदस्यता दिलायी। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने जदयू का दामन थाम लिया है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर सरयू राय ने बागी तेवर दिखाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा और जमशेदपुर पूर्वी से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को मात दी थी। संजय झा ने कहा कि सरयू राय का जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनका पिछले कई दशकों से व्यक्तिगत संबंध रहा है। सरयू…