Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं ने भी बुधवार काे बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सुबह 7:00 बजे जैसे पहली बार वोट डालने वाले मतदाता बूथ पर पहुंचे। वैसे ही बुजुर्ग मतदाताओं की कतार भी लग गई थी। लोकतंत्र के इस उत्सव में शारीरिक अक्षमता बुजुर्ग मतदाताओं की कमजोरी नहीं बन सकी। चुनाव आयोग ने शारीरिक रूप से अक्षम और वायोवृद्ध मतदाताओं के लिए रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था की थी। यहां तक की जरूरत पड़ने पर घर से मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था थी। इन सभी व्यवस्थाओं का इस्तेमाल हुआ और मतदान प्रतिशत में…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा सीट पर बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 14,218 बूथों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि 38 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। उन्हाेंने बताया कि सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी…

Read More

नई दिल्ली। राजधानी के लोगों का मंगलवार के दिन की शुरुआत भी स्मॉग की चादर के साथ हुई। तमाम कोशिशों और उपायों के बाद भी प्रदूषण ने लोगों का सांस लेना दूभर कर दिया है। मंगलवार को दिल्ली में वायु प्रदूषण ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में पहुंच गया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 494 दर्ज किया गया। उत्तरी दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 500 के पार चला गया है। नॉर्थ कैंपस में एक्यूआई 500 दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम और कई अन्य स्थानों पर…

Read More

धनबाद। धनबाद के जोगता 11 नंबर में मंगलवार सुबह एक बार फिर से भू-धसान हुआ है। इस धसान में एक व्यक्ति का आधा घर जमींदोज हो गया है। साथ ही भू-धसान स्थल से काफी मात्रा में जहरीले गैस का रिसाव हो रहा है। गैस रिसाव की वजह से आस-पास के लोगों को सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ यहां जमीन धंस गई। इसमें ब्रह्मदेव सिंह चौहान के घर का आधा हिस्सा धरती में समा गया। ब्रह्मदेव परिवार के साथ कुछ दिनों से बिहार के गया…

Read More

रांची। झारखंड में वरिष्ठ राजद नेता राजेश यादव का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार देर रात रांची के सेवा सदन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पार्टी में शोक व्याप्त है। राजद के महासचिव कैलाश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजद को अपूरणीय क्षति हुई है। राजेश यादव, जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी माने जाते थे। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। इस दुखद घटना से कुछ ही समय पहले राजेश यादव ने अपने बेटे विशु विशाल…

Read More

पलामू। जिले के चैनपुर प्रखंड के पूर्वडीहा पंचायत के कोल्हुआ गांव में एक ही रात दो बंद घरों में चोरी कर ली गई। चोरों ने एक ही तरीके से दोनों घर में लगे ताले तोड़कर घर में महंगे आभूषण सहित नगदी की चोरी कर ली। 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की जानकारी दी गई है। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है। कोल्हुआ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बिंदेश दूबे अपने बच्चों और परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं तथा दूसरे घर के मालिक…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में सोमवार की रात करीब एक बजे एक कार तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में चार लाेग घायल हाे गए, जिसमें से दाे की हालात गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार मोरहाबादी मैदान में चुनाव को लेकर कई वाहन खड़े थे। जहां वाहन कोषांग के कर्मी भी मौजूद थे। हादसे को देख वाहन कोषांग के कर्मियों ने मोरहाबादी टीओपी के पदस्थापित सब इंस्पेक्टर विकास को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। पीसीआर और एम्बुलेंस से सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है। आईजी अभियान सह नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने सोमवार को खुतबे को लेकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने जानकारी दी है कि अब निर्देश के मुताबिक मस्जिदों के इमामों को इस शुक्रवार से छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड को अपने भाषणों के विषय के बारे में बताना होगा।अब जुमे के दिन पढ़े जाने वाले खुतबे से पहले वक्फ बोर्ड की अनुमति जरूरी होगी। उल्लेखनीय है कि वक्फ बोर्ड के निर्देशों का का सांसद असदुद्दीन ओवैसी एवं कांग्रेस ने विरोध किया है। निर्देश के अनुसार जुमा की नमाज के पूर्व यदि मस्जिद में धार्मिक बयान/तकरीर…

Read More

रायपुर। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व को देश के 56वें टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किए जाने की जानकारी राष्ट्र को दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा, “भारत बाघ संरक्षण में नए मील के पत्थर स्थापित कर रहा है, इसी क्रम में हमने छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को 56वें ​​टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया है। गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व 2,829 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।” छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की सलाह पर छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया,…

Read More