Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची प्रेस क्लब के सभागार में दिवंगत पत्रकार राजीव कुमार सिंह की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि हमने एक मिलनसार और मुखर पत्रकार खो दिया है। दुःख की इस घड़ी में रांची प्रेस क्लब उनके परिजनों के साथ खड़ा है। श्रद्धाजंलि सभा में मुख्य रुप से वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश सहाय, सत्यप्रकाश पाठक, सुशील सिंह मंटू और रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज के रक्तदाता सेवा समिति के संस्थापक सदस्य व उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप कुशवाहा ने अपनी जन्मदिन को खास यादगार बनाया है। रविवार को उन्होंने 20वीं बार बलरामपुर जिला अस्पताल में रक्तदान किया और साथ ही केक काटकर जन्मदिन भी मनाया। आपको बता दें, सूर्यप्रताप कुशवाहा विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में लेखापाल है। अपनी 56वीं जन्मदिन पर उन्होंने इसे विशेष बनाने के लिए रक्तदान किया। संस्था के रक्तवीर सोनू कुशवाहा ने भी रामानुजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चौथी बार रक्तदान किया।  मीडिया से बातचीत के दौरान के दौरान संस्था के संस्थापक सदस्य व उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप कुशवाहा ने बताया कि,…

Read More

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का कार्य सोमवार को थम जाएगा। जहां शाम पांच बजे तक मतदान होना है, वहां के लिए शाम पांच बजे और जहां शाम चार बजे तक मतदान का समय है वहां चार बजे थम जाएगा। कुमार रविवार को धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ चुनाव कार्य को लेकर वहां गये (जो वहां के वोटर नहीं हैं) राजनीतिक लोगों को वहां से चले जाना होगा। ऐसे लोगों को कैंपेन की अवधि समाप्ति…

Read More

चतरा। बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को चतरा विधानसभा क्षेत्र के हंटरगंज में चुनावी सभा की। उनके साथ पूर्व मंत्री बिहार सरकार सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी भी पहुंचे। तेजस्वी यादव ने चतरा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी रश्मि प्रकाश के समर्थन में हंटरगंज प्रखण्ड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि वे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का संदेश को लेकर आए हैं। उन्होंने झारखंड के सभी सीटों से महागठबंधन के…

Read More

गढ़वा। असम के मुख्यमंत्री तथा भाजपा के स्टार प्रचारक हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को गढ़वा जिले के पेशका में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। बाबर और औरंगजेब जब भारतीय संस्कृति एवं सनातन को नहीं हिला सके तो हेमंत सोरेन और मिथिलेश ठाकुर की औकात ही क्या है। सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन तथा मिथिलेश ठाकुर ने मिलकर झारखंड तथा गढ़वा को लूट लिया। भ्रष्टाचार चरम पर है। आलम यह है कि सोने के भाव में यहां बालू बिक रहा है। बुजुर्गों की पेंशन बंद कर मइयां सम्मान योजना देने का काम…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार शाम राजधानी रांची में मेगा रोड शो किया। इस दौरान मोदी की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने सवा तीन किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत रांची के ओटीसी ग्राउंड से की। उनका काफिला जैसे-जैसे ओटीसी ग्राउंड से पिस्का मोड़ और मेट्रो गली से होते हुए रातू रोड की तरफ बढ़ा, लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई जगहों पर फूल की वर्षा की गई। अबकी बार-भाजपा सरकार के नारे भी लगे। रोड शो के…

Read More

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के प्रेमनगर क्षेत्र में जंगली हाथियाें के हमले में दो मासूम बच्चों की जान चली गई जबकि बच्‍चों के माता-प‍िता और तीन बच्‍चे भागने में सफल रहे। यह घटना उस समय हुई जब पहाड़ पर झोपड़ी बनाकर रहने वाला यह परिवार सो रहा था। शन‍िवार की रात्र‍ि करीब दो बजे अचानक हुए हमले में माता-पिता ने तीन बच्चाें के साथ किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन वे दो बच्चों को नहीं बचा सके। प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई में हाथियों के एक दल ने पंडो जनजाति के दो बच्चों को कुचलकर मार…

Read More

लातेहार। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने रविवार को लातेहार जिले के सरयू प्रखंड में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने मनिका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हरिकृष्ण सिंह के समर्थन में वोट मांगा और कहा कि झारखंड का यह चुनाव माटी, रोटी और बेटी को बचाने का चुनाव है। तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने वोट बैंक के लिए झारखंड को घुसपैठियों के हवाले कर दिया, जिससे झारखंड की डेमोग्राफी बदल गई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार 5 वर्षों तक सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार में लगी रही। इस कारण पूरे देश में झारखंड का नाम…

Read More

हजारीबाग। झामुमो की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना सोरेन ने हजारीबाग के गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी मुन्ना सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार के पांच साल में दो साल करोना काल में बीत गए। राज्य सरकार ने मात्र तीन वर्षो में विकास की गंगा बहाई है। कल्पना ने कहा कि वर्ष 2019 में बनी सरकार अपने कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान मे रखते हुए राज्य में कई उल्लेखनीय कार्य किए तथा कई कल्याणकारी योजनाओं से झारखंड वासियों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना…

Read More

गुमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के गुमला में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में घुसपैठ रोकने के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए, झारखंड की पहचान बचाने के लिए और महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी है। मोदी ने यूपीए 2004 से 2014 तक केंद्र में रही कांग्रेस नीत यूपीए सरकार का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब डॉ. मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तो सोनिया गांधी सरकार चलाती थीं। उन्होंने झारखंड को कुछ नहीं दिया। राज्य बनने का भी विरोध किया। कांग्रेस और उसके सहयोगी जम्मू-कश्मीर में…

Read More