Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रोटरी क्लब रांची के सहयोग से सदर अस्पताल में एक नया कंबल बैंक शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य सर्दियों में गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत प्रदान करना है। इस पहल का उद्घाटन रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिपिन चाचन, उनकी पत्नी शिल्पी चाचन, रोटरी क्लब रांची के प्रेसिडेंट गौरव बागरॉय, समाजसेवी ज्योति शर्मा और सदर अस्पताल के डीएस डॉ. बिमलेश सिंह एवं डॉ. अखिलेश झा ने किया। 200 कंबल रोटरी क्लब रांची और 100 कंबल ज्योति शर्मा ने दिया। इस कंबल बैंक के तहत सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और आसपास के गरीबों…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होने वाला है। इसे लेकर आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसकी मतगणना 23 नवंबर होगी। आज जिले के तीनों विधानसभा सीटों गोड्डा, पोड़ैयाहाट व महागामा विस के चुनाव प्रचार-प्रसार का शोर थम गया। आज शाम पांच बजे तक ही तीनों विस के प्रत्याशी अपने पक्ष में चुनाव प्रचार प्रसार के लिए आयोग से अनुमति थी। हालांकिए इसके बाद भी प्रत्याशी जनता से संपर्क करने के लिए डोर-टू-डोर…

Read More

पलामू। प्रमंडल अंतर्गत नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर निवासी राहुल पाल हत्याकांड से पर्दा उठ गया है। पुलिस ने कांड में संलिप्त राहुल के करीबी दोस्त मोहन पासवान को गिरफ्तार किया है। मोहन पासवान ने राहुल की हत्या टांगा (बड़ी कुल्हाड़ी) से गला काटकर कर दी थी। पुलिस ने कांड में इस्तेमाल किया गया टांगा भी जब्त कर लिया है। एसपी दीपक कुमार पांडेय ने सोमवार को कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि मोहन पासवान ने प्रेमिका से राहुल की नजदीकियां बढ़ने के कारण गुस्से में एक प्लान के तहत मार डाला। मोहन ने घटना में अपनी…

Read More

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ से वनमंडल बोरो रेंज के रुवाफुल बीट में कंपार्टमेंट नंबर 667 आरएफ जंगल में आज साेमवार काे हाथी का कंकाल मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सिलसिलेवार तरीके से मिल रहे हाथियों के काल से यह क्षेत्र हाथियाें का कब्रगाह बन रहा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा वनविभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी के कंकाल की पुष्टि की। इसके उपरांत बीट गार्ड और हाथी मित्र दल ने जंगल में छानबीन करते हुए हाथी का कंकाल बरामद किया। वन विभाग से…

Read More

सरायकेला। जिले के चौका थाना अंतर्गत कुरली गांव में बीते रविवार की रात एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी एवं दो वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सोमवार को घटना की सूचना मिलते ही चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार एवं चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन में जुट गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुरली गांव निवासी अशोक महतो की शादी वर्ष 2021 में चांडिल के रावताड़ा में मधुमिता महतो के…

Read More

रांची। विधानसभा चुनाव को 20 नवंबर को प्रातः 07 बजे से अपराह्न 05 बजे तक राँची सदर अनुमंडल के दो विधानसभा क्षेत्र सिल्ली एवं खिजरी में मतदान होगा, जिसे लेकर अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा जारी की गई है। यह निषेधाज्ञा 18 नवंबर के सायं पांच बजे से 20 नवंबर के पूर्वाह्न 10ः00 बजे तक लागू रहेगा। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सदर के अनुमण्डल दंडाधिकारी ने बताया कि इस दौरानप पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को उक्त क्षेत्र के मतदान केन्द्र भवनों के 200 मीटर की परिधि में जमा होना या चलना मना रहेगा। सभी प्रकार के चुनाव संबंधी राजनैतिक…

Read More

रांची। रांची में 20 नवंबर को पंडरा स्ट्रांग रूम की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। यह जानकारी ट्रैफिक एसपी ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि पिस्का मोड़ और तिलता चौक की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पंडरा की ओर शाम पांच बजे के बाद बंद कर दिया जायेगा। वाहनों का प्रवेश रात के दस बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान पिस्कामोड़ से काठीटांड़ रातू जाने वाले वाहन पिस्का मोड़ से कटहल मोड़ होते हुए न्यू मार्केट चौक, कांके रोड, रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। तिलता चौक रातू…

Read More

गिरिडीह। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड में दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को गिरिडीह के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह चुनाव राज्य के लोगों को सुरक्षित करने वाला है। राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठिए पांव पसार चुके हैं। ऐसे में इन्हें बाहर करने के लिए भाजपा का सता में लाने की जरूरत है। प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अब राज्य में कही दिख नहीं…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर ‘व्हिस्पर कैंपेन’ चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिसा और बंगाल से आए लोगों ने एक नया षड्यंत्र शुरू किया है। हेमंत सोरेन ने झारखंड के निवासियों से अपील किया है कि आज और कल मेरे लिए ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि खुलकर अभियान चलाएं। क्योंकि झारखंडियों की प्रकृति में डरना और धीरे-धीरे बोलना नहीं है। खुलकर बोलें, ‘व्हिस्पर’ नहीं, बल्कि ‘बोल्ड’ होकर बोलें। सोरेन ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने उल्लेख किया कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो रहे हैं, वहां ये लोग चौक-चौराहों पर…

Read More

रांची। रांची विश्वविद्यालय में एमएससी नर्सिंग फर्स्ट और सेकेंड इयर प्रैक्टिकल की तिथि घोषित कर दी गई है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार 26 और 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से प्रैक्टिकल शुरू होगा। इसके लिए फ्लोरेंस नर्सिंग कॉलेज और साइन एआर अंसारी इंस्टीट्यूट को केंद्र बनाया गया है। ये भी पढ़िए……….. https://offbeatnews.in/the-impact-of-aqi-becomes-deeper-in-delhi-entry-of-guarded-trucks-prohibited/

Read More