Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

गुमला। जिले के बसिया अनुमंडल मुख्यालय के थाना गेट के समीप बुधवार की देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि बसिया चेक नाका के समीप खड़े बीड़ी पत्ता लोड ट्रक को कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। सभी मृतक पिस्का मोड़ हेसल देवी मंडपरोड के रहने वाले है। सभी रांची से सिमडेगा शादी समारोह में शामिल होने गए थे ,जहाँ से लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है। मृतकों…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल में उद्योगों के बंद होने और कारोबारियों को धमकी देने के आप तो पहले से ही लगते रहे हैं। अब केंद्र सरकार ने इस पर आधिकारिक मुहर भी लगाई है, जिसकी वजह से राज्य में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। दावा है कि पिछले पांच वर्षों में हजारों कंपनियों ने पश्चिम बंगाल छोड़कर अन्य राज्यों में अपना मुख्यालय स्थानांतरित किया है। केंद्रीय सरकार के दावे पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे तृणमूल कांग्रेस सरकार की नीतियों की विफलता बताया है, जबकि…

Read More

बलरामपुर। कलेक्टर राजेंद्र कटारा व पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर एवं जिला पंचायत सीईओ रेना जमील ने जिले के प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव की तैयारी के लिए कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते हुए सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने सर्वप्रथम अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया और साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था, पार्किंग, उचित सुरक्षा व्यवस्था, मूर्ति का रंग-रोगन, गर्म पानी के कुंडों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कटारा ने तातापानी में समस्त परिसर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, हेलीपेड परिसर में जीर्ण-शीर्ण, मेला स्थल पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर…

Read More

चंडीगढ़। धार्मिक सजा भुगत रहे सुखबीर बादल पर बुधवार की सुबह दरबार साहिब में हमले की घटना के बाद पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। आज दिन भर सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सरकार को घेरने में जुटे रहे। वहीं पंजाब पुलिस ने एसआईटी का गठित कर जांच शुरू कर दी है। सुखबीर पर गोली चलाने वाले नारायण सिंह चौड़ा तथा उसके साथियों की कुंडली खंगाली जा रही है। नारायण सिंह चौड़ा पर आरोप है कि वह 2004 में चंडीगढ़ में हुए बुड़ैल जेल ब्रेक कांड का मास्टरमाइंड है। तब पंजाब के पूर्व…

Read More

रांची। ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास हुई फायरिंग मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम जिशान शेख उर्फ रिक्की है। वह कांके के सुकरहूटू का रहने वाला है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास 22 नवंबर की शाम दो युवकों को गोली मारी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के अनुंसधान के क्रम में यह बात सामने आयी कि गोली बारी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल का विस्तार पांच दिसंबर को रांची स्थित राजभवन के बिरसा मंडप में होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मंत्रिमंडल विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के छह, कांग्रेस के चार और राजद के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा राज्यपाल प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाएंगे, जो विधानसभा सत्र से पहले नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। झारखंड विधानसभा में स्टीफन मरांडी सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। वह पहली बार 1980 में विधायक चुने गये थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री…

Read More

रामगढ़। आरसी रूंगटा के प्लांट में दूसरे दिन बुधवार को भी जीएसटी टीम की छापेमारी जारी रही। इस दौरान रामगढ़ जिले में स्थापित झारखंड इस्पात, मां छिन्नमस्तिका स्पंज आयरन प्लांट और आलोक स्टील प्लांट में जीएसटी टीम के अधिकारी फाइलों को खंगाल से रहे। हालांकि, इस दौरान किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की। टीम ने ने प्लांट के प्रवेश द्वार पर ही सुरक्षा गार्ड बिठा दिया है। यहां तक कि प्लांट में आने वाली गाड़ियों को भी सड़क पर ही रुकना पड़ रहा है। अधिकारी प्लांट में होने वाले कार्यों से जुड़े हुए सभी दस्तावेजों को खंगाल…

Read More

रांची। झारखंड में दिन-प्रतिदिन ठंड बढ़ रही है। स्थिति ये है कि अब लोगों को दोपहर में भी ठंड का एहसास हो रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की सी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड ज्यादा लगेगी। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार के बाद से कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री गिर सकता है। बुधवार को संताल परगना के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री के बीच रह सकता है जबकि राजधानी और उसके आस पास के जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास रह सकता…

Read More

गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो में स्थित प्लाईवुड के दो और बिजली सामान के एक सहित कुल तीन गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना मंगलवार मध्य रात्रि की बताई जा रही है। आग लगने की वजह से लगभग दो करोड़ रुपये की संपत्ति की क्षति का अनुमान है। बताया गया है कि घटना में गोदाम में रखे प्लाईवुड सहित कई सामान के अलावा दो मोटरसाइकिल और एक एक्सयूवी कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना को लेकर बाबाधाम प्लाईवुड के संचालक रवि कुमार साहू ने कहा कि बोलो हवाई अड्डा के…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत मितगई ग्राम में मंगलवार को 22 वर्षीय युवक का पेड़ पर लटका हुआ शव मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इधर सूचना पर पहुंची रामानुजगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अजय अगरिया (22 वर्ष), ग्राम मितगई निवासी का घर के करीब एक पेड़ पर लटका हुआ शव मिला। परिजनों ने इसकी सूचना रामानुजगंज पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे…

Read More