Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

गढ़वा। पुलिस ने गढ़वा के मझिआंव बाजार स्थित मोबाईल दुकान से 16 लाख के मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में कृष्ण चौधरी और मुकेश कुमार शामिल हैं। इनकी निशानदेही पर दो बोरी में भरा सीलबंद 96 मोबाईल और कांड में चोरी गये 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है। गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे ने शुक्रवार को बताया कि गत 13 नवम्बर की रात मझिआंव बाजार के मां वैष्णवी मोबाईल दुकान में वेन्टीलेटर तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 16 लाख कीमत के 105 पीस स्मार्टफोन चोरी किया गया था।…

Read More

रांची। झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक अब स्वस्थ हैं। हालांकि अगले तीन सप्ताह तक वो डॉक्टर्स की देखरेख में रहेंगे है। उसके बाद वे रांची आएंगे। नई दिल्ली में इलाजरत पद्मश्री नायक से रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पद्मश्री ने अपने बेहतर इलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है। नायक ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की कलाकारों के प्रति संवेदनशीलता है कि मेरे अस्वस्थ होने की खबर पाकर उन्होंने संज्ञान लिया। मेरे लिए इससे बड़ा गौरव का विषय कुछ नहीं हो सकता कि…

Read More

हजारीबाग। केरेडारी टंडवा मार्ग के मसूरिया नदी के समीप कोल वाहन हाईवा से दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार पुरानी पीटो निवासी प्रमोद राजक की मौत मंगलवार देर शाम हो गई थी। युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग को 43 घंटे जाम रखा। परिजनों ने एनटीपीसी और स्थानीय प्रशासन से मुआवजा एवं रोजगार की मांग को लेकर सड़क जाम किया था। पुलिस प्रशासन एवं कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के बीच घंटों बातचीत के बाद छह लाख नगद और मृतक के बच्चों के भरण पोषण के लिए 10 हजार प्रति महीना कंपनी के जरिये देने की सहमति के बाद…

Read More

कोडरमा। कोडरमा विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सभी 13 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। इनकी किस्मत का ताला 23 नवंबर को सुबह 8 बजे के बाद से खुलने लगेगा। किसके सिर होगा कोडरमा का ताज, कौन होगा विनर और और कौन होगा रनर, उसको लेकर धुंध बरकरार है। वहीं प्रत्याशियों के भाग्य की उल्टी गिनती के कुछ घंटे शेष रह गए है। यहां कोई बता रहा फिर खिलेगा कमल तो कोई बता रहा लालटेन जलेगा तो कोई निर्दलीय की बता रहा जीत। बहरहाल लोगों को 23 नवंबर का इंतजार है। चाय की दुकानों में चाय की चुस्कियों…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिससे वाहन चालकों के बीच हड़कंप मची हुई है। बीते मंगलवार को शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर भी कार्रवाई की गई। नगर के रिहायशी इलाकों में शराब पीकर पिकअप वाहन चला रहे कमलेश मरावी के ऊपर रामानुजगंज पुलिस ने कार्रवाई की है।  पिकअप वाहन (CG04PR 9853) जब्त कर ड्राइवर की एमएससी कराने के बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185, 115/95 के तहत केस दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा 10 हजार रुपए के आर्थिक जुर्माना से दंडित किया…

Read More

रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड से मैं बहुत सी मीठी स्मृतियां लेकर जा रहा हूं। ये अद्भुत प्रदेश के साथ संसाधनों से भरपूर है। यहां की भूमि ऊपजाऊ है। यहां के लोग काफी मेहनतकश हैं। यहां की भली और भोली जनता अद्भुत स्नेह और प्यार देती है। इस प्रदेश से मैं व्यक्तिगत रूप से जुड़ गया हूं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि संसाधनों…

Read More

रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल जंगली हाथियों की मौत होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज गुरुवार सुबह तालाब में एक हाथी शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कप मच गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची विभागीय टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल में पिछले लंबे समय से 152 जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जंगली हाथियों के द्वारा लगातार ग्रामीण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसी बीच गुरुवार सुबह छाल रेंज के हाटी बीट…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में हुए सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। राज्यपाल ने एक्स पर गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में हुए सड़क हादसे की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां के गोरहर थानाक्षेत्र में एक बस…

Read More

खूंटी। मुरहू थाना क्षेत्र के सिंघा दुलुवा में बुधवार देर रात चार बेटियों के एक पिता ने एक पेड़ पर फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। मृतक कुंजला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी का देवर था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार सिंगराय मुंडा की चार बेटियां है। बेटा ना होने के कारण वह तनाव में रहता था। बताया गया कि बुधवार देर रात सिंगराय मुंडा(45) बिना किसी को बताए घर से निकला था। रात में उसे घर में नहीं पाकर परिजनों ने आसपास उसकी खोजबीन की,…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर पोखराहा खुर्द के एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में बुधवार रात पिस्टल का भय दिखा कर लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप औऱ नगद 80 हजार की लूट हुई। तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस जरूरी जानकारी लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी, लूटे गए सामान और नगद बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में लुटेरे पोखराहा खुर्द के राकेश मेहता…

Read More