Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सांसों के संकट के बीच आज ‘हवा और खराब’ हो गई। सुबह सात बजे आरकेपुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 669 और श्रीनिवासपुरी में 633 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों का एक्यूआई भी गंभीर स्थिति में दर्ज किया गया है। सीएक्यूएम) की सब कमेटी ने कल आपात बैठक में गंभीर हो रही स्थिति पर चर्चा की। इसके बाद राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आठ बजे से ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) चार के आठ सूत्री एक्शन प्लान को लागू करने का निर्देश दिया गया है। सीएक्यूएम…

Read More

बलरामपुर। जिले के सामरी पाट इलाके में आज गुरुवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने आईईडी प्लांट किया था। जिसे समय रहते जवानों ने बरामद कर माओवादियों की साजिश को विफल कर दिया। बलरामपुर के एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, सुरक्षाबल के जवानों ने बलरामपुर झारखंड बॉर्डर पर सघन सर्चिंग अभियान चला रखा है। यहां सर्चिंग के दौरान फोर्स की टीम को सामरी के पुदांग इलाके में एक आईईडी मिला। इस आईईडी को नक्सलियों ने सड़क के किनारे जमीन में…

Read More

खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर मुरहू थाना क्षेत्र के बिचना में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने 12 लाख 21 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिये। घटना शनिवार की रात दो से ढाई बजे की है। मामले की जानकारी मिलने पर रविवार की सुबह एसपी अमन कुमार, डीएसपी, मुरहू थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेट्टा सहित कई पुलिस पदाधिकारी और बैंक के शाख प्रबंघक बिचना पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मुरहू पुलिस ने रविवार की सुबह एटीएम के बाहर टूटे हुए ताले, दो पेचकस और एक लोहे की रॉड भी बरामद किया है। घटना की…

Read More

रांची। झारखंड में विधानसभा के पहले चरण का चुनाव समाप्त हो चुका है। अब दूसरे और अंतिम चरण का चुनाव 20 नवंबर को होना है। इसके लिए रांची पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के दिशा9निर्देश के बाद खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने थाना प्रभारी चान्हो और मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी के साथ नक्सलियों और पीएलएफआई के सदस्यों के संभावित ठिकाने नकटा पहाड़ इलाके में चंदवा थाना की सीमा तक छापेमारी की। डीएसपी रामनारायण चौधरी ने रविवार को बताया कि एसएसपी के आदेश के बाद नक्सलियों के कमर को…

Read More

पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी रोड में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका के पिता, देवेंद्र शर्मा ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है। जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष जुलाई 2023 में हुसैनाबाद के सुभाष शर्मा ने नौडीहा, पाटन की रहने वाली कुमारी (नाम बदला हुआ) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही कुमारी के ससुराल वाले तीन लाख रुपये दहेज के तौर पर मांग रहे थे। देवेंद्र शर्मा ने रविवार को दावा किया है कि दहेज की रकम न…

Read More

बलरामपुर। शनिवार की देर रात जिले के एसपी वैभव बेंकर एवं एडिशनल एसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने पस्ता थाने का औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद पूरे थाने में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान थाने में नाइट ड्यूटी पर कुछ पुलिसकर्मी सोते हुए पाए गए। जिसके बाद एसपी ने थाना प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और पुलिसकर्मियों को दंडित भी किया। औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने पस्ता थाने में दस्तावेजों के रख-रखाव एवं रजिस्टरों का विधिवत अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने थाने में लम्बित अपराध, मर्ग, गुम इंसान, शिकायत का अवलोकन कर उनके शीघ्र निष्पादन करने के लिए थाना प्रभारी…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर विकासखंड के चिलमा ग्राम के समीप सासु नदी पर बन रहे पुलिया के पास शनिवार रात जंगल में हाथी की चपेट में आने से पति की माैत हाे गई है, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। लाेगाें ने घायल काे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर तत्काल एसडीओ वन रवि शंकर श्रीवास्तव सहित वन अमला पहुंचा और राहत कार्य में जुट गया। वन व‍िभाग से म‍िली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में हाथी आने के बाद वन विभाग की टीम के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित थे। इस बीच…

Read More

लातेहार। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपितों धनंजय पाठक और निशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लातेहार के रहने वाले हैं। डीएसपी अरविंद कुमार ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गत 13 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के नवोदय स्कूल के पास एक घर में किराए पर रहने वाली महुआडांड़ निवासी महिला सलिमा तिग्गा की हत्या कर घर के कमरे में ही शव में आग लगा दी गयी थी। मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश गहलोत ने राजधानी में चुनाव से 3 महीने पहले पार्टी और सरकार दोनों से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि पार्टी और सरकार अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है और दिल्ली की जनता के बजाय राजनीतिक एजेंडा पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आतिशी ने कैलाश गहलोत का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को केवल दो लाइनों में उन्होंने इस्तीफा लिखा है, लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे इस्तीफे में उन्होंने विस्तार से इसके…

Read More

रांची। राजधानी रांची के हरमू रोड के आसपास से आज अतिक्रमण हटाया गया। रांची के प्रसिद्ध बाजारों में से एक हरमू बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। हरमू में रोड के किनारे जितनी भी दुकानें थी, सभी को हटाया गया है। सड़क के किनारे दशकों से ये बाजार चल रहा था लेकिन आज यहां सन्नाटा पसर है। निगम का कहना है कि पिछले 16 तारीख को ही आदेश आ गया था और हमने लोगों को अल्टीमेटम का समय भी दिया था। निगम कर्मियों का कहना कि हम भी मजबूर हैं। हम भी ड्यूटी कर रहे। हम कुछ नहीं कर…

Read More