Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

धनबाद। कॉलेज में सहेलियों के पास मोबाइल देख कर एक इंटर की छात्रा ने घर पर नया माेबाइल दिलाने की जिद की। परिजनाें के इनकार करने पर छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। मामला धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र का है। भाई बिजेंद्र गोप ने बताया कि उसकी बहन इंटर की छात्रा थी। उसने पिछले कई दिनों से नया मोबाइल दिलाने की जिद कर रही थी। घर वालों की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण उसे दो महीने में नया मोबाइल खरीद देने की बात कही थी। इसके बावजूद उसने 22 फरवरी को परीक्षा देकर घर लाैटने पर…

Read More

रांची (Offbeat Crime)। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड-1 में शुक्रवार को सुमित वर्मा उर्फ टकला का संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने शव बरामद किया है। उसका शव रस्सी के सहारे कमरे में लटक रहा था। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की जानकारी सुखदेवनगर पुलिस को दी। Offbeat Crime: पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा- थाना प्रभारी  स्थानीय लोगों का कहना है कि सुमित वर्मा की हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज…

Read More

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के सीमावर्ती माणा गांव के समीप सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कराये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान भारी हिमस्खलन के कारण इसमें 57 श्रमिक दब गए। इसमें से बीआरओ और अन्य एजेंसियों ने राहत और बचाव कर अब तक 15 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी श्रमिकों की तलाश की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर कहा कि माणा क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना का दुखद समाचार मिला है। बीआरओ सहित अन्य एजेंसियां युद्धस्तर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। उन्होंने भगवान बद्रीविशाल से…

Read More

रांची। राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में शनिवार को हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर वज्रपात होने की आशंका है। जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की सम्भावना है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में इस बदलाव का असर कम देखने को मिलेगा। रांची में इसकी वजह से शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री,…

Read More

रांची। भाजपा ने हजारीबाग जिले के इचाक में महाशिवरात्रि के दिन हुई हिंसा पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इस घटना के लिए राज्य सरकार को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह हिंसा सिर्फ एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि यह पिछले पांच वर्षों की नीतियों और सोच का परिणाम है, जो धीरे-धीरे झारखंड को भीतर से कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तुष्टिकरण की वही राजनीति है, जिसकी नींव कांग्रेस ने स्वतंत्रता से पहले ही रख दी थी और अब झारखंड इस “नीति का…

Read More

पलामू। पत्नी केे दरवाजा नहीं खोलने पर एक युवक ने फंदे पर लटकर जान दे दी। उसी दिन युवक हैदराबाद से मजदूरी करके पत्नी मालो देवी के साथ घर लौटा था। घटना के समय युवक नशे में था। गुरूवार सुबह घर के बरामदे में युवक का शव फंदे से लटका देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। खुदकुशी के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। घटना जिले के रामगढ थाना क्षेत्र के धावा गांव में हुई। हुटार गांव का युवक अनिल भुइयां (30) बुधवार को…

Read More

बलरामपुर। संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग सरगुजा संभाग द्वारा पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर राजपुर की प्रभारी अधीक्षिका जेरमिना कुजूर (प्रधान पाठक) को पदीय दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। आश्रम/छात्रावासों में निवासरत छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शारीरिक विकास के देखरेख एवं समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने की जिम्मेदारी अधीक्षिका की होती है, परंतु पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर राजपुर की प्रभारी अधीक्षिका जेरमिना कुजूर (प्रधान पाठक) के द्वारा कक्षा 10वीं में अध्ययनरत व छात्रावास निवासरत छात्रा का देखरेख व संरक्षण उचित प्रकार से नहीं किया गया। जिसके कारण उक्त छात्रा का प्रेम संबंध…

Read More

महाकुम्भनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुम्भ में काम करने वाले स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सफाईकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को उपहार के साथ स्वच्छ कुम्भ कोष से बीमा प्रमाणपत्र प्रदान किया और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से अतिरिक्त बोनस के रूप में 10 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल से प्रदेश सरकार कॉर्पोरेशन का गठन करने जा रही है, जिसके माध्यम से हर स्वच्छताकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी और उन सभी कर्मियों को जिन्हें मिनिमम वेज नहीं मिल पाता था, उन्हें सरकार 16 हजार रुपये प्रतिमाह प्रदान…

Read More

हजारीबाग। जिले के इचाक प्रखंड के डुमरौन में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है। हालांकि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस बल को तैनात किया गया है। इधर, घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि देश संविधान से चलता है। इधर, पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने की…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने 5508 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया। इससे पहले, उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट और वित्त लेखे भी सदन में प्रस्तुत किए। सदन में पेश तृतीय अनुपूरक बजट में सबसे ज्यादा ऊर्जा विभाग को 971.80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह से कृषि पशुपालन एवं सहकारिता (कृषि) को 176.48 लाख रुपये, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग) को 241.34 लाख रुपये, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग को 612.62 लाख रुपये, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग को 180.75 लाख रुपये…

Read More