- स्वर्णरेखा घाट पर जिंदा बम से खतरा: तकनीकी टीम का इंतजार, लापरवाही से बढ़ रहा जोखिम
- खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा: रोप-वे केबल टूटा, 20 फीट नीचे गिरी ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
- सरहुल शोभायात्रा के दौरान बिछड़ा बच्चा रांची पुलिस की तत्परता से सुरक्षित परिजनों से मिला
- नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चैती छठ महापर्व, रामानुजगंज में व्रतियों ने श्रद्धा से किया व्रत का आरंभ
- झारखंड में ईद-उल-फितर की रौनक: नमाज के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की दुआ
- रांची में आज सरहुल शोभायात्रा: दोपहर से कई मार्ग बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- योगेंद्र साव 3 साल के लिए निष्कासित, सोरेन सरकार पर हमला पड़ा भारी
- झारखंड में आंधी-ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी, आपदा प्रबंधन-प्रशासन हाई अलर्ट पर
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
लातेहार। जिला मुख्यालय के पहाड़पुरी मोहल्ला में शुक्रवार की देर रात एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान जतरी देवी( 58) के रूप में हुई है वह चंदवा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी ,परंतु वर्तमान में किराए के मकान में पहाड़पुरी मोहल्ले में रहती थी। आरोप है महिला की हत्या उसके भतीजे पंचम उरांव ने ही कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार महिला जतरी देवी अपने पूरे परिवार के साथ जिला मुख्यालय के पहाड़पुरी इलाके में रहती थी। आरोपित पंचम उरांव उनके घर अक्सर आया जाया करता था। गत रात भी पंचम उरांव उनके…
रांची। राजधानी के शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रांची में भी शनिवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया। इस दौरान रांची के हरमू रोड सहित अन्य ईदगाहों में हजारों की संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से ईद-उल-अजहा की नमाज़ अता की। शहर की विभिन्न मस्जिदों, मदरसों, मकतबों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाज अदा करने वालों की भीड़ रही। इस मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) सहित कई पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिरमटोली फ्लाईओवर के लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत पर निशाना साधा है। साथ ही कई सवाल भी खड़े किए हैं। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। मरांडी ने…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) में गुरुवार रात एक पुराने स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका होने से फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय टैंक के पास कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में सायरन बजा और प्रबंधन ने तुरंत झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिमना से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू…
बलरामपुर। बलरामपुर यातायात पुलिस सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन करने के लिए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक निर्देश दिया है। जिसके बाद बलरामपुर पुलिस ने नियम तोड़ो लाइसेंस छोड़ो अभियान चलाकर कुल 59 ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित किया गया है। यातायात पुलिस के द्वारा गुरुवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बलरामपुर जिले में अब यातायात उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं है। विभाग ने बीते माह से अब तक ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 128 प्रकरण पर कार्रवाई…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के प्रवास पर रहेंगे। वो राज्य को 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। वो चिनाब पुल और अंजी पुल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा है। इसे भूकंप और हवा की स्थिति का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। अंजी पुल भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का ब्यौरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल…
स्मृति शेष : नहीं रहीं रांची की मशहूर महिला चिकित्सक डॉ. शोभा चक्रवर्ती, चिकित्सा जगत में शोक की लहर
रांची। राजधानी रांची की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती का बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. चक्रवर्ती के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। प्रदेश की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने डॉ. शोभा चक्रवर्ती जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रांची की वरिष्ठ…
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी अमनप्रीत सिंह( 34) चीमा का अपने कमरे में फंदे से लटका शव मिला। रविवार रात अमनप्रीत अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। अमनप्रीत फंदे से लटके हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में…
पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु रोड नंबर 5 निवासी मंतोष दत्ता के पुत्र सोमेन दत्ता (20) का शव सोमवार की सुबह रोड नंबर छह के समीप संदिग्ध हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता मंतोष दत्ता ने बताया कि उनका बेटा रविवार रात 11:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि रोड नंबर छह पर उसका शव पड़ा है। जब वे मौके…
रामगढ़। रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी में खाद्य पदार्थों की अवैध धुलाई पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार की रात से शुरू हुई छापेमारी सोमवार की अगले सुबह तक चली। इस दौरान कई वर्षों से ढोकर ले जाया जा रहे 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त किया गया है। इस दौरान तीन यात्री बसों को भारी जुर्माना भी लगाया गया है। बिहार राज्य से झारखंड में ले जा रहे खाद्य पदार्थ में बड़ी खेप नकली उत्पादों की हो रही है। कई जगह छापेमारी के बाद झारखंड सरकार ने इस पर सख्ती दिखाई। छापेमारी के दौरान 120 किलो नकली…