- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
मुंबई। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने शुक्रवार को विवादित फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को भी समन भेजकर 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। राखी सावंत भी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में बतौर जज बनकर इसका हिस्सा बन चुकी हैं। इसी तरह यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को आज फिर से समन जारी कर उन्हें 24 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। साइबर सेल के अनुसार रणवीर के साथ ही उनके साथ पैनल में शामिल हुए आशीष चंचलानी को भी 24 फरवरी को बुलाया गया है। इसी तरह…
रांची। रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने ईडी की ओर से दाखिल उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें ईडी ने कोर्ट से यह आग्रह किया था कि पूजा सिंघल को कोई विभाग ना दिया जाये। इस आदेश से पूजा सिंघल को बड़ी राहत मिली है। ईडी और पूजा सिंघल की ओर से बहस पूरी करने के बाद कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुनाया है। ईडी ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर यह कहा कि अगर पूजा सिंघल को राज्य सरकार किसी विभाग की जिम्मेदारी देती है तो वह अपने पद का दुरुपयोग कर केस को प्रभावित कर…
कोलकाता। बीरभूम जिले में महमदबाजार इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही आदिवासी परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाज़ा खोला, तो उन्होंने लक्ष्मी मड्डी (25) और उसकी दो संतानें—रूपाली (10) और अभिजीत (08)—के शव खाट पर और उसके नीचे पड़े देखे। तीनों के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उनकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह…
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाने के लिए महाकुम्भ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जनसैलाब निरन्तर उमड़ रहा है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज रहा है। प्रयागराज में अब तक 58.03 करोड़ श्रद्धालु पावन त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक 68.09 लाख श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। प्रयागराज महाकुम्भ में अब केवल महाशिवरात्रि का पर्व स्नान शेष है। अमृत स्नान और मुख्य पर्व स्नान बीतने के बाद भी आस्था का जनसागर त्रिवेणी तट पर उमड़ रहा है। महाकुम्भ में आने के बाद हर श्रद्धालु…
पलामू। छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले में पलामू का लाल सीआरपीएफ जवान महिमा शुक्ला शहीद हो गए। 11 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आईईडी विस्फोट में पलामू जिले के नीलांबर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) के कमलकेडिया के रहने वाले महिमा शुक्ला गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनके दोनों पैर जख्मी हो गए थे। उनका इलाज किया जा रहा था। इसी क्रम में गुरुवार को उनका निधन हो गया। शुक्रवार सुबह जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पर लाया गया और फिर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।…
रांची। राज्य के कई जिलों में शनिवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के जिन इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना है उनमें राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां शामिल है। साथ इन जिलों से सटे मध्यवर्ती जिलों रांची, खूंटी और गुमला में भी हल्की बारिश और वज्रपात होने की सम्भावना है। वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और तेज धूप खिली रही। इससे दोपहर में थोड़ी गर्मी का भी एहसाह हुआ। हालांकि गुरुवार हुई हल्की बारिश से वातावरण…
कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह हादसा बर्धमान जाते समय हुगली जिले के दादपुर इलाके में दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर हल्की बारिश के बीच हुआ। गांगुली के काफिले के सामने अचानक एक लॉरी आ गई। उनके वाहन चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिया, लेकिन पीछे आ रही दो गाड़ियों में मामूली टक्कर हो गई। दादपुर थाना पुलिस के अनुसार, गांगुली की कार को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही गांगुली को किसी प्रकार की चोट आई। काफिले की जिन दो गाड़ियों में टक्कर हुई, उन्हें हल्की क्षति पहुंची,…
वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सीनेट ने भारतीय मूल के काश पटेल को संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के निदेशक के रूप में मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वह एफबीआई प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। पटेल इससे पहले रक्षा विभाग में चीफ ऑफ स्टाफ और राष्ट्रीय खुफिया के उप निदेशक के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। काश पटेल को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में गिना जाता है। उनके नामांकन को लेकर सीनेट में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखी गईं। हालांकि, अंत में रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटरों ने उनका समर्थन किया और उन्हें…
पटना। बिहार के भोजपुर जिले में प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे कार सवार छह तीर्थयात्रियों की आज सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में दंपति और उनके दो बच्चे भी हैं। यह हादसा राजधानी पटना से 40 किलोमीटर पहले आरा–मोहनिया नेशनल हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हनगंज बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। तीर्थयात्रियों की कार ने खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार परिवार पटना के जक्कनपुर का रहने वाला था। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। इनकी पहचान जक्कनपुर स्थित सुदामा कॉलोनी निवासी स्वर्गीय विशुन देव प्रसाद के बेटे…
रामगढ़। बीमार मां को घर में बंद कर पत्नी और बच्चों के साथ कुंभ जाना बेटे को भारी पड़ गया। तीन दिनों से ताले में बंद मां भूख से तड़पती रही। वहीं बेटा पुण्य कमाने की बात करता रहा। यह मामला जब सुर्खियों में आया तो जिला प्रशासन ने पहल की। डीसी चंदन कुमार ने मानवीय मूल्यों के आधार पर इसे संज्ञान में लिया और उस नालायक बेटे को गुरुवार को नोटिस थमा दिया। डीसी ने उस नालायक बेटे पर कार्रवाई करने का आदेश एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी को दिया है। डीसी के आदेश के बाद एसडीओ ने नालायक बेटे…