Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। जेएसएलपीएस (पलाश) की ओर से नन फार्म के अंतर्गत रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में सामूदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में प्राकृतिक गुलाल बनाने के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित दीदियां होली त्योहार के लिए प्राकृतिक अबीर तथा गुलाल बनाएंगी। प्रशिक्षण में सभी प्रखंड से कुल 32 दीदियां उपस्थित हुई। रांची जिले के बुंडू प्रखंड से लीला देवी तथा संजू देवी की ओर से प्रशिक्षण दिया गया। जुटाए जा रहे पलाश के फूल प्राकृतिक गुलाल बनाने के लिए सूखे हुए पलाश के फूलों का प्रयोग किया जाएगा। इसमें हरा रंग बनाने के लिए सूखा हुआ पालक साग, गुलाबी रंग…

Read More

पलामू। पलामू जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन सड़क हादसे हुए, जिसमें चार लोगों की अब तक मौत हो गई है। आधा दर्जन से अधिक जख्मी हैं। सबका इलाज किया जा रहा है। पांकी के बाद चैनपुर और मनातू थाना क्षेत्र में घटनाएं हुई हैं। सबसे अधिक पांकी थाना क्षेत्र में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों भाई थे। जबकि चैनपुर और मनातू थाना क्षेत्र में एक-एक की मौत हुई है। मनातू में नाबालिग बच्चा बाइक चला रहा था। उसे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। नाबालिग अपनी बहन को ससुराल छोड़कर घर लौट रहा था, जबकि चैनपुर…

Read More

मुंबई। एंटीलिया मामले और व्यवसायी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह कोई सरकारी कर्तव्य नहीं निभा रहे थे। इसलिए उनकी गिरफ्तारी के लिए किसी पूर्व अनुमोदन या अनुमति की आवश्यकता नहीं थी. यह टिप्पणी गुरुवार को बांबे हाई कोर्ट ने वाझे की रिहाई याचिका खारिज करते हुए की. न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल और न्यायमूर्ति ए.एस.मोडक की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि यह स्वीकार करना कठिन और कल्पना से परे है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक कार में विस्फोटक…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद और आरंग के बीच नेशनल हाइवे पर मयूर स्कूल के पास गुरुवार दोपहर बाद तेज रफ्तार एक्सयूवी डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक्सयूवी में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त एक्सयूवी कार टायर फटने से अनियंत्रित हो गई थी, जिससे कार सवार में अंदर ही फंसे रह गए थे। मंदिर हसौद पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार रायपुर की है। पुलिस ने क्रेन की सहायता से सभी शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए…

Read More

पटना। बाल मजदूरी, बच्चों की ट्रैफिकिंग और बाल यौन शोषण के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। बाल अधिकार संगठन एसोसिएशन फॉर वालंटरी एक्शन (एवीए) की सूचना पर बिहार के रोहतास जिले की पुलिस ने आर्केस्ट्रा पार्टियों पर छापे मारे। इस दौरान 42 लड़कियों और तीन लड़कों सहित 45 बच्चों को मुक्त कराया। इनमें से ज्यादातर लड़कियां छत्तीसगढ़ की हैं। मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई जारी है। इन बच्चियों को मुक्त कराने के लिए ‘आपरेशन नटराज’ के तहत जिले के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार की अगुआई…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। गुरुवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. के. लक्ष्मण पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी विधायकों ने रायशुमारी के बाद बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में चुना। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विधायकों की पूर्ण सहमति से मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी…

Read More

लोहरदगा। नेशनल हाईवे 39 राउरकेला-रांची मुख्य पथ पर कुडू थाना क्षेत्र के ढुलुवाखुंटा के समीप बुधवार देर रात हुई सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए। दोनों घायलों को कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक चंदवा थाना क्षेत्र के बरवा टोली गांव निवासी विक्की लोहरा, पिंटू लोहरा तथा लोहरदगा करंज टोली निवासी परमेश्वर लोहरा कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक गांव में आयोजित एक शादी…

Read More

पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में हुई दो लोगों की हत्या का खुलासा हो गया है। दो लोगों की हत्या करने वाले चार लोगों ने अपनी हत्या के डर से मनातू थाना में सरेंडर कर दिया, जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने गुरुवार को बताया कि 19 फरवरी को राजखेता टोला के अमवातरी के जंगल में दो व्यक्तियों के शव मिले थे, जिसमें से एक की पहचान चुनका गांव के दिनेश यादव के रूप में हुई थी, जबकि एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है।…

Read More

रांची। झारखंड के चान्हो थाना क्षेत्र के चामा स्थित एक आश्रम में बुधवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह घटना सामने आई। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है, जो आश्रम में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुंचे और राजेंद्र यादव को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर महेश जब उसकी ओर बढ़ा, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने खून से लथपथ दोनों को देखा और…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन गुरुवार को भाजपा विधायकों ने दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर वेल में पहुंचकर हंगामा किया। विधायक जोरदार नारेबाजी करने लगे, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। स्पीकर ने भाजपा विधायकों से कहा कि आप सदन को बाधित भी करेंगे और प्रश्न का उत्तर भी लेंगे। चित भी आपका, पट भी आपका—ऐसा नहीं हो सकता। इसके बाद भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। ये भी पढ़िए……… https://offbeatnews.in/players-of-india-and-england-masters-will-reach-raipur-today/

Read More