- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने निवास स्थान रतनपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए निकले है। इसी क्रम गुरुवार को रामानुजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्यम मांगलिक भवन पहुंचे। इसके बाद सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। आपको बताते चलें कि रामानुजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए पिछले तीन वर्षों से कावंरियों को रुकने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है जहां गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुंचे और समिति के कार्यों की सराहना की। क्षेत्र की खुशहाली…
रांची। झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक स्थानीय विधानसभा सभागार राँची में आयोजित की गई ! प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा और मंच संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव संतन शर्मा ने किया । प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, सभी जिला के जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष सहित विश्वकर्मा समाज के गणमान्य शामिल हुए। बैठक में कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विकास राणा लगातार तीसरी बार…
हजारीबाग। राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के तहत हजारीबाग जिले में लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 से 25 अगस्त 2024 तक एमडीए- आईडीए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा आइवरमेक्टिन, डी.ई.सी. एवं एल्बेंडाजोल की एकल खुराक का सार्वजनिक सेवन कराया जाएगा। कार्यक्रम के तहत 2 वर्ष से ऊपर के बच्चों से लेकर सभी उम्र के व्यक्तियों को यह दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा है कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जाने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को सफल बनाने…
हजारीबाग। भारतीय डाक विभाग की ओर से कटकमसांडी प्रखंड के गदोखर पंचायत भवन में बुधवार को डीसीडीपी के तहत डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक डाक अधीक्षक मुख्यालय विश्वजीत राय एवं सहायक डाक अधीक्षक सेन्ट्रल सब डिवीजन ब्रजेश कुमार पासवान ने सयुंक्त रूप से बताया कि डाक चौपाल डाक विभाग की एक ऐतिहासिक पहल है। इसका उद्देश्य आवश्यक सरकारी और नागरिक, केंद्रित सेवाओं को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों में लाना है, जिससे पहुंच और सुविधा में सुधार होगा। डाक चौपाल ग्रामीणों और सरकारी कार्यों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेंगे, जिससे दूरी…
रायपुर। सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने आज सुबह रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग भिलाई समेत कई शहरों में दबिश दी है । आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ल के यदुनंदन नगर स्थित पुराने आवास पर सीबीआई की 5 से 10 लोगों की टीम पहुंची है। राजेंद्र शुक्ल के पुत्र स्वर्णिम शुक्ल का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ है। बताया जाता है कि हाईटेक बस स्टैंड के पास स्थित नए मकान में भी सीबीआई ने दबिश दी है। सीबीआई जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है। उल्लेखनीय…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज बुधवार काे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में 11 बजे से प्रारंभ होगी। बैठक में कई अहम मुद्दों पर मुहर लग सकती है। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की भी संभावना है। नगर निगम के महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष…
गिरिडीह। जमीन कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने बुधवार सुबह रांची-देवघर पथ को गिरिडीह टावर चौक के पास जाम कर दिया। इस वजह से आवागमन प्रभावित है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने मंगलवार को घटना के बाद गिरिडीह टावर चौक को जाम कर दिया था। इसके बाद पुलिस का आश्वसन मिलने पर लोगों ने जाम हटा लिया। लेकिन आनन फानन में जब शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया तो स्थानीय लोग और भड़क गये और बुधवार सुबह फिर सड़क को जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने कहा कि अनिल…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के बुढ़मू में छापर स्थित दामोदर नदी बालू घाट पर मंगलवार देररात उग्रवादियों ने साकेत साहू और बलराम साहू के छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उग्रवादियों ने बालू ढुलाई में लगे चार ट्रबो, एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन में आगजनी की है। इस घटना से इलाके में दहशत है। लेवी को लेकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल किसी उग्रवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। चर्चा है कि जेजेएमपी कमांडर राहुल तुरी उर्फ अलोकजी ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह उग्रवादी संगठन झारखंड जन…
हजारीबाग। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लाखे के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने नर्सिंग होम के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चतरा जिले के पत्थलगड़ा नंदगांव निवासी परशुराम प्रसाद उर्फ पीआर प्रसाद के रूप में हुई है। वापस लौटने के दौरान मारी गोली मिली जानकारी के अनुसार मृतक परशुराम विष्णुगढ़ में नर्सिंग होम चलाते थे। वह वापस हजारीबाग आ रहे थे। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने पीछा करते हुए शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लाखे के पास सिर में गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें…
बलरामपुर। रामानुजगंज के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ ग्रेड 3 के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से पूरे महकमे में सनसनी फैल गई है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुशील बखला कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुटराडीह का निवासी था। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सुशील ग्रेड 3 का कर्मचारी था। वार्ड नंबर 13 में किराए के मकान में रहकर यहीं से रोज ड्यूटी आना-जाना करता था। सुशील को शराब पीने का लत था। जो अंततः…