- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रामानुजगंज के 12वीं बटालियन कैंप में 10 दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।गुरुवार को समापन समारोह में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शपथ ग्रहण के बाद इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में माया जाता हैं। रामानुजगंज के 12वीं बटालियन में आयोजित 10 दिवस पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें…
बलरामपुर। जिले में दीपावली त्यौहार के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के द्वारा बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विभिन्न हॉटलों में छापेमारी करते हुए सैंपल कलेक्शन किया गया और जांच के लिए भेजा गया है. खाद्य एवं औषधि विभाग के द्वारा राजपुर के पांडेय होटल से खोवा राजवाड़े होटल से छेना रसगुल्ला गुप्ता होटल से नमकीन शंकरगढ़ के प्रिया होटल से जलेबी बिकानेर स्वीट्स से पेंडा़ वाड्रफनगर में दीपक होटल से बालूशाही राधा होटल से बेसन लड्डू और शंभू होटल से समोसे का सैंपल लिया गया है और जांच के लिए…
लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाने के हाजत में बुधवार को एक आरोपित ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह गुमला जिले के सिसई का रहने वाला था। पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने आरोपित की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया गया है कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र के कूड़ो गांव में तीन दिन पहले एक युवक की हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड के छानबीन के क्रम में पुलिस को मिली सुराग के आधार पर…
पलामू। जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में स्थित शराब दुकान के सामने रेलवे की थर्ड लाईन निर्माण कंपनी की मिलर मशीन ने एक बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह 11 बजे हुई। मृतक की पहचान उंटारी रोड बाजार निवासी रंजित चौरसिया के इकलौते पुत्र 10 वर्षीय आदर्श चौरसिया के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उंटारी-कुटमू मुख्य पथ को जाम कर दिया है। जाम पांच घंटे तक रहा। इस क्रम में वार्ता के बाद 10 लाख मुआवजा राशि देने…
रांची। कोयला व्यवसायी सह ईंट भट्ठा संचालक प्रदीप कुमार प्रसाद के साथ दो मालवाहक ऑटो से आये युवकों ने मारपीट की। इस मारपीट में प्रदीप कुमार का सिर फट गया है। व्यवसायी ओझा मार्केट जनक नगर के निवासी हैं। उनके साथ मुहल्ले में ही 29 अक्टूबर की रात मारपीट की गयी। इसकी सूचना पंडरा पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस मामले में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। व्यवसायी ने प्राथमिकी में लिखा है कि वे मंगलवार की रात 11:30 से 12:00 बजे की बीच पिस्कामोड़…
रांची। रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के जीडी गोयनका स्कूल में बुधवार को छापेमारी के दौरान एक करोड़ 14 लाख 99 हजार 980 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने छापेमारी के दौरान विभिन्न ब्रांड के तीन विदेशी शराब की बोतल, एक अमेरिकन टूरिस्ट बैग और दो मोबाइल फोन बरामद जब्त किया है। रांची के उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से बुधवार रात संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विधानसभा चुनाव के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराये जाने को लेकर लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि…
हजारीबाग, अमित मिश्रा। रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव को तीन अपराधियों ने मंगलवार की सुबह बीरगांव के सिरका स्थित उसके आवास पर गोली मारी थी। अपराधियों ने इसके लिए 7 एमएम के पिस्टल का प्रयोग किया था। इस बात की पुष्टि मंजीत यादव पर हुए हमले के बाद बिखरे खून और वहां मिला कारतूस का खोखा कर रही है। पुलिस जांच के दौरान यह खोखा भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार शूटर अपाची मोटरसाइकिल से आए थे। इनमें मोटरसाइकिल चला रहा व्यक्ति हेलमेट पहन रखा था। वहीं साथ में आए दोनों शूटर किसी प्रकार का कपड़े…
रांची। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार काे 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे टॉप लीडर शामिल हैं। झारखंड के प्रभारी और जम्मू कश्मीर के विधायक गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री रामेश्वर उरांव, छत्तीसगढ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद जैसे प्रमुख नाम भी इस लिस्ट में हैं। तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, किशन लाल शर्मा, सुबोधकांत सहाय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदीप कुमार बलमुचू, राजेश ठाकुर,…
कोडरमा। जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तालाब में मंगलवार को डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इंदरवा बस्ती निवासी सरयू यादव (48) अपने पुत्र के साथ तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए। इस दौरान उनके पुत्र ने उन्हें बचाने का भी प्रयास किया लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद हल्ला करने पर आसपास के लोग जुटे और तालाब में डूबे व्यक्ति की खोजबीन शुरू की। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से करीब 2 घंटे के बाद मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। इसके…
पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरनगर बारहलोटा में पुरूषोतम कुमार तिवारी के घर में काम करने के दौरान मंगलवार दोपहर ग्राइंडर मशीन से एक प्लंबर मिस्त्री का गर्दन कट गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाद में शहर थाना पहुंचकर एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। सूचना मिलने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी, समाजिक कार्यकर्ता अविनाश देव शहर थाना पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। प्लंबर मिस्त्री की…