Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आज रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसा जिले उदयपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे130पर स्थित गुमगा के पास की है, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने स्कोडा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। चार युवकों ने मौके पर और एक युवक ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी है। उदयपुर थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज…

Read More

नई दिल्ली। बीसीसीआई सचिव जय शाह आज (01 दिसंबर) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन का पद संभालेंगे। वे मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे। क्रिकेट की इस शीर्ष संस्था के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले जय शाह पांचवें भारतीय हैं। उल्लेखनीय है कि जय शाह 27 अगस्त, 2024 को आईसीसी चेयरमैन चुने गए। उनका चयन निर्विरोध हुआ। आईसीसी चेयरमैन का पद संभालने के लिए जय शाह को बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा। उन्होंने 2019 में बीसीसीआई सचिव का पद संभाला था। हालांकि अभी बीसीसीआई की तरफ से साफ नहीं है कि जय शाह के बाद बोर्ड में…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतवंशी कश्यप काश पटेल को जांच एजेंसी ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) का अगला डायरेक्टर नियुक्त किया है। ट्रम्प ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर इसकी घोषणा की। पोस्ट में ट्रम्प ने काश पटेल के पिछले कामों की तारीफ भी की। ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान काश पटेल रक्षा मंत्रालय में चीफ ऑफ स्टाफ, नेशनल इंटेलिजेंस में डिप्टी डायरेक्टर और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में आतंकवाद विरोधी कार्यक्रमों के सीनियर डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। ट्रम्प के बेहद भरोसेमंद भारतवंशी काश पटेल एफबीआई डायरेक्टर पद पर…

Read More

पलामू। बालिका गृह में नाबालिग बच्चियों को रखकर उनका संरक्षण करना है लेकिन पलामू जिले के मेदिनीनगर के सुदना में संचालित संस्थान में यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत के बाद शनिवार को एएसपी राकेश कुमार की जांच में पुष्टि होने पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। सुपरिटेंडेंट राम प्रताप गुप्ता (72) और एक महिला काउंसलर को हिरासत में ले लिया गया है। एएसपी राकेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच में बच्चियों से यौन शोषण की बात सही साबित हुई है। इसमें काउंसलर की भी भूमिका सामने…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से मुठभेड़ में पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू को मार गिराया है। टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत तोमरोंग गांव के जंगल में शनिवार को चाईबासा पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पीएलएफआई के एरिया कमांडर लंबू मारा गया है। एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई का दस्ता तोमरोंग गांव के जंगल में आया हुआ है। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में बैठक कर रहे हैं। इसके बाद सुरक्षाबल के साथ जवान मौके पर पहुंचे और उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। इसी…

Read More

खूंटी। बिरसा कॉलेज खूंटी में चल रही तीन दिवसीय रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज एथलीट मीट का समापन शनिवार को हो गया। महिला वर्ग में 100 मीटर, 400 और 800 मीटर, डिस्कस थ्रो का फाइनल इवेंट हुआ जबकि पुरुष वर्ग में 400 रिले रेस, 800 और 100 मीटर के फाइनल इवेंट हुए। ओवरऑल चैंपियन का खिताब एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची को दिया गया। पुरुष वर्ग में एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची की टीम विनर रही और राम लखन सिंह यादव कॉलेज रनर। महिला वर्ग में एसएस मेमोरियल कॉलेज की टीम विजेता और संत जेवियर्स कॉलेज रांची की टीम दूसरे स्थान पर रही।…

Read More

रांची। रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिसाहा खटंगा गांव निवासी एरेनियुस टोप्पो की हत्या के मामले में शनिवार को आक्रोशित लोगों ने मांडर थाना गेट के सामने स्थित एनएच-74 मार्ग को जाम कर दिया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। हालांकि, अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटा लिया। इसके बाद वाहनों का आवगमन चालू हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ देर के लिए लोगों ने सड़क जाम किया था लेकिन समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया गया। पुलिस मामले के आरोपितों की तलाश कर रही…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग की ओर से टाइल्स लदा 18 चक्का ट्रेलर (बीआर 24 जीडी 1117) अनियंत्रित होकर बड़कागांव हजारीबाग मुख्य सड़क के 13 माईल के पास पलट गया। इस बीच बाइक (जेएच 02 एवी 1998) से जा रहे केरेडारी प्रखंड के कांडबेर निवासी केदार साव (50) टाइल्स ने नीचे दबकर मौत हो गई। इसकी सूचना कंडाबेर मुखिया दिनेश साव को देकर मुआवजे की मांग को लेकर 13 माइल के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की खबर मिलते ही पूर्व विधायक निर्मला देवी धरने स्थल पर पहुंच कर धरने में मृतक के परिजनों के साथ बैठकर मुआवजा की मांग करने…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसके सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना डाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चेपा कला गांव की है। युवक अपराधी छवि का था और दो साल पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। बताया गया है कि रात में किसी ने दरवाजा खटखटाया तो प्रकाश ठाकुर ने गेट खोली। इसके तुरंत बाद अपराधियों ने प्रकाश को गोली मार दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में गिरफ्तार इस्कॉन के पूर्व पदाधिकारी चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को जमानत न मिलने के बाद जनाक्रोश के फलस्वरूप हुए बवाल के सिलसिले में पुलिस ने अब तक 39 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा में मारे गए चटगांव के वकील सैफुल इस्लाम अलीफ के परिवार ने 46 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त काजी तारेक अजीज ने 39 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कोर्ट क्षेत्र और कोतवाली पुलिस स्टेशन में इंटरनेशनल इस्कॉन समर्थकों और अन्य के बीच हुई झड़प के संबंध…

Read More