- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। जिले के टाटीझरिया जंगल में जंगली हाथियों का झुंड गुरुवार को देखने को मिला है, जिसके बाद से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत बना हुआ है। हाथियों का झुंड करीब चार से पांच दिन पहले दारू जंगल में थे। इनके साथ एक छोटा हाथी का बच्चा भी है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड जंगल के पास खेतों में घुसकर धान खा जा रहा है। साथ ही आसपास की फसलों को भी बर्बाद कर रहा है। हाथी ग्रामीण इलाके से शहर की ओर न आए, इसके लिए ग्रामीणों द्वारा खुद इंतजाम किया जा रहा है। हाथियों…
रांची। झारखंड के आधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है, जिसकी वजह से राज्य में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिसम्बर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। झारखंड की राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आने वाले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। एक तरफ जहां कुछ दिनों से दोपहर के समय तेज धूप खिल रही थी, वहीं अब दोपहर के समय आसमान में आंशिक बादल दिखाई दे रहे हैं। हालांकी बारिश नहीं हो रही, लेकिन आंशिक बादल छाए रहने की वजह से लोगों को…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आगाज झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शाम 4 बजे से होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कार्यक्रम स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस बार शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टियों के प्रमुख से लेकर कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगे। ऐसे में रांची शहर…
बलरामपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर देखा जा रहा है। सरगुजा संभाग को छोड़कर अन्य जगहों पर तापमान में कमी नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है। सरगुजा में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। 27 नवंबर को बिलासपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में रहा। मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडू के पास एक साइक्लोन बना है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में आ रही उत्तर की ठंडी और शुष्क हवा…
रांची। सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के दुर्घटना की सूचना मिलने पर फोन से चिकित्सक और रिम्स के डायरेक्टर से बातकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है। सेठ ने बुधवार को कहा कि मामले की जानकारी मिलते ही वह लगातार पल-पल की जानकारी चिकित्सकों से ले रहे है और चिकित्सक के संपर्क में हैं। भगवान बिरसा मुंडा के पर पोते मंगल मुंडा दो दिन पूर्व वाहन से गिरने पर गंभीर रुप से घायल हो गये थे। उनका रिम्स के न्यूरो सर्जन डॉक्टर विकास कुमार की निगरानी में इलाज चल रहा…
बलरामपुर। जिले में बढ़ रही ठंड से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक संस्थानों शासकीय, गैर शासकीय व अनुदान प्राप्त प्राथमिक पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं के प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक प्रात: 9 बजे से 12: 30 तक और शनिवार को अपरान्ह् 12:45 से 4:15 तक, वहीं द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार तक अपरान्ह 12:45 से 4:15 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक संचालित हाेगा। एक पाली में…
रामगढ़। जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में एक भाजपा नेता पर बच्ची के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। इस मामले में भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता ने बुधवार को पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपित को जेल भेज दिया है। रीवर साइड निवासी गीता देवी ने घर में अपनी भतीजी के साथ घर में घुसकर जबरन छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसमें कहा गया है कि रीवर साइड निवासी भाजपा के नेता रविकांत सिंह मंगलवार की दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच उसके घर गया और घर में अकेली बच्ची से पीने…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन गुरुवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 नवंबर की शाम चार बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण करायेंगे। इस समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, एनसीपी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोंराड कोंगकल संगमा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के पूर्व…
पलामू। जिले में चौकीदार पद के सफल अभ्यर्थियों का आंदोलन बुधवार तीसरे दिन भी जारी रहा। अंतिम मेधा सूची जारी कर नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर समाहरणालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला प्रशासन के ज्ञापांक 77 के माध्यम से पुनः शारीरिक दक्षता परीक्षा लेने को लेकर लिए किए गए निर्णय को रद्द करने की मांग की गई। सफल चौकीदार संघ पलामू के बैनर तले सफल अभ्यर्थियों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से होने के बाद अचानक से शारीरिक दक्षता परीक्षा फिर से लेने का निर्णय कहीं से भी सही नहीं है।…
बलरामपुर। बलरामपुर में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पीड़िता ने 29 वर्षीय दिलीप मिंज पर थाने में शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि दिलीप ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया है। इस मामले में बलरामपुर थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि पीड़िता के रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 64, 64(2) के तहत विवेचना में लिए गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रथमदृष्टया साक्ष्य पाये जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मामला अजमानतीय होने एवं विवेचना अपूर्ण होने से दिलीप मिंज को बलरामपुर न्यायिक मजिस्ट्रेट के…