- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
गिरिडीह। जिले की सीमा से सटे गुरुवाद गांव मे एक पुलिया के नीचे झाड़ियों में छिपाकर रखे गये 20 किलोग्राम का आईईडी बम बरामद किया गया है। बताया गया कि खुफिया एजेंसी से प्राप्त सूचना के आधार पर इलाके में गिरिडीह एवं जमुई पुलिस ने सीआरपीएफ के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान बीती देर रात एक कंटेनर मे पलान्ट कर रखा गया बम बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के मकसद से भाकपा माओवदियों ने बम का पलान्ट कर रखा था। बताया गया कि आज सुबह बरामद बम को एक जंगल मे निष्किय…
रामगढ़। रामगढ़ थाने में 23 अक्टूबर को फर्जी दस्तावेज के आधार पर गाड़ी चलाने के संदेह पर दो पिकअप वैन को जब्त किया गया था। वाहन संख्या (जेएच 02 वाई 5642) और (जेएच 01 बीजी 2718) दो पिकअप वैन मुर्गी व्यवसाई गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान की दुकान से पुलिस ने जब्त किया था। जांच के दौरान पता चला कि गुलाम सरवर उर्फ बीरबल खान मुर्गी गाड़ी चलाता था और उसी रजिस्ट्रेशन नंबर से दूसरी गाड़ी यात्रियों को ढोती है। एक गाड़ी रामगढ़ में चल रही है तो दूसरी गाड़ी हजारीबाग और चतरा के बीच चलाई जा रही है। रामगढ़…
बलरामपुर। शनिवार की शाम बलरामपुर जिले के राजपुर में भीषण सड़क दुर्घटना हुआ। हादसे में आठ लोगों की जान गई है। इसमें एक ही गांव के सात लोग शामिल है। सूरजपुर जाने के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो (CG15DP 6255) पानी से भरे डबरी में जा गिरी। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर-कुसमी मार्ग के लडुआ गांव के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सभी लोग कुसमी के लरिमा गांव से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने…
रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला में शनिवार को अचानक आग लग गयी। अगलगी की घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि अगलगी में किसी के हताहत होने के सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सब्जी का प्लास्टिक का कैरेट वहां जमा था। इसी क्रम में आशंका जतायी जा रही है कि पटाखा के चिंगारी से वहां आग लग गयी। मुहल्ले के लोगों ने मिलकर आग पूरी तरह से बुझा लिया। सूचना मिलने के बाद बाद फ्रायर बिग्रेड भी वहां पहुंचा, लेकिन तबतक स्थानीय लोगों ने आग बुझा दिया था। आस-पास के दीवार भी आग…
रामगढ़। शहर में एक फ्लैट के इंटीरियर डिजाइन के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में परिणीत टावर के फ्लैट मालिक नवदीप सिंह ने शनिवार को रामगढ़ थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने कहा है कि विकास नगर निवासी होटल राज के मालिक अरुण कुमार सिंह और उनके बेटे ने उनके साथ ठगी की है। नवदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने फ्लैट में इंटीरियर डिजाइन बनाने का ठेका अरुण सिंह और उनके बेटे को दिया था। पूरी डील 15 लाख रुपये में हुई थी। अप्रैल में फ्लैट को हैंडओवर…
रांची। आईएनडीआईए खेमे ने शनिवार को कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। महागठबंधन में तय सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। महागठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस 30, आरजेडी छह सीटों पर और माले तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। धनवार विधानसभा सीट पर माले के साथ दोस्ताना संघर्ष होगा। विश्रामपुर और छतरपुर में जल्द फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची प्रेस क्लब में आईएनडीआईए के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पांच नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का झारखंड…
बलरामपुर। जिले के सनवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरपान गांव में तीन दिनों से लापता मनराज पंडो (25 वर्ष) का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इसके बाद सनवाल थाना को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनराज पंडो (25 वर्ष) पीपरपान निवासी प्रतिदिन शराब के नशे में रहता था। करीब पांच वर्षों से उसे टीबी रोग भी था। बीते बुधवार को भी उसने बाजार…
बलरामपुर। रामानुजगंज वन विभाग को बड़ी सफलता मिली हैं। रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के बगरा सर्कल में तस्कर लकड़ी काटकर बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिकअप वैन और 4 साल (पेड) के लट्ठे को जब्त किया है। लकड़ी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज के बगरा सर्कल के कृष्णानगर बीट में शुक्रवार की देर रात लकड़ी तस्करी की जानकारी मिलने पर वन विभाग टीम हरकत में आई। (Forest Department Action) डिप्टी रेंजर विजयनाथ तिवारी अपने दल बल के साथ मौके…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार ओपी अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य पथ पर एक खड़े हाइवा में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी, जिससे पूरा वाहन जलकर राख हो गया। इस वारदात से विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, हाइवा डुमरहथा गांव के मनोज सिंह के बंद पड़े होटल के पास खड़ा था। हाइवा औरंगाबाद जिला के गमहारी गांव के निवासी राम प्रताप सिंह का है, जो मनोज कुमार सिंह के बहनोई हैं। इस वाहन का उपयोग गिट्टी-छरी के कारोबार के लिए किया जाता था। घटना की…
रांची। झारखंड के बोकारो जिले के चास में गुरुवार को सड़क किनारे पटाखाें की दुकानों में आग लगने से दीपावली के रंग में भंग पड़ गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इस आग की जद में पटाखे की 66 दुकानें आई हैं, जिनमें 55 दुकानें पूरी तरह से जल कर राख हो गईं। पटाखों की दुकान में आग लग जाने से पूरे इलाके में अचानक अफरा-तफरी मच गई। आग के संपर्क में आने के बाद दुकानों में रखे पटाखे धमाका करने लगे। रॉकेट जैसे पटाखे भी इलाके में इधर-उधर जाने लगे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड…