Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Uncategorized»झारखंड में अब फैसले का इंतजार, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
    Uncategorized

    झारखंड में अब फैसले का इंतजार, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

    Ranchi: दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हैं। राज्य में सत्ताधारी जेएमएम नीत गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। हर सीट पर कांटे की टक्कर है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsNovember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। 81 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान बुधवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इसके साथ अगली सरकार का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। मतगणना 23 नवंबर को होगी। 12 जिलों की 38 विधानसभा की सीटों शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदान हुआ है। वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

    दूसरे चरण में 528 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हैं। राज्य में सत्ताधारी जेएमएम नीत गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। हर सीट पर कांटे की टक्कर है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने बताया कि सबसे अधिक महेशपुर विधानसभा सीट में 79.4 प्रतिशत मतदान हुआ। बोकारो में सबसे कम 60.97 फीसदी मतदान हुआ।

    भाजपा की सरकार बनने जा रही है : बाबूलाल

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले के कोदई बांक स्थित बूथ संख्या 114 पर मतदान किया। मतदान के बाद बाबूलाल ने कहा कि अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। भाजपा की ओर मुख्यमंत्री कौन होगा, इस सवाल पर मरांडी ने कहा कि बहुमत मिलने के बाद विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया जायेगा।

    गांडेय सीट से जेएमएम उम्मीदवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि लोगों ने विकास का रास्ता चुना है और इस रास्ते में वे बढ़-चढ़ कर मतदान का प्रयोग कर रहे है।

    सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प : हेमंत सोरेन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि झारखंड की पावन धरती पर लोकतंत्र का यह महापर्व अद्भुत रहा। दोनों चरणों में राज्य की जनता ने अपनी आकांक्षाओं और आशाओं को मतदान के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक नए, समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प है।

    भाजपा के वार रूम में डटे रहे शिवराज

    झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान पूरे दिन रांची स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय के वार रूम में डटे रहे। शिवराज ने कहा कि ये विधानसभा के चुनाव झारखंड बचाने का चुनाव बन गया है। झारखंड में रोटी, बेटी, माटी संकट में है। नौजवानों को रोजगार के नाम पर झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने ठगा है और छला है मां, बहन और बेटी की इज्जत, मान सम्मान सुरक्षित नहीं है। संसाधनों पर घुसपैठिए कब्जा करते जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार झारखंड की तस्वीर भी बदलेगी और जनता की तकदीर भी बदलेगी।

    इन सीटों पर था चुनाव

    दूसरे चरण में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी में वोटिंग हुई।

    ये भी पढ़िए……….

    सरगुजा संभाग के पांच जिलाें में शीतलहर के हालात, येलो अलर्ट जारी

    Post Views: 669
    Previous Articleसरगुजा संभाग के पांच जिलाें में शीतलहर के हालात, येलो अलर्ट जारी
    Next Article भूम‍ि के फर्जी दस्‍तावेज तैयार कर क्रय-व‍िक्रय करने प्रयास में एक न‍िलंब‍ित, दस पर एफआईआर के न‍िर्देश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की दबिश, सुबह 6 बजे पहुंची टीम… 7 ठिकानों पर एक साथ छापा

    September 1, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया

    August 27, 2026

    28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026

    मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज

    September 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.