Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को पंजगुर के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जाकिर बलूच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस घटना को बर्बर और शर्मनाक कहा है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मस्तुंग जिले के खड़ा-कुचा इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। डिप्टी कमिश्नर बलूच, पंजगुर नगर समिति के अध्यक्ष अब्दुल मलिक बलूच और उनके दोस्त अहमद जान के साथ एक वाहन में पंजगुर से क्वेटा जा रहे थे। सशस्त्र हमलावरों ने कांड उमरानी इलाके के पास उन पर गोलियां…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग सदर अस्पताल कैदी वार्ड में गार्ड की हत्या कर पांच दिन से इलाजरत कैदी मो. शहजाद फरार हो गया। घटना रविवार की रात करीब 10.45 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मो. शहजाद धनबाद का रहनेवाला है और उस पर पांच-पांच हत्या का आरोप है। हत्या के आरोप में ही यह यहां जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग में सजायाफ्ता था। उसके पांव में जख्म थे, जिसके इलाज के लिए उसे हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। पांच दिन पहले से वह भर्ती थी। रात में कैदी ने…

Read More

रांची। झारखंड के होमगार्ड जवानों को पुलिसकर्मियों के बराबर दैनिक मानदेय मिलेगा। अभी उन्हें रोजाना 500 रुपए मिलते हैं, लेकिन बढ़ोतरी के बाद रोज 1088 रुपए मिलेंगे। इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सोमवार को स्वीकृति दे दी है। गृह विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश संकल्प की निर्गत तिथि से प्रभावित होगी। इससे पहले गृह विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी थी। उल्लेखनीय है कि होमगार्ड के जवान लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। होमगार्ड एसोसिएशन 2017 में हाईकोर्ट गया…

Read More

बलरामपुर। सोमवार को जिले के रामानुजगंज में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा रामानुजगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नगर भ्रमण कर गांधी चौक से होते हुए भारत माता चौक पहुंची।  कृषि मंत्री रामविचार नेताम हुए शामिल: कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा लेकर नगर भ्रमण किया। यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहें। मंत्री के आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।  कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि मोदी जी…

Read More

जहानाबाद। बिहार में जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर (वाणावार सिद्धेश्वर धाम) में मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम नौ लोग घायल बताए गए हैं। जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने इसकी पुष्टि की है। सोमवार सुबह सूर्योदय के समय यह हादसा हुआ। मंदिर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मंदिर पहुंच चुके हैं। वह हालात का…

Read More

बलरामपुर। जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण रामानुजगंज की कन्हर नदी उफान पर है। कन्हर का जलस्तर बढ़ने के कारण एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। रविवार को लगे साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई महिला का एनीकट में पैर फिसलने के कारण नदी में गिर गई। जिससे आसपास के लोगों के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। रविवार को लगता है साप्ताहिक बाजार: रामानुजगंज की कन्हर नदी दो राज्यों के बीच होकर बहती है। रविवार को साप्ताहिक बाजार लगने के कारण झारखंड के गोदरमाना से रामानुजगंज एनीकट पार कर लोग खरीदारी करने आते है।…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 25 अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग रांची के पद पर पद स्थापित किया गया है। प्रधान सचिव योजना एवं विकास विभाग मस्तराम मीणा को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग सुनील कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव नगर विकास…

Read More

गिरिडीह। जैन धर्मावलम्बियों के तीर्थ सम्मेद शिखर मधुबन के पार्श्वनाथ पर्वत पर रविवार को देश-विदेश से आए हजारों जैन भक्तों ने मोक्ष कल्याणक दिवस पर भगवान पार्श्वनाथ की वंदना कर निर्वाण लड्डू अर्पित किए। जानकारी के मुताबिक अहले सुबह से ही भगवान के मंदिर में लड्डू चढ़ाने का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर तक चलता रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए जैन श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गेरुआ वस्त्र धारण कर सिर पर भगवान आदिनाथ के अष्टधातु की मूर्ति लिए जैन मुनियों के सानिध्य में पैदल यात्रा कर करीब 20 किलोमीटर ऊपर पारसनाथ टोंक पर्वत की चढ़ाई कर निर्वाण लड्डू…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार काे 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने जेल के दिनों को याद करते हुए हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाया। साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर आदिवासी, मूलवासी, पिछड़ों और दलितों के पक्ष में आवाज बुलंद करने का संकल्प भी लिया। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर हाथ पर लगे कैदी के निशान को दिखाते हुए लिखा कि जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है। ये वो कैदी का निशान है जो मुझे जेल से रिहा होते समय लगाया गया…

Read More

बलरामपुर। जिले के प्रसिद्ध तातापानी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। कलेक्टर, सीईओ तथा वन मंडलाधिकारी के संयुक्त निर्देश में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। दरअसल, शनिवार को बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध स्थल तातापानी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान के परिणामस्वरूप विविध प्रजातियों के पौधे रोपे गए। जिससे परिसर के चारो ओर हरित आवरण को बढ़ाने में योगदान मिलेगा। 2 लाख 14 हजार 720 हितग्राहियों के द्वारा किया जाएगा…

Read More