- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 34 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि मुक्ति संस्था ने अबतक कुल 1917 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। इस मौके पर संस्था के रवि अग्रवाल, सीताराम, कौशिक, कमल चौधरी, उज्ज्वल जैन, आशीष भाटिया, रतन अग्रवाल, संदीप कुमार, सुनील…
धनबाद। महज एक चुटकी खैनी (तंबाकू) के लिए निर्दोष लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने वाले अपराधी को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नही पुलिस ने हथियार के साथ उसके पूरे गिरोह को धरदबोचा है। पिछले दिनों 30 दिसंबर 2024 को केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित गोधर पेट्रोल पंप के पास काली बस्ती मोड़ पर अज्ञात अपराधियों ने एक ट्रक में लूटपाट करने की नीयत से पहुंचे थे, लेकिन ड्राइवर के जगे होने के कारण उक्त अपराधी घटना को अंजाम नही दे सके। इसी दौरान गिरोह में शामिल नाबालिग ने ड्राइवर से खैनी मांगी, लेकिन ड्राइवर ने खैनी…
बीजापुर, एजेंसी। जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर काे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है, इससे पहले उसके दो भाई रितेश चंद्राकर और दिनेश चंद्राकर एवं एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। बीजापुर पुलिस ने रितेश चंद्राकर को गिरफ्तार करने के साथ उसकी गाड़ी को भी रायपुर से जब्त किया है। रितेश ने फरार होने के लिए थार गाड़ी की नंबर प्लेट बदल ली थी। गाड़ी में सीजी-20- 3333 की जगह सीजी 4 पीके 1 नंबर प्लेट लगा दी थी। ऐसा कर वो पुलिस को गुमराह करना…
रांची। शहर के पंडरा में 13 लाख की लूट और फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने रांची और रामगढ़ से एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस घटना में शामिल दो अन्य आरोपितों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उल्लेखनीय है कि बीते 30 दिसंबर को ओटीसी मैदान के पास स्थित आईसीआईसीआई बैंक के समीप से अपराधियों ने दिनदहाड़े आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित गुप्ता से 13 लाख लूटकर…
नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत आज कोहरे की गिरफ्त में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को घने कोहरे से दो-चार होना पड़ा। लगातार आज दूसरे दिन दिल्ली घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। इससे दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी न के बराबर है। कुछ जगहों पर ड्राइविंग करते समय 10 मीटर दूर देखना भी संभव नहीं हो पाया। कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य है। खराब दृश्यता का असर रेल और हवाई यातायात पर पड़ा है और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने आज सुबह लगभग छह बजे दिल्ली पहुंचने वाली 49…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में बीजापुर पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। पत्रकारों ने हत्या के विरोध में आज बीजापुर में नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया है और आरोपितों की वैध-अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की मांग कर रहे हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने शनिवार काे बताया कि इनमें मुख्य आरोपित ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का भाई रितेश चंद्राकर समेत अन्य 2 आरोपित शामिल हैं। हत्या के बाद फरार आरोपित ठेकेदार रितेश चंद्राकर को दिल्ली से पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपित रितेश को…
अयोध्या। अयोध्या में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में विराजमान प्रभु राम को ठंड के भी प्रबन्ध बेहतर किए गए हैं। भीषण सर्दी और निरन्तर चल रही शीतलहर से श्रीराम लला को बचाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सर्दी के रोकथाम के लिए अति उत्तम व्यवस्था की है। लला के दोनों ओर यथोचित क्षमता के आयल हीटर लगाए गए हैं। इनकी विशेषता यह है कि ये हीटर धीरे-धीरे गर्म होते हैं और बिजली बंद होने के बाद भी ढाई घंटे तक ऊष्मा देते हैं। इसके अलावा श्री राम लला को सर्दी से सुरक्षित रखने…
नई दिल्ली। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज शनिवार का दिन बेहद खास होने जा रहा है। शाम को आसमान में दो खगोलीय घटनाएं होंगी। पहली घटना में अंडाकार पथ में परिक्रमा करते हुये पृथ्वी इस साल के लिए सूर्य के सबसे नजदीक पहुंच रही होगी। दूसरी घटना में शनि, चंद्रमा और शुक्र आसमान में एक लाइन बनाते हुए नजर आएंगे। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि ठंड के इस मौसम में लगता है कि गर्मी देने वाला सूर्य शायद हमसे दूर हो गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि…
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उनका शव शौचालय की टंकी में छिपाई गई थी। युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से अपने घर से लापता हाेने पर उसके बड़े भाई यूकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार तलाश की जा रही थी। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की पुष्टि की गई है। जिसमें बताया गया है कि आज शुक्रवार शाम को बीजापुर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के…
रांची। झारखंड में लगातार चल रही हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिख रहा है। हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी रांची के कांके में पारा लुढ़क कर 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चार, पांच और छह जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहने की भी संभावना है। राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा लेकिन बाद में धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया। हालांकि, चल रही हवाओं की…