- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त गुरुवार की देर शाम सिमगा के समीप रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। इस हादसे में कृषि मंत्री को हाथ पैर में काफी चोंटें आई है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके साथ मौजूद अन्य भी हादसे में चोटिल हुए हैं। सभी को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री से नेताम के एक्सीडेंट पर दुःख जताते हुए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। जानकारी के मुताबिक कृषि मंत्री रामविचार नेताम कवर्धा दौरे पर थे।…
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी 24 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। सुबह आठ बजे तक आने वाले सभी पोस्टल बैलेटों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद 8.30 बजे सुबह से ही इवीएम के वोटों की भी गिनती शुरू कर दी जाएगी। सुबह 9.30 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले…
पलामू। जिले में विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती में अब 14 घंटे का समय बच गया है। आंकड़ों के गणित में अब भी प्रत्याशी और उनके समर्थक उलझे हुए हैं। एक तरफ जहां मतगणना की तैयारी में जिला प्रशासन जुटा हुआ है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक दल और उम्मीदवार भी मतों की गिनती पर पैनी निगाह रखने के लिए अपने एजेंट की सूची तैयार कर चुके हैं। एजेंट के लिए मतगणना हॉल में इंट्री के लिए पास बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तीन तरह के मतों की गिनती होगी, जिसमें पोस्टल बैलेट, राज्य के बाहर रहने…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव की 81 सीटों पर शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। राज्य के 24 जिला मुख्यालयाें में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि सबसे पहले पाेस्टल बैलेट की गिनती हाेगी। इसके बाद साढ़े आठ बजे ईवीएम के वाेटाें की गिनती शुरू की जायेगी। सुबह 9.30 से रूझान आने लगेंगे। सबसे पहले ताेरपा और सबसे आखिर में चतरा विधानसभा क्षेत्र का रिजल्ट आयेगा। क्याेंकि, ताेरपा में सबसे कम 13 राउंड और चतरा में सबसे अधिक 27 राउंड की गिनती हाेगी। अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले…
बलरामपुर। जिले के सामरी पाट में हिंडाल्को के सौजन्य से जय शकुंतला वेलफेयर फाउण्डेशन संस्था के द्वारा सामरी और कुसमी में रक्तदान जागरूकता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की पहल की गई है। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जैसे कि स्लोगन, वाद-विवाद, पोस्टर/ चित्रकला, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं आदि जो सामरी और कुसमी के स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही, बाइक रैली और छात्र रैली भी आयोजित की जाएगी जो क्रमशः 26 नवम्बर एवं 27 नवम्बर को किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जागरूकता फैलाते…
हजारीबाग। विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शनिवार को निर्णायक दिन है यानी मतगणना है। मतगणना की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय शुक्रवार को बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा वार बनाए टेबल और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। हजारीबाग जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20 बरकट्ठा, 21 बरही, 24 मांडू एवं 25 हजारीबाग में हुए मतदान की मतगणना 23 नवंबर को होगी। मतगणना को लेकर बाजार समिति मतगणना स्थल में तैयारी पूरी कर ली गई है। चार विधानसभा सीट के लिए…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी। मतगणना के लिए रांची के पंडरा बाजार में मतगणना केंद्र बनाया गया। पंडरा बाजार में ही स्ट्रांग रूम भी बनाया गया है, जिसमें सभी मतदान केंद्रों से ईवीएम और वीवीपैट मशीन को सुरक्षित रखा गया है। इस स्ट्रांग रूम में तीन लेयर की सुरक्षा की गई है। स्ट्रांग रूम की सीसीटीवी…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पांच दिनों की रिमांड अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को घुसपैठ मामले में गिरफ्तार दो बांग्लादेशी नागरिकों सहित चार आरोपितों को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (जेल) भेज दिया। मामले में अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। आरोपितों में कोलकाता से गिरफ्तार दो बांग्लदेशी रॉनी मंडल और समीर चौधरी के साथ भारतीय नागरिक पिंटू हलधर और पिंकी बासु मुखर्जी शामिल हैं। यह जानकारी ईडी के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने दी। इससे पहले अदालत ने जेल में…
रांची। झारखंड समेत पूरे देश में ठंड का असर दिखने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों का पारा घटा रही है। वहीं सुबह शाम कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होती जा रही है। झारखंड में मौसम विभाग के मुताबिक 23 नवंबर को सुबह कोहरा तो दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। इसके बाद अगले 2 दिन तक मौसम का यही हाल रहेगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ायेंगी। वहीं बीते 3 रोज से गुमला के बिशनपुर प्रखंड में शीत लहरी के साथ कंपकपी वाली ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने…
कोडरमा। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के मतगणना केंद्र पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को गेट पर ड्यूटी कर रहे सब-इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह को कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह ने निलंबित कर दिया है। दरअसल, सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद कोडरमा डीसी, एसपी एवं अन्य अधिकारियों की गाड़ी मतगणना केंद्र के पास जा रही थी तो मुख्य द्वार के पास तैनात सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने किसी गाड़ी को नहीं रोका। सबसे आगे डीसी कोडरमा की गाड़ी थी और ठीक उसके पीछे एसपी की गाड़ी थी। जब देखा कि किसी तरह की कोई पूछताछ शैलेंद्र सिंह ने नहीं की तो तुरंत एसपी…