- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में बीती देर रात पुलिस कैंप पर नक्सलियों की तरफ से की गई फायरिंग में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो कमांडो घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। सीआरपीएफ की 241वीं बटालियन ने गोमगुड़ा के पास चिंतलनार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में यह फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित किया था, जहां नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोमगुड़ा गांव में हाल ही में…
नई दिल्ली। दिवंगत फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का आज मंगलवार मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्याम बेनेगल ने 23 दिसंबर को शाम 6 बजकर 30 मिनट पर आखिरी सांस ली। हाल ही में 14 दिसंबर उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। दो साल पहले उनकी दोनों किडनी खराब हो गई थीं। बेनेगल को मंथन, मंडी, आरोहन, भूमिका, जुबैदा जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने नाम सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड बना चुके श्याम बेनेगल को 8…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त भर्तियों के लिए 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। इसके अलावा शाम को नई दिल्ली के सीबीसीआई सेंटर में कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के क्रिसमस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने दोनों कार्यक्रमों की पूर्व संध्या पर जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की। पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त भर्तियों के लिए 71,000 से अधिक नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। इस अवसर पर…
रायपुर। बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने महतारी वंदन योजना में ग्राम तालुर से संबंधित अनियमितता की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित के बैंक खाते को सीजकर वसूली की कार्यवाही करने तथा इस कार्य में संलग्न व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को संबंधितों पर आवश्यक कार्यवाही भी की है। बस्तर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मीडिया में दिखाया जा रहा समाचार महतारी वंदन योजना में सनी लियोन को मिल रहे हजार रुपये की शिकायत प्राप्त…
कोडरमा। जिला के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरू पहाड़ी चौक समीप दुकान चलाने वाले बकरा व्यवसायी अमित यादव सहित वीरेंद्र कुमार यादव, प्रदीप यादव, कुलदीप यादव सहित अन्य लोगों के साथ बिहार के नवादा जिला के वन विभाग के कुछ कर्मियों ने नीरू पहाड़ी चौक के समीप मारपीट करने का आरोप है। घायलों का ईलाज सदर अस्पताल कोडरमा से चल रहा हैं। वही आक्रोशित परिजनों ने रविवार को कोडरमा गिरिडीह रोड को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि बिहार वन विभाग के कर्मियों जरिये मारपीट की गई हैं। मारपीट क्यों हुई और मारपीट करने वाले कौन लोग थे।…
रामगढ़। रामगढ़ और हजारीबाग जिले में एक तरफ जहां विकास कार्य को गति मिल रही है, वही संगठित अपराध से जुड़े शातिर अपराधी भी लगातार माइंस संचालकों, ट्रांसपोर्टर, ठेकेदारों और कंपनी संचालकों को डरा धमका कर लेवी वसूलने में लगे हैं। रामगढ़ पुलिस की सक्रियता से पांडे गिरोह और श्रीवास्तव गैंग के कुल 13 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई से पांडेय और श्रीवास्तव गिरोह को बड़ा झटका लगा है। रंगदारी मांगने वाले अपराधियों की पूरी टीम गिरफ्तार हो जाने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती है। इस मामले की जानकारी…
हजारीबाग। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का परिसदन सभागार में स्वागत किया। विधायक ने मंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर क्षेत्रवासियों की ओर से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दाैरान विधायक ने क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों से संबंधित समस्याओं को विस्तार से रखते हुए उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा कीते हुए विधायक ने हजारीबाग क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक डीएसपी के खिलाफ डॉक्टर के पत्नी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में बीती देर शाम मामला दर्ज किया गया है। आरोपित डीएसपी वर्तमान में एसडीओपी के पद पर सुकमा जिले के जगगुण्डा में पदस्थ है।दुर्ग शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र में यह मामला दर्ज किया गया है।अभी आरोपित डीएसपी तोमेश वर्मा की गिरफ्तारी नहीं की गई है और मामले की जांच की जा रही है।पीड़िता रिश्ते में आरोपित की भाभी लगाती है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित डीएसपी पुलिस सुकमा जिले के जगरगुंडा में एसडीओपी के पद पर…
रांची। रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित निर्मल महतो चौक के पास रविवार काे भाेर में करीब चार बजे हथियारबंद बदमाशाें ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे तीन हाईवा में आगजनी की। इतना ही नहीं अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन-चार राउंड फायरिंग भी की। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर खलारी पुलिस, मैक्लुस्कीगंज पुलिस और पिपरवार पुलिस पहुंची और आग को बुझाया। पुलिस के अनुसार इस घटना को आलोक गिरोह ने अंजाम दिया है। घटना में शामिल अपराधियों के ख़िलाफ़ पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है। खलारी डीएसपी ने बताया कि तीन हाईवा को अपराधियों…
रामगढ़। रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने जिले में 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। उन्होंने पांच थानों के पदाधिकारियों को भी बदल दिया है। रविवार को एसपी ने इसकी सूची भी जारी कर दी है। सूची के अनुसार वेस्ट बोकारो में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार को वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी, पुलिस केंद्र में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रामप्रवेश पासवान को मांडू थाना प्रभारी, रजरप्पा थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर मो नौशाद को कुज्जू ओपी प्रभारी, गोला थाने में पदस्थापित ब्रह्मवत कुमार को भदानीनगर ओपी प्रभारी, बरकाकाना ओपी में पदस्थापित विकास आर्यन को बरलांगा थाना प्रभारी बनाया गया है।…