- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में आज सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक के घायल होने की सूचना है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान निर्माता कंपनी ने सड़क काटकर छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की…
पलामू। जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने मोटर पंप चुराने वाले चोरों के एक गैंग को पकड़ा है। इनके पास से चोरी के 32 तरह के सामान बरामद किए गए हैं। इस सिलसिले में चैनपुर थाना क्षेत्र के दो और एक मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही चैनपुर और मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मोटर पंप चोरी की घटनाओं पर विराम लगने की संभावना है। चैनपुर थाना में इस संबंध में बुधवार शाम को जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात्रि में चैनपुर-चांदो रोड में…
रांची। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान बुधवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इसके साथ अगली सरकार का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। मतगणना 23 नवंबर को होगी। 12 जिलों की 38 विधानसभा की सीटों शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा बढ़ सकता है। दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हैं। राज्य में सत्ताधारी जेएमएम नीत गठबंधन और बीजेपी…
रायपुर। मौसम विभाग द्वारा अगले चौबीस घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी, भरतपुर, सूरजपुर तथा सरगुजा जिलों में शीतलहर के हालात रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।पिछले चौबीस घंटे में वहां के रात के तापमान में काफी गिरावट आई है। नवंबर में पिछले दस साल में पहली बार अंबिकापुर का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री कम हुआ है। पिछले चौबीस घंटे में रायपुर का न्यूनतम तापमान 16.2 तथा अंबिकापुर का 8.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। सरगुजा संभाग में खासकर मैनपाट, सामरी के क्षेत्र में पिछले चार दिनों से ठिठुरा देने वाली ठंडी…
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों और झारखंड की 38 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शांतिपूर्ण तथा व्यवस्थित रहा। उप्र में उपचुनाव के दौरान शिकवा-शिकायतें मिलने पर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कुल सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में मतदान केंद्रों पर 58.22 प्रतिशत और झारखंड में 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ। समाचार लिखे जाने तक कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, जहां मतदान का समय समाप्त होने से…
रायपुर। विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित आमासिवनी शराब दुकान के पास सोमवार (18 नवंबर) की शाम हुई दो गुटों में गैंगवार के दाेहरे हत्याकांड मामले में 11 आराेपिताें काे पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस अन्य आराेपिताें की तलाश में जुटी हुई है। बुधवार काे थाना प्रभारी विधानसभा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीश साहू और उसके साथियों ने रोहित सागर पर चाकू और लाठियों से हमला किया। इस हमले में रोहित सागर की मौत हो गई। उसकी हत्या की खबर लगते ही रोहित गैंग के लोग भी भड़क गए। आरोपित बड़ी संख्या में हरीश साहू के घर पहुंचे…
पलामू। झारखंड विधानसभा चुनाव में 23 नवंबर वह ऐतिहासिक दिन होगा, जब हुसैनाबाद समेत झारखंड की सभी सीटों पर चुनावी नतीजों का खुलासा होगा। हुसैनाबाद सीट से 18 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद है और इस दिन यह रहस्य खुलेगा कि जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है। चुनाव ने पूरे हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में उत्सुकता और तनाव का माहौल बना दिया है। मोदी बनाम झारखंडी टोटका, किसका दबदबा? इस बार का चुनाव राज्य और केंद्र की राजनीति के बीच सीधी टक्कर की तरह देखा जा रहा है। क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करिश्मा एक बार फिर…
रांची। कोतवाली थाना पुलिस ने हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मैकी रोड में एक व्यक्ति हथियार के बल पर आसपास के लोगों को डरा-धमका रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस की टीम ने भाग रहे व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम गौरव कुमार गौतम है। वह वर्तमान में…
रांची। विधानसभा निर्वाचन के दूसरे चरण के मतदान में बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान करते दिखे मतदाता। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अन्य उत्सवों की भांति लोकतंत्र के इस महोत्सव में निर्वाचन के गाने गूंज रहे हैं, जिससे मतदाता प्रेरित भी हो रहे और हर्षोल्लास से मतदान करते दिख रहे हैं। कुल 14,219 मतदान केंद्रों पर हो रहे मतदान में मतदाताओं को प्रेरित एवं सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष…
रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने परिवार के साथ वोट किया। उन्होंने मतदान करने के बाद कहा कि मैंने आज परिवार के साथ मतदान किया। लोगों से अपील है कि कोई मतदाता छूटे नहीं। सभी लोग अपने मतदान के अधिकार की इस्तेमाल करें ताकि एक बेहतर लोगतांत्रिक व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमलोग चुनाव को केवल वोट की दृष्टि से नहीं देखते हैं, बल्कि अवसर मानते हैं ताकि लोगों का आशीर्वाद मिले। लोग भी इंतजार करते हैं वोट देते समय कि आगे हमारे लिए क्या नया लेकर आएंगे। दोनों चरणों में लोगों का उत्साह देखने को मिला है। वोटों…