Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। छठ पर्व के नहाय खाय के दिन बिहार के संगीत प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। पद्म पुरस्कार से सम्मानित बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के सुर अब हमेशा के लिए खामोश हो गए। मंगलवार को गायिका शारदा सिन्हा ने 72 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। सोमवार की शाम को ही शारदा सिन्हा की तबीयत अधिक बिगड़ गयी थी और उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। मंगलवार को उनके बटे अंशुमान सिंहा ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी कि आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ…

Read More

साहिबगंज। साहिबगंज के मिर्जा चौकी में सीबीआई की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की है। सूत्रों ने बताया कि 1250 करोड़ के अवैध खनन की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंची है। उल्लेखनीय है कि नींबू पहाड़ पर अवैध खनन मामले की जांच ईडी कर रही थी। वहां के प्रधान विजय हांसदा इस मामले में गवाह थे लेकिन बाद में वह पलट गये। इसके बाद सीबीआई ने साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में विजय हांसदा के जरिये दर्ज कोर्ट कंप्लेन और एसटी-एससी थाने में दर्ज केस को टेकओवर कर लिया।  सीबीआई ने अपने एफआईआर में मुख्य आरोपित पंकज…

Read More

नई दिल्ली। बिहार की दिग्गज लोग गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी है। उन्हें नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पद्म भूषण पुरस्कार विनर सिंगर वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट शेयर किया। वीडियो में अंशुमान ने अपनी मां की गंभीर हालत के बारे में बताया। जारी वीडियो में उनके बेटे अंशुमान ने छठी मैया से उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करने की अपील की। छठ गीत गाने के लिए मशहूर शारदा सिन्हा 25 अक्टूबर को एम्स दिल्ली…

Read More

रांची। भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में साेमवार काे चुनाव आयोग पहुंचा और ज्ञापन सौंपा कि भाजपा नेताओं के फोन टेप किया जा रहा है। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। सुधीर श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस के उच्च पदाधिकारियों के जरिए भाजपा के नेताओं एवं पदाधिकारियों का फोन टेप किया जा रहा है। केवल फोन ही नहीं, बल्कि भाजपा नेताओं का रेकी भी की जा रही है। साथ ही भाजपा नेताओं के आवासों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करने की योजना…

Read More

बलरामपुर। मंगलवार से नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो रही है। सुरक्षा के मद्देनजर जिले के एसपी वैभव बेंकर रामानुजगंज के कन्हर नदी किनारे बने छठ घाट का दौरा कर छठ पूजा के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर की जा रही तैयारियों को देखा। उन्होंने पुलिस, नगर पंचायत और अन्य संबंधित अधिकारियों को बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत ना हों। मीडिया से बातचीत के दौरान बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने बताया कि, रामानुजगंज की कन्हर नदी…

Read More

गढ़वा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने झारखंड विधानसभा के प्रथम चरण में 43 सीटाें पर हाेने वाले चुनाव के लिए सोमवार को गढ़वा के चेतना गांव स्थित श्रीकृष्ण गाैशाला मैदान में चुनावी जनसभा काे संबाेधित करते हुए कहा कि मैं आज आप सबका आशीर्वाद मांगने आया हूं। आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है। ‘रोटी-बेटी-माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-एनडीए की सरकार’। अब हम सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनानी है। मोदी ने कहा कि झारखंड में ये चुनाव ऐसे समय हो रहा है जब पूरा देश ‘विकसित भारत के संकल्प को…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस कस्टडी में गुरुचंद मंडल की मौत से जुड़े मामले में एक नया मोड़ आया है। जिस महिला के अपहरण की शिकायत मृतक गुरुचंद मंडल ने दर्ज कराई थी, उसका शव झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र के कोयल नदी से 30 सितंबर काे बरामद किया जा चुका है। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। वहीं मृतिका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। अब इस पूरे मामले में झारखंड पुलिस जांच कर रही है। बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने साेमवार काे जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका के…

Read More

धनबाद। धनबाद के गोविंदपुर स्थित जीटी रोड पर फकीरडीह के पास सोमवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 7 बजे रूबी खातून (26) अपनी बेटी सीपत परवीन (08), बहन जानवी उर्फ आयत परवीन (15) और उनके पड़ोस की ही रहने वाली दुर्गेश शाह की पुत्री ट्यूशन जाने के लिए सड़क पार करने की तैयारी में थे, इसी दौरान तेज रफ्तार…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता, सबसे बड़े प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंच रहे हैं। वो राज्य के दो स्थानों पर भाजपा की विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा ने एक्स हैंडल पर साझा की है। भाजपा के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11ः30 बजे गढ़वा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो चाईबासा पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री चाईबासा में दोपहर तीन बजे भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। एक रोज पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड में चुनाव प्रचार…

Read More

रांची। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार की देर रात रांची पहुंचे। उन्होंने रविवार को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में भाजपा का झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू होकर रहेगी लेकिन इससे आदिवासी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगे। उनके कानून, उनकी परंपराएं और उनकी संस्कृति पूर्ववत रहेंगी। यूसीसी से आदिवासियों को बाहर रखा जाएगा। शाह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण और आदिवासियों की आबादी को संरक्षित करने के लिए यूसीसी जरूरी है। झारखंड में हम इसे जरूर लागू…

Read More