- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
- एमजीएम अस्पताल में लापरवाही की हद: 9 दिन से लापता मरीज का शव कैंपस में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- टियर-2 शहरों में सेल्फ-ड्राइव क्रांति: चतरा के अमरजीत सिंह का ‘Drigo India Cars’ बना नया भरोसा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची/ हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग को एक वर्ष 11 महीने इंतजार के बाद नियमित कुलपति नसीब हुआ है। नई दिल्ली के मैदान गढ़ी में स्थित इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी मे प्रोफेसर ऑफ़ एजूकेशन और स्कूल ऑफ़ एजूकेशन में डायरेक्टर पद को सुशोभित कर रहे प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा को विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नियमित कुलपति नियुक्त किया गया है। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति प्रोफेसर कुनूल कंदीर को सिद्धू कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका का नियमित कुलपति नियुक्त किया गया है। ज्ञात हो कि पिछले एक वर्ष और 11 महीने में विश्वविद्यालय को चार कार्यवाहक कुलपति मिले।…
रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर केन्द्र सरकार को फिर कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से ‘संविधान बचाओ रैली’ को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोगों की जान चली गयी। केन्द्र सरकार ने खुद माना है कि यह खुफिया एजेंसी (इंटेलिजेंस) की विफलता थी। यह भी कहा है कि वे इसमें सुधार करेंगे। खरगे ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को खतरे की…
रांची। पहलगाम आतंकी हमला के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच सात मई को देश भर में नागरिक सुरक्षा का मॉक ड्रिल किया जायेगा। झारखंड में पांच जिलों के छह जगहों पर मॉक ड्रिल की योजना है। जानकारी के मुताबिक, रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), गोड्डा और साहेबगंज जिले में मॉक ड्रिल किया जायेगा। इसके साथ ही बोकारो जिले के गोमिया में भी नागरिक सुरक्षा के मद्देनजर मॉक ड्रिल किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले इतने बड़े पैमाने पर राष्ट्रव्यापी नागरिक सुरक्षा ड्रिल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध से पहले आयोजित की गयी थी, जिसमें हवाई हमले की तैयारियां…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)में 7 मई, बुधवार को नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) से जुड़ी एक बड़े पैमाने की मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास केंद्र सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों—जैसे हवाई हमला, आतंकी वारदात या अन्य राष्ट्रीय संकट में नागरिकों और प्रशासनिक एजेंसियों की तैयारियों को परखना है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर यह अभ्यास और भी महत्वपूर्ण हो गया है। ड्रिल के दौरान प्रमुख गतिविधियों में हवाई हमले की चेतावनी के लिए सायरनों का…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला स्थित पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता के समीप स्थित सुमोना एचपी फिलिंग स्टेशन पर मंगलवार सुबह तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। पल्सर बाइक पर सवार अपराधियों ने पहले 300 रुपए का पेट्रोल भरवाया और फिर पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पंप से 25 हजार रुपये लूट लिए। लूट के वक्त ड्यूटी पर तैनात दो महिला कर्मचारी दुलारी सरदार और रेखा रानी सरदार मौके पर मौजूद थीं, जिन्हें अपराधियों ने धमकाकर कैश काउंटर से रुपये ले लिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने 500 का नोट देकर पेट्रोल भरवाया और…
पलामू। शादी के 16 दिन पहले एक युवक की मौत हो गई। अपनी शादी का कार्ड बांटकर लौटने के दौरान सोमवार रात युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के विजय तारा पेट्रोल पंप के पास हुई। अज्ञात वाहन से मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। बाइक पर साथ बैठा युवक जख्मी हुआ है। मृत युवक की पहचान छतरपुर के कंचनपुर गांव निवासी बसंत राम का पुत्र अविनाश कुमार (26) के रूप में हुई है। उसके साथ बाइक पर पीछे बैठा युवक चंदन कुमार बताया गया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में…
पलामू। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में रिटायर्ड डीएसपी, रेलवे कर्मी सहित चार के घरों में रविवार रात चोरी हो गई। करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो जाने की जानकारी दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल तिवारी, रिटायर्ड डीएसपी रघुवीर तिवारी के अलावा ओंकार तिवारी व अमरेश तिवारी के घर एक एक करके चोरी हुई। अलमारी, पलंग को तोड़कर उसमें रखी संपत्ति गायब कर दी गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। घर के लोगों ने कमरे…
पूर्वी सिंहभूम। जुगसलाई निवासी 26 वर्षीय सैफ अली की मौत ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया है। लापता युवक का शव 24 अप्रैल को मिला, लेकिन पहचान नहीं होने के चलते पुलिस ने 29 अप्रैल को उसका हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि वह मुस्लिम युवक था। अब परिजन इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जुगसलाई के गोलघर स्कूल निवासी सैफ अली 11 अप्रैल 2025 को घर से निकले थे। उन्होंने एक महिला पम्मी से शादी करने की बात कही थी, जिसका परिवार ने विरोध किया। इसके…
पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर थाना के उत्तर कोयल मुख्य नहर स्थित मुखर्जी पुल के समीप सोमवार को सड़क पर गिरे हुए 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र जिंदा जल गए। उनकी मोटरसाइकिल भी जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उनके घर सोमवार को बरात आने वाली थी। बारात के लिए ही डीजल लेने के लिए निकले थे। घटना के बाद से शादी की खुशियां माता में बदल गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर हैदरनगर-जपला मुख्य पथ को जाम कर दिया है। पिता पुत्र की पहचान सिमरसोत गांव निवासी 45 वर्षीय बिंदु…
साहिबगंज। जिले के कॉलेज रोड स्थित चाणक्या होटल के सामने रविवार की रात दो बदमाशों ने एक दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। इससे दुकानदार संजीव कुमार साह की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के समय दुकानदार अपने मकान के नीचे स्थित जीएस इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में बैठे थे। कुछ देर पहले ही वह अपनी बेटी के लिए पास के मेडिकल से दवा लेकर लौटे थे। घटना का सीसीटीवी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दुकानदार अपने काउंटर में बैठकर ग्राहक को सामान दिखा रहे थे। इसी…