- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज ‘शुक्रवार’ का दिन बेहद खास होने जा रहा है। शाम को आसमान में एक खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दौरान पश्चिमी आकाश में सूर्य के अस्त होने के तुरंत बाद हंसियाकार चंद्रमा और चमकती बिंदी के रूप में दिखता शुक्र जोड़ी सी बनाते हुए दिखेंगे। इस घटना को बिना किसी टेलिस्कोप के खाली आंखों से भी देखा जा सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार शाम को वीनस और मून आपस में सिमटे से दो डिग्री से कम के अंतर पर होंगे। इसको तकनीकी रूप से एपल्स कहा जाता…
संभल। संभल जिले के चंदौसी में जहरीली गैस निकलने से अचानक हड़कंप मच गया। यहां बावड़ी की 12वें दिन भूमिगत दूसरी मंजिल की खोदाई की जा रही है। दूसरी मंजिल के दरवाजे दिखाई दिए। आगे की खोदाई पर धुआं निकलने लगा। मजदूरों को आक्सीजन की कमी भी महसूस हुई। लिहाजा जहरीली गैस मानकर खोदाई रोक दी गई। आपको बता दें भूमिगत पहले तल्ले को सफाई का काम चल रहा है। 21 दिसंबर को समाधान दिवस में शिकायत आने के बाद डीएम राजेन्द्र पैंसिया ने मुहल्ला लक्ष्मणगंज में खाली प्लाट में खोदाई शुरू कराई। उसमें बावड़ी निकली है। बावड़ी की जमीन…
रायपुर। राज्य सरकार ने नए साल के पहले ही दिन कुछ आईएएस अधिकारियों का तबादला तथा कुछ के प्रभार में बदलाव का आदेश जारी किया है।वहीं आज 2009 बैच के 9 आईएएस अफसरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है।सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर नीलम नामदेव एक्का को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है । आज (बुधवार) जारी आदेश के अनुसार आईएएस नरेंद्र कुमार दुग्गा को सरगुजा कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। श्रम विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी को वर्तमान दायित्व के साथ…
सरायकेला। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को खरसावां शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गुवा गोलीकांड की तर्ज पर खरसावां गोलीकांड के शहीदों के परिजनों को चिन्हित कर सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि खरसावां गोलीकांड को 77 वर्ष बीत चुके हैं। इस ऐतिहासिक घटना के शहीदों के परिजनों को सम्मान और रोजगार देने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय यह घटना लोगों की…
रांची। झारखंड में न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट आई है। बुधवार को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा। पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। अगले चार दिनों तक कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और…
हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में बुधवार को कुएं में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। घटना चरही के चुरचू प्रखंड स्थित सरबहा गांव में हुई। एक युवक पत्नी से विवाद के बाद बाइक सहित कुएं में कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के लिए चार अन्य लोग भी कुएं में उतरे और उनकी भी जान चली गई। मृतकों में सुंदर करमाली, राहुल करमाली, सूरज भुइयां, विनय करमाली और पंकज करमाली हैं। विनय करमाली और पंकज करमाली सगे भाई हैं। सभी की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुंदर…
बलरामपुर। जिले के पवई फॉल में नव वर्ष के पहले दिन मातम पसर गया। पवई फॉल में नहाने के दौरान युवक का पैर फिसला और पानी में डूब गया। मौके पर कोतवाली थाना पहुंची और एसडीआरएफ को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच युवक की तलाश में जुट गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जिले चंपापुर निवासी 16 वर्षीय युवक आज नव वर्ष के दिन पवई फॉल में अपने कुछ दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खरसावां गोलीकांड की 77वीं बरसी पर सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां स्थित शहीद पार्क में शहीद स्मारक (शहीद बेदी) और वीर शहीद केरसे मुंडा चौक के शहीद स्मृति चिह्न पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां का शहीद स्मारक आदिवासी समुदाय के हक-अधिकार को लेकर किए गए संघर्ष और शहादत का प्रतीक है। हमारे आदिवासियों और मूलवासियों का जीवन हमेशा से संघर्षमय रहा है। इन्हीं के संघर्ष और शहादत की वजह से ही आज हमारी पहचान है। हमारे ये शहीद स्थल सदैव हमारे मार्गदर्शक रहेंगे। मुख्यमंत्री ने…
देवघर। नववर्ष के पहले दिन बुधवार को प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही लाइन में लगे थे। सुबह चार बजे बाबा का मंदिर खुला। इसके बाद स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने कांचाजल पूजा की। फिर सरकारी पूजा के बाद आम भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। पूजा करने को लेकर लोगों की लाइन दो किलोमीटर दूर तक लगी है। नववर्ष में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर जिले के उपायुक्त विशाल सागर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। विधि-व्यवस्था…
धनबाद। धनबाद में नए साल 2025 का पहला दिन बहुत अच्छा नही रहा। बुधवार की सुबह एक युवक के शव मिलने के बाद मामला इतना बढ़ा की पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। मामला धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के विकास नगर की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह नाले में एक युवक का शव मिला। मृतक के पहचान रवि कुमार के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि युवक शादीशुदा है, उसका एक बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती भी है। युवक कोयला व्यवसायी पप्पू मंडल के यहां काम…