- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। बलरामपुर थाने में स्वाथ्यकर्मी का शव मिलने के मामले में शनिवार काे शव का अंतिम संस्कार कराने नया पारा के संतोषीनगर बलरामपुर एसडीएम पहुंचे। जहां बंग समाज ने शव को जलाने से इनकार कर दिया। समाज का कहना है कि जिनका अकालमृत्यु होता है उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है। इसके बाद एसडीएम के मौजूदगी में शव को घर के करीब दफनाया गया। गौरतलब हो कि गुरुवार को हुए थाना में स्वास्थ्यकर्मी की मौत के बाद शुक्रवार को दिन भर चले बवाल के बाद शाम को इस मामले का पटाक्षेप हो गया। इधर शनिवार को एसडीएम गांव पहुंचे,…
बलरामपुर। गुरुवार को कोतवाली थाना में स्वास्थ्यकर्मी गुरूचंद मंडल की मौत के मामले में हुए हिंसा के बाद शुक्रवार को जिला पुलिस चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। सुबह होते ही धीरे धीरे परिजन बलरामपुर जिला अस्पताल में एकत्रित होने लगे। यहां मृतक का पीएम होना था। दोपहर होते ही जिला अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। इधर सरगुजा आईजी अंकित गर्ग बलरामपुर पहुंचे। आईजी और एसपी वैभव बेंकर ने पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखा और पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुआ पोस्टमार्टम, एनएच 343 जाम दोपहर होते ही अंबिकापुर से पांच डॉक्टरों…
बलरामपुर। गुरुवार को जिले में हुए हिंसा के बाद एसपी वैभव बेंकर रमनलाल ने बलरामपुर कोतवाली के टीआई प्रमोद रूसिया और आरक्षक अजय यादव को सस्पेंड कर दिया है। स्थिति तनावपूर्ण को देखते हुए पूरे जिले में पुलिस बल तैनात है। आपको बता दें कि, बलरामपुर थाने में गुरुवार को अस्पताल के चपरासी गुरूचंद मंडल (30 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। घटना से बलरामपुर पुलिस में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इधर आक्रोशित लोगों ने एनएच 343 में चक्काजाम कर…
हजारीबाग। कांग्रेस नेता और इंडी महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने गुरुवार को हज़ारीबाग विधानसभा सीट से आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मौके पर मुन्ना सिंह के समर्थन में हजारों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने बाइक, कार और टेंपो के काफिले में इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लिया।यह नामांकन यात्रा मुन्ना सिंह के चानो स्थित आवास से प्रारंभ होकर लाखे, मटवारी, डिस्ट्रिक्ट मोड़ और झंडा चौक होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंची। पूरे शहर में मुन्ना सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। और रास्ते भर उनके समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका…
बलरामपुर। बलरामपुर थाने में पूछताछ के लिए बुलाए गए अस्पताल के चपरासी ने गुरुवार काे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से बलरामपुर पुलिस में हड़कंप मच गया है। चपरासी ने फांसी क्यों लगाई? इसका पता नहीं चल सका है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जमकर हंगामा किया एवं एसपी कार्यालय के सामने एनएच 343 में चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार बलरामपुर हॉस्पिटल में पदस्थ चपरासी गुरूचंद मंडल (30 वर्ष) की पत्नी करीब 20 दिनों से गायब हो गई थी। इस मामले में शिकायत बलरामपुर थाने में की गई थी। पत्नी की गुमशुदगी को लेकर बलरामपुर…
पलामू। डालटनगंज के आबादगंज के शुभम अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफलता प्राप्त कर ली है। मृतक की प्रेमिका विजेता कुमारी उर्फ गुड्डी, उसकी मां अनिता कुवंर, भाई नीतेश कुमार और अजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल टांगी को बरामद कर लिया गया है। बुधवार की सुबह मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के डीटीएस टोला में रेलवे लाइन के किनारे से शुभम अग्रवाल की डेडबॉडी बरामद की गयी थी। शुभम की तेज धारदार हथियार से हत्या हुई थी। इस संबंध में शुभम के भाई सौगंध अग्रवाल उर्फ वैष्णव चंद्र मितल…
पलामू। जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव के पास स्थित रंगुवा पहाड़ पर पुलिस और टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच गुरूवार को मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से 30 से 40 राउंड गोली चली। मुठभेड़ के दौरान पुलिस चारों तरफ उग्रवादियाें को घेर रखी थी। मुठभेड़ टीएसपीसी के जितेन्द्र सिंह खरवार एवं नगीना सिंह के दस्ते के साथ हुई है। एसपी रीष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि की है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के जितेन्द्र सिंह खरवार एवं नगीना सिंह का दस्ता भिखही गांव के पास स्थित रंगुवा पहाड़ पर जमा है।…
रांची। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने दीवाली के मौके पर चलाए जाने वाले पटाखों और उसके लिए समय का निर्धारण कर दिया है। पर्षद के सदस्य सचिव राजीव लोचन बख्शी ने गुरुवार काे इस संबंध में सूचना जारी करते कहा कि राज्य के सभी 24 जिलों के शहरी क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता स्तर ‘अच्छी या संतोषप्रद’ श्रेणी में आता है। यहां ऐसे ही पटाखे बेचे जा सकेंगे जिनकी ध्वनि सीमा 125डीबी (ए) से कम हो। साथ ही दिवाली के दिन पटाखे मात्र दो घंटे शाम आठ बजे से रात 10 बजे तक ही चलाए जा सकेंगे। जो भी व्यक्ति…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध रेलवे ई-टिकट का व्यवसाय करने के मामले में छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई है। निरीक्षक डीके सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेल टिकटों के कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रांची आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में नामकुम पुलिस की सहायता से अवैध रेलवे ई-टिकट व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान, “साइबर…
पलामू। पलामू जिले के मनातू प्रखंड के उरुर जंगल में बुधवार की रात बारात जा रही एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार व्यक्तियों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्मल उरांव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे औऱ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बारात बिहार के गया जिला के छकरबंधा गांव से लेस्लीगंज जा रही थी। मृत व्यक्तियों में दूल्हे के रिश्तेदार जावेद अंसारी, आसिन अंसारी एवं दो अन्य शामिल हैं। इसके अलावा मुस्तकिम अंसारी की भी मौत हुई है।…