- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रांची में होने वाले रोड शो को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। रांची में होने वाले रोड शो को लेकर सड़क को जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है। प्रधानमंत्री के कारकेड का रिहर्सल भी शनिवार को किया गया। इस दौरान सभी वरीय अधिकारी मौजूद थे। रांची में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर तीन हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री के रांची के रोड शो के दौरान चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती रहेगी। साथ ही सभी ऊंचे भवनों पर पुलिस के हथियार बंद दस्ता तैनात रहेंगे। पुलिस मुख्यालय की…
पूर्वी सिंहभूम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में लड़ाई विचारधारा की है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन तो दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस। एक तरफ मोहब्बत, एकता, भाईचारा, इज्जत दूसरी तरफ नफरत, हिंसा और अहंकार। हम कहते हैं कि संविधान को बचाना है। संविधान हिंदुस्तान का है और संविधान जनता की रक्षा करता है जबकि भाजपा चाहती है कि संविधान को खत्म किया जाए और जैसे पहले हुआ करता था वैसे एक बार फिर हिंदुस्तान को चलाया जाए। राहुल शनिवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के गांधी मैदान में सभा को संबोधित कर रह…
बलरामपुर। शनिवार को बलरामपुर जिले के विजयनगर में गोपाष्टमी के अवसर पर पूजा अर्चना की गई। इस कार्यक्रम में जिले के दूर दूर से यादव समाज के लोग पहुंचे। इस पूरे कार्यक्रम में गाजीपुर से आए पुरोहित का मंत्र उच्चारण से अग्नि प्रज्वलित और बच्चे का खौलते हुए दूध से स्नान करना सभी को हैरान कर दिया। दरअसल आज गोपाष्टमी के अवसर पर विजयनगर के पिपरादामर में पूजा अर्चना की गई। मान्यता है कि दीवाली के बाद पड़ने वाली इस अष्टमी पर भगवान कृष्ण पहली बार गायों को चराने गए थे, जिससे यह पर्व गौधन की पूजा के रूप में…
बलरामपुर। रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में बाघ के फुट प्रिंट मिलने की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम टाइगर के मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है साथ ही ग्रामीणों को भी जंगल की तरफ नहीं जाने की समझाइश देते हुए अलर्ट किया जा रहा है। वन विभाग ने की पुष्टि: इस संबंध में रामानुजगंज रेंजर संतोष पांडेय ने बताया कि विगत तीन-चार दिनों से हमारे वन पी 979 जंगल में बाघ के फुट प्रिंट मिल रहे हैं। ये जो है पलगी सुरहर और त्रिकुंडा गांव के आसपास का क्षेत्र है। जहां हम लोगों के द्वारा लगातार मोनीटरिंग की जा…
बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत ओबरी में एक युवती का शव खेत के किनारे बने कुएं में मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलरामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इधर घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती ग्राम ओबरी निवासी मंगलवार से लापता थी। परिजनों ने अपने स्तर से युवती की खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंततः बुधवार को परिजनों ने बलरामपुर कोतवाली में…
बलरामपुर। सूर्य उपासना का पर्व चार दिवसीय छठ पूजा उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते ही संपन्न हो गया। छठ महापर्व के चार दिन के अनुष्ठान के आखिरी दिन छठ व्रतियों ने छठ मैया की आराधना करके परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व सुबह के अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ। व्रतियों ने 48 घंटे के निर्जला व्रत के बाद पारण किया। नगर पंचायत की ओर से विभिन्न घाटों पर छठ पूजा को लेकर भव्य इंतजाम किए गए थे। चार बजे ही घाटों पर लगी श्रद्धालुओं…
हजारीबाग। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तहत जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान के नाम पर फर्जी आदेश पत्र निकाला गया है। पत्रांक 1835 दिनांक 16.09.2024 के माध्यम से यह फर्जी पत्र कक्षा पांच से आठ तक के विद्यार्थियों के नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा के लिए जारी किया गया है। पत्र में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा अभियान डिजिटल साक्षरता अभियान ललित फाउंडेशन के निदेशक को पत्राचार करते दर्शाए गए हैं। इस नकली पत्र के अनुसार डीइओ ललित फाउंडेशन की ओर से डिजिटल साक्षरता अभियान के लिए स्वीकृति देते दिखाएं गए हैं। ऐसे…
बलरामपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ घाट में व्रतियों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। आज सुबह से ही दउरा, सूप और फल के बाजार सज चुके थे। दोपहर होते ही नगर के सभी प्रमुख मार्गों की साफ सफाई की गई। दिन ढलते ही छठ घाटों में श्रद्धालुओं की जन सैलाब उमड़ पड़ी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात थी। जिले के सरहदी क्षेत्र में बहने वाली जीवनदायिनी कन्हर नदी के तट पर सूर्य उपासना के तीसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचे।…
रामगढ़। जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा जारा गांव में चार ग्रामीणों की मौत का मामला पिछले 40 घंटे से सुलझ नहीं पाया है। चोरी की बोलेरो से भाग रहे चोर ने चार लोगों को रौंद दिया गया था। जिसमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। धूमा मांझी की पत्नी मुनिया देवी (45), बहू विलासी देवी (22), डेढ़ वर्षीय पोते निरंजन मांझी और संजय मांझी की बेटी रोशनी कुमारी (12) की मौत हुई थी। इसके अलावा आधा दर्जन लोग घायल भी हैं। ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। जिला प्रशासन सरकारी प्रावधान के अनुसार ही…
गढ़वा। जिले के दक्षिणी वन क्षेत्र के रमकंडा व भंडरिया में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथियों ने मंगलवार की देर रात रमकंडा के ऊपर टोला निवासी 50 वर्षीय सीताराम मोची को पटक कर मार डाला। ग्रामीणों ने बुधवार को कहा कि मंगलवार देर शाम रमकंडा के ऊपरटोला में 35-40 का झुंड गांव पहुंच गया। हाथी खेत में लगे धान की फसलों को चट करने लगे। सूचना पाकर ग्रामीण एकजुट होकर टोर्च, मशाल जलाकर हाथियों को भगाने के लिए निकले। इस दौरान एक हाथी ने सीताराम को सूंड़ से पकड़ लिया और वहीं पटक कर…