Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पलामू। अतिक्रमण को लेकर इन दिनों मेदिनीनगर नगर निगम लगातार अभियान चला रहा है। बुधवार को मुख्य बाजार में अभियान चलाया गया, लेकिन इस दौरान निगम कर्मियों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। विरोध होने के कारण निगम की ओर से 24 घंटे का समय अतिक्रमण हटा लेने का दिया गया है। इस अवधि में नहीं हटाने पर गुरूवार को स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। नगर निगम के जरिये बुधवार काे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरूआत बाटा रोड से शुरू। इसके बाद घास पट्टी, गुड़ पट्टी, जैन मंदिर रोड होते…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट से 28 जनवरी को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सचिवालय सहायक (CGL) परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अदालत ने जेएसएससी की ओर से एजेंसी को ब्लैक लिस्टेड किये जाने के एकल पीठ के आदेश को बरकरार रखते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी की याचिका बुधवार को खारिज कर दी है। दरअसल, JSSC-CGL परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद JSSC ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी सतवत इन्फो सोल प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था कि क्यों न इस कंपनी को…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा-पंजाब की सीमा पर शंभू और खनौरी में आंदोलनरत किसानों ने आज पंजाब में 48 स्थानों पर तीन घंटे तक ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है। रेल रोको आंदोलन दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। किसानों की इस घोषणा से पुलिस, रेलवे पुलिस और आरपीएफ की टीमें सतर्क हो गई हैं। रेल रोको आंदोलन पर किसान संगठन एकमत नहीं है। आज के आंदोलन से कई किसान संगठनों ने दूरी बना ली है। किसानों के विरोध के मुख्य केंद्र पंजाब का अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर आदि जिले रहेंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि रेल रोको आंदोलन की सभी…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसके साथ कोहरे ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। आज सुबह औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई) 440 दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर एक्यूआई 450 के पार पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस होने लगी है। गले में भी खराश की शिकायत हो रही ही। उधर, मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अगले तीन दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते सोमवार को वायु…

Read More

रांची। झारखंड में शीतलहरी और तेज हवाओं की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को सुबह राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। गर्म कपड़े और अलाव तापने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। राज्य में मौसम का मिजाज बदलेगा। 20 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम समेत चार जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.0 डिग्री सेल्सियस…

Read More

रांची। शहर के कन्या पाठशाला स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ मामले में लापरवाही बरतने वाले चार पुलिसकर्मियों को रांची जोनल आईजी अखिलेश झा ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने कन्या पाठशाला के शिक्षक महिला थाना गए, जहां कहा गया कि यहां पति-पत्नी के मामले का निपटारा होता है। इसके बाद बिना शिकायत दर्ज किए कोतवाली थाना भेज दिया गया। जब शिक्षक कोतवाली थाना पहुंचे, तो वहां के मुंशी ने आवेदन लेकर किसी वरीय पुलिस पदाधिकारी को इसकी जानकारी नहीं दी और न ही समय रहते…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर फर्जीवाड़ा करने के प्रयास के मामले में रांची पुलिस ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है।साइबर अपराधियों के जरिये आम लोगों से ठगी करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया था। झारखंड के एक नागरिक ने इस ओर पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया, जिसके बाद रांची पुलिस ने पहले मामले की जांच की और फिर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि साइबर थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कर ली…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मंगलवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परीक्षाफल प्रकाशन करने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। अदालत ने कहा है कि जब तक कोर्ट आदेश नहीं देता तब तक रिजल्ट जारी ना किया जाये। साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक होने के संबंध में दर्ज शिकायत…

Read More

ब्रिसबेन। भारत के खिलाफ गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए हैं।हेजलवुड को वापस मैदान पर बुलाने का ऑस्ट्रेलिया का फैसला पूरी तरह से गलत साबित हुआ, क्योंकि ड्रिंक्स ब्रेक के बाद उन्हें चोट लगने का संदेह था। हेजलवुड अपनी लय से बाहर दिखे और तीसरे दिन अपनी लाइन और लेंथ को देखते हुए अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे। उन्होंने सिर्फ एक ओवर फेंका और खास तौर पर पहली गेंद के बाद संघर्ष करते दिखे। हेजलवुड ने असामान्य रूप से…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में आज एक देश-एक चुनाव (वन नेशन-वन इलेक्शन) संविधान (129वां संशोधन) विधेयक पेश होगा। भाजपा ने कल अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा के चीफ व्हिप ने कहा है कि दोनों सदनों में कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। इस विधेयक को केंद्रीय कानूनमंत्री अर्जुन राम मेघवाल लोकसभा में पेश करेंगे। बाद में इसे दोनों सदनों की संयुक्त समिति को संदर्भित किया जाएगा। इस विधेयक का मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना है। ये भी पढ़िए……………. https://offbeatnews.in/fir-registered-against-land-owner-and-broker/

Read More