Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

गढ़वा। गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला की सबल से मारकर हत्या कर दी गयी। मामला रमकंडा थाना से दो किमी दूर का है। मृत महिला बौद्ध भुइयां की 30 वर्षीया पत्नी नागवंति देवी बतायी गयी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में चार आरोपितों को पकड़ा है। घटना मंगलवार की सुबह उस समय हुई, जब जमीन की घेराबंदी को लेकर गोतिया परिवारों के बीच आपसी झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच बात इतनी बढ़ गयी कि मनोज भुइयां व उसके परिजनों ने महिला की पहले पिटाई की। फिर सबल से मारकर हत्या कर दी। घटना के…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना के वृंदा गांव में सुखदेव रजक नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी में एक करोड़ रुपये से अधिक बरामद किया गया है। साेमवार रात करीब दाे बजे कोडरमा पुलिस सुखदेव रजक के घर पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। इधर मंगलवार की सुबह मौके पर 2 काले रंग के बैग के साथ इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची। जानकारी के अनुसार छापेमारी में एक करोड़ 7 लाख 10820 रुपये नकद के अलावा दो मोबाइल, दो वाहन और 58 ग्राम अफीम भी बरामद किया गया। बताया जाता है कि सुखदेव रजक हजारीबाग जिले के बरही में होटल…

Read More

रामगढ़। जिले में आम नागरिकों को राशन के लिए परेशानी ना हो इसके लिए अधिकारी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन पीडीएस दुकानदार राशन कार्ड धारकों से रिश्वत वसूलने, अनाज का गबन करने और खाद्यान्न की कालाबाजारी से बाज नहीं आ रहे। रामगढ़ प्रखंड के छतरमांडू इलाके में बुढ़िया मंदिर महिला मंडल पीडीएस संचालक को ऐसे ही घोर अनियमितता में पकड़ा गया है । जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक महिला मंडल को निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान बंद पाई गई दुकान, मिली घोर अनियमितता मंगलवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता…

Read More

रांची। भाकपा माले राज्य कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें धनवार विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार यादव, सिंदरी से चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो और निरसा से अरूप चटर्जी के नाम शामिल हैं। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय सुनिश्चित करने और इंडिया गठबंधन की जीत के लिए तमाम लोकतांत्रिक शक्तियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाकपा माले उन्हीं सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जहां पार्टी भाजपा को शिकस्त देने की स्थिति में है लेकिन गठबंधन की अभी बातचीत…

Read More

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड मुख्यालय में चुनाव को लेकर बनाए गए चेक पोस्ट पर मंगलवार को वाहन जांच अभियान के दौरान एक यात्री बस से 15 लाख रुपयी नकदी बरामद हुए। पैसे एक बैग में रखे हुए थे। चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने पैसे को जब्त कर लिया है। इस संबंध में लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को चंदवा प्रखंड मुख्यालय में बने चेक पोस्ट में जब गाड़ियों की जांच की जा रही थी तब एक यात्री बस जो रांची से चलकर गढ़वा की ओर जा रही थी,…

Read More

रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मंगलवार को प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की। इस सूची में 25 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गयी है। इनमें हटिया से अयुब अली, जुगसलाई (एससी) से विनोद स्वांसी, नाला से रघुवीर यादव, जामताड़ा से तरुण गुप्ता, जमशेदपुर पश्चिमी से प्यारेलाल साहू, रामगढ़ से पनेश्वर महतो, मनोहरपुर (एसटी) से दिलबार खारका, जगन्नाथपुर (एसटी) से लक्ष्मीनाथ गगराई, विश्रामपुर से विवेक तिवारी, मधुपुर से सद्दाम अंसारी, बोरिया (एसटी) से उमेश वेदिया, गढ़वा से सोनू कुमार यादव, चतरा (एससी) से उमेश भारती, सिमरिया(एससी) से जीतेंद्र राम, बहरागोड़ा से दिनेश महतो, बड़कागांव…

Read More

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले के कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरियाडीह पंचायत के वृंदा गांव में एक होटल व्यवसायी के घर पर छापेमारी में करोड़ों रुपये बरामद होने की सूचना है। बीती रात दो बजे से कोडरमा पुलिस सुखदेव रजक के घर पर रेड कर रही है। मंगलवार की सुबह मौके पर दो काले रंग के बैग के साथ इनकम टैक्स की टीम भी पहुंची। जानकारी के अनुसार छापेमारी में करोड़ों रुपये नकदी के अलावा सोना और मादक पदार्थ भी बरामद होने की सूचना है। बताया जाता है कि सुखदेव रजक हजारीबाग जिले के बरही में होटल का संचालन करता…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नीति-सिद्धांत, पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लुईस मरांडी सहित कई नेता पार्टी में शामिल हुए। अन्य नेताओं में पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा शामिल हैं। पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी में शामिल किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप…

Read More

बलरामपुर। जिले के मनरेगा के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को बीते 14 माह से श्रम सम्मान राशि नहीं मिला है। जिसके मद्देनजर छत्तीसगढ़ मनरेगा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी महासंघ ने साेमवार शाम काे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेना जमील को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी संघ ने आज मंगलवार काे बताया कि राज्य सरकार द्वारा बीते वर्ष अगस्त माह से 4 हजार रुपये श्रम सम्मान की राशि सभी विभागों के दैनिक वेतन भोगियों को प्रदान किया जा रहा है। लेकिन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (मनरेगा) में 10 से 15 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को ,जो दिन…

Read More

रांची। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार देर रात जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इनमें जामताड़ा से डॉ. इरफान अंसारी, जरमुण्डी से बादल पत्रलेख,पोड़ैयाहाट से प्रदीप यादव, महागामा से दीपिका पांडे सिंह, बड़कागांव से अंबा प्रसाद साहू, रामगढ़ से ममता देवी, मांडू से जय प्रकाश पटेल, बेरमो से कुमार जय मंगल, झरिया से पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा से जलेश्वर महतो, जमशेदपुर पूर्वी से डॉ. अजय कुमार, जमशेदपुर पश्चिमी सेबन्ना गुप्ता, जगन्नाथपुर (एसटी) से सोना राम सिंकु, खिजरी (एसटी) से राजेश कच्छप, हटिया से अजय नाथ शाहदेव,…

Read More