Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। पेलावल ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत छड़वा डैम से सोमवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम कंचनपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार के रूप में की गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धर्मेद्र रविवार रात से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार की सुबह में डैम की तरफ मॉर्निंग वॉक करने गए लोगों ने पुल के पास एक जोड़ी चप्पल एक मोटरसाइकिल दिखा साथ ही पानी पर तैरते हुए एक शव भी दिखा। लोगों ने इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया पिंकी राणा तथा…

Read More

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के औरा पंचायत निवासी 36 वर्षीय संजय महतो की मौत पिछले एक महीने पूर्व दो सितंबर को मलेशिया में हो गयी थी। पति के अंतिम दर्शन और दाह-संस्कार के लिए उसकी पत्नी जगह-जगह गुहार लगा रही हैं लेकिन अभी तक शव नहीं पहुंचा है। सुनिता देवी ने सोमवार को कहा कि परिवार की माली हालत को देखते हुए पति मलेशिया गए थे। वहां केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे। इसी बीच अचानक विगत 02 सितंबर को उनकी मौत का समाचार मिलने पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। मौत को लगभग एक महीने से…

Read More

रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमों ने राजधानी रांची से लेकर चाईबासा तक दबिश दी है। टीमों ने आईएएस मनीष रंजन, मंत्री मिथलेश ठाकुर के पीएस हरेंद्र सिंह, मंत्री के भाई विनय ठाकुर समेत कई विभागीय इंजीनियर्स से जुड़े 20 ठिकानों पर छापा मारा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जल जीवन मिशन में अनियमितता से जुड़े मामले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। रातू रोड स्थित इंद्रपुरी रोड में विजय अग्रवाल के आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी सहित अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है। ईडी की…

Read More

रांची। राज्य में राजनीतिक सरगर्मी के साथ मौसम भी करवट ले रहा है। राज्य में मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र ने 15 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर रांची, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में देखने को मिलेगा। इसके साथ 16 से 18 अक्तूबर तक राज्य के पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसका असर सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में देखने को मिलेगा। पिछले 25 घंटे में…

Read More

कोडरमा। जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बगड़ो स्थित नवनिर्मित पानी टंकी के समीप रखे प्लास्टिक की पाईप में रविवार शाम को अचानक भंयाकर आग लगने से लाखों रुपये की पाईप जल कर राख हो गई। अचानक लगी आग को देखकर आस पास के लोग जुट गए। आग इतनी तेज थी कि काफी दूर तक धुआं फ़ैल गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोग चर्चा करने लगे कि कहां से इतना धुआं आ रहा है। फिर हो हल्ला के बाद पता चला कि बगड़ो स्थित प्लास्टिक पाईप मे आग लगी है। खबर लिखे जाने तक घटना स्थल…

Read More

बलरामपुर। जय शकुंतला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संस्कृति विभाग के सहयोग से शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी एवं महानवमी पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का अयोजन ग्राम भनोरा के दुर्गा मंच में किया गया। इस कार्यक्रम में गरबा के साथ साथ सुआ नृत्य और छत्तीसगढ़ी गरबा का भी अयोजन किया गया। माता रानी के दीप दान और जगराता के साथ साथ प्रसाद वितरण और भंडारे का भी अयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भनोरा के साथ ही आसपास के अन्य पंचायतों के सैकड़ों लोग शामिल हुए. इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी रंजीत गुप्ता, रतनदीप गुप्ता, विनीता श्याम, सिमरन बड़ा, सुमन तिर्की और सपना…

Read More

रांची। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के अल्बर्ट एक्का चौक के पास स्थित राम कृष्ण अपार्टमेंट स्थित एक मोबाइल टावर में आग लग गई। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। अब तक की जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। अपार्टमेंट की छत पर लगे मोबाइल टावर में अचानक आग लगने के कारण आसपास के घरों पर चिंगारियां गिरने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने भी अपार्टमेंट की बिजली काटकर आग बुझाना शुरू कर दिया। इसी बीच फायर…

Read More

रांची। दुर्गा पूजा में मेला घूमने के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक की शनिवार देर रात मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त रोहित तिर्की के रूप में हुई है। वह मूल रूप से लालपुर थाना क्षेत्र के लोहराकोचा का रहने वाला था। रोहित की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने रविवार को लालपुर चौक पर जाम लगा दिया। लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इस दौरान लगभग आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। लालपुर चौक पर जाम लगने…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड के महेवा गांव में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान दुखद घटना घटी। 22 वर्षीय युवक की विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक तालाब में नारियल लेने उतारा था। गहरे पानी में जाने के बाद डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम शुभम धुर्वे (22 वर्ष), वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम महेवा का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वाड्रफनगर पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और युवक को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले…

Read More

रांची। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 अक्टूबर को रांची आ सकते हैं। वे यहां एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं। झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने यह जानकारी दी। दिल्ली से रांची लौटते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहयोगियों के साथ संविधान सम्मान सम्मेलन के लिए संभावित कार्यक्रम स्थल कार्निवल सभागार का निरीक्षण किया। उनके साथ शशिभूषण राय, विनय कुमार दीपू, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश किरण महतो, प्रवक्ता जगदीश साहू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। वैसे तो रांची…

Read More