Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सहायक अध्‍यापकों का उलगुलान
    State

    भ्रष्‍टाचार के खिलाफ सहायक अध्‍यापकों का उलगुलान

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 26, 2023Updated:December 26, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग, अमरनाथ पाठक, सीनियर एडिटर। डीएसई की तानाशाही नहीं चलेगी…., डीएसई की हिटलरशाही नहीं चलेगी…., सहायक अध्‍यापक एकता जिंदाबाद…., डीएसई संतोष गुप्‍ता मुर्दाबाद….हर जोर जुल्‍म के टक्‍कर में संघर्ष हमारा नारा है…. जैसे गगनभेदी नारे माइक पर गूंजते रहे। हजारीबाग नए समाहरणालय परिसर के चारों ओर 26 दिसंबर को भ्रष्‍टाचार के खिलाफ हजारों सहायक अध्‍यापकों का उलगुलान शुरू हुआ, तो पूरे छह घंटे तक चला। पहली बार समाहरणालय परिसर के भीतर ऐसा दृश्‍य दृष्टिगत था। मामला बिल्‍कुल मामूली, लेकिन तूल पकड़ा तो तिल का ताड़ बन गया। ….और बने भी क्‍यों नहीं, आखिर कब तक सहायक अध्‍यापक दोहन का शिकार बनते रहेंगे। आखिरकार उनके सब्र का पैमाना छलक गया और फिर बृहद् आंदोलन का रूप अख्तियार कर लिया। मामला ऑनलाइन से शुरू हुआ और शिक्षकों के मांग के अनुरूप ऑफलाइन पर ही आकर खत्‍म हुआ। हालांकि मामले का पटाक्षेप करने के लिए तीन-तीन जनप्रतिनिधियों को पहल करनी पड़ी। सदर और बरकट्ठा विधायक के अलावा जिला परिषद अध्‍यक्ष और भाजपा नेता बटेश्‍वर प्रसाद मेहता को भूमिका निभानी पड़ी।

    जानिए क्‍या है पूरा मामला

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सहायक अध्‍यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष संजय कुमार दूबे और हजारीबाग के जिलाध्‍यक्ष चंदन मेहता का कहना है कि सालोंभर ऑफलाइन छुट्टी मिलती रही, लेकिन 19 दिसंबर को राज्‍यस्‍तरीय आंदोलन में भाग लेने के लिए सहायक अध्‍यापक रांची गए, तो यह कहते हुए उनकी हाजिरी और वेतन काट दिया गया कि उन्‍होंने छुट्टी का आवेदन ऑनलाइन नहीं किया। इसमें डीएसई संतोष गुप्‍ता पर आरोप लगाया गया कि उन्‍होंने कई शिक्षक और शिक्षक नेताओं को टारगेट कर ऐसा किया। ऐसा इसलिए कि वे लोग विभाग की गलत संस्‍कृति का विरोध और सच के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं।

    जनप्रतिनिधियों ने डीसी से की वार्ता, तलब किए गए डीएसई, मामले का हुआ पटाक्षेप

    हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, जिला परिषद अध्‍यक्ष उमेश मेहता और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता बटेश्‍वर प्रसाद मेहता ने डीसी नैंसी सहाय के समक्ष सहायक अध्यापकों के खिलाफ हुई कार्रवाई की बात रखी। िफर डीसी ने डीएसई संतोष गुप्‍ता को कार्यालय कक्ष में तलब कर प्रक्रियाधीन मामले को देखने की बात कही। डीएसई ने कहा कि बीइइओ की कार्रवाई के आलोक में उन्‍होंने सहायक अध्‍यापकों को शोकॉज किया। बीइइओ ने यह नहीं बताया कि सहायक अध्यापकों ने छुट्टी के लिए लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने संघ के नेताओं से आवेदन देने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे और जिलाध्यक्ष चंदन मेहता ने कहा कि सभी आवेदन डीएसई के पास मौजूद हैं। डीएसई ने जान-बूझकर आवेदन मिलने की बात नहीं स्‍वीकार रहे हैं।

    डीएसई की मनमानी नहीं चलने देंगे : संजय दूबे

    सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय दूबे ने कहा कि डीएसई की मनमानी नहीं चलने देंगे। कभी पोशाक, तो कभी बेंच-डेस्‍क घोटाला, तो कभी बेवजह वेतन काटने का मामला, डीएसई ऑिफस में दलालों की जमघट, कदम-कदम पर सहायक अध्यापकों का आर्थिक और मानसिक दोहन जैसा खेल अब बंद करना होगा। अगर यह कार्य संस्‍कृति बंद नहीं हुई, तो यह मामला प्रखंड से जिला और जिले से राज्‍य तक का बनेगा। पारा शिक्षकों के आंदोलन के सामने कोई भ्रष्‍टाचारी नहीं टिक पाया है और न कोई टिक पाएगा।

    सुधर जाएं, नहीं तो सुधार देंगे डीएसई ऑिफ‍स की कार्य संस्‍कृति : चंदन मेहता

    संबोधित करते सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन मेहता।

    सहायक अध्‍यापक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्‍यक्ष चंदन मेहता ने कहा कि सहायक शिक्षकों पर की गई कार्रवाई वापस लेनी पड़ेगी। अगर उनका वेतन काटा गया, तो डीएसई के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। सहायक अध्‍यापकों ने अपनी जायज मांगों के लिए राजधानी रांची में दो-दो माह तक आंदोलन किया है। ऐसे में यहीं घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। सभी शिक्षक यहीं खिचड़ी बनाकर खाएंगे और रतजगा भी करेंगे। लेकिन अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने डीएसई ऑिफस में काबिज दलालों का नाम लेते हुए चेताया कि सुधर जाएं, अन्‍यथा व्‍यवस्‍था और कार्यशैली दोनों सुधार देंगे।

    सरकार दमनकारी, मनमानी कर रहे अधिकारी : मनीष जायसवाल

    संबोधित करते हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल।

    धरने में समर्थन देने आए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के जिला शिक्षा अधीक्षक की मनमानी और वर्तमान राज्य सरकार दमनकारी नीति पर हुकूमत चलाना चाह रही है। इसके तहत सहायक अध्‍यापक अपने हकों की मांगों को लेकर जो आंदोलन कर रहे हैं, उन्‍हें डराकर उनके आंदोलन को कुचलना चाहती है। लेकिन सहायक अध्‍यापक निडर होकर अपनी मांगों को रखें। वह हर मंच पर उनकी जायज मांगों के समर्थन में साथ थे, हैं और रहेंगे। डीएसई संतोष गुप्‍ता के नेतृत्‍व में भ्रष्‍टाचार पनप रहा है। पोशाक घोटाला के बाद अब बेंच-डेस्‍क घोटाले की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कराएंगे और सड़क से सदन तक मामले को ले जाएंगे।

    जिस बीइइओ को मिल रहा एक लाख वेतन, वह वसूल रहे 50-100 रुपए : अमित यादव

    संबोधित करते बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव।

     

    समाहरणालय स्‍थल पर पहुंचे बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि संघर्ष की उपज पारा शिक्षकों के साथ वह सदैव हैं। जितना संघर्ष कर पारा शिक्षक 1000 रुपए मासिक मानदेय से आज 22,000 रुपए तलब तक पहुंचे हैं, यह उनके खुद के आंदोलन का फलाफल है। उन्‍होंने कहा कि हेमंत सरकार हो या उनके मातहत डीएसई संतोष गुप्‍ता जैसे भ्रष्‍ट पदाधिकारी सभी को सहायक अध्‍यापक सबक सिखाएंगे। यही पारा शिक्षक सत्‍ता को पलटने का माद्दा रखते हैं। जिस बीइइओ को एक लाख रुपए महीना मिल रहा है, वह सहायक अध्‍यापकों से 50-100 रुपए की वसूली कर रहे हैं। इससे स्‍कूलों में बालमन भी प्रभावित हो रहा है। थाना, अंचल, प्रखंड कार्यालयों में खुलेआम लेन-देन का कारोबार चल रहा है। लेकिन शिक्षा विभाग में यह संस्‍कृति पनपने लगे, तो यह देश के निर्माता शिक्षकों और भविष्‍य नौनिहालों की सेहत से खिलवाड़ है। शिक्षक आंदोलन करें, वह भ्रष्‍ट व्‍यवस्था के खिलाफ उनलोगों के साथ हैं।

    आंदोलन को अंजामतक पहुंचाएंगे : उमेश मेहता

    संबोधित करते जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता।

    जिला परिषद अध्‍यक्ष उमेश मेहता ने कहा कि सहायक अध्‍यापकों के आंदोलन को वह अंजाम तक पहुंचाकर रहेंगे। डीएसई कार्यालय में पनप रही भ्रष्‍ट संस्‍कृति के वाहकों को मिटाकर रहेंगे। किसी कीमत पर वह सहायक अध्‍यापकों को न्‍याय दिलाकर ही दम लेंगे। इसके लिए आंदोलनरत सहायक अध्‍यापकों की पहल का वह पक्षधर हैं।

    शिष्‍टाचार का पाठ नहीं पढ़ना चाहते ऐसे भ्रष्‍ट अधिकारी : बटेश्‍वर प्रसाद मेहता

    सहायक अध्यापकों को संबोधित करते भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता।

    भाजपा के वरिष्‍ठ नेता बटेश्‍वर प्रसाद मेहता ने कहा कि हजारीबाग की धरती उलगुलान की भूमि रही है। यहां भ्रष्‍टाचार का बोलबाला नहीं चलने देंगे। डीएसई जैसे भ्रष्‍ट अधिकारी शिष्‍टाचार का पाठ नहीं पढ़ना चाहते हैं। इसके लिए आंदोलन का सहारा लेना सही कदम है। डीएसई जैसे अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। हजारीबाग का शिक्षा विभाग पहले से ही भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त रहा है। सुधरने की जगह यह और भी गर्त में जा रहा है। डीएसई के पूरे कार्यकाल की जांच होनी चाहिए।

    सरकार से करेंगे वार्ता : डॉ आरसी मेहता

    संबोधित करते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा आरसी मेहता।

    सहायक अध्‍यापकों के आंदोलन में शिरकत करने आए कांग्रेस के वरष्ठि नेता डॉ आरसी मेहता ने कहा कि वह इस बारे में सरकार से वार्ता करेंगे। सरकार के मातहत पदाधिकारियों के भ्रष्‍टाचारी होने के सवाल पर वह सरकार के समक्ष प्रश्‍न उठाएंगे।

    सहायक शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटना सरासर गलत : सीटू

    सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू।

    सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने कहा कि सहायक शिक्षकों को झारखंड सरकार ने एक वर्ष में 16 दिनों की आकस्मिक छुट्टी दी है. 19 दिसंबर को सहायक शिक्षकों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम रांची में था। उसमें भाग लेने के लिए हजारीबाग जिले के कई सहायक शिक्षक आकस्मिक छुट्टी लेकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रांची गए हुए थे। लेकिन हजारीबाग के जिला शिक्षा अधीक्षक ने 19 तारीख का उनका वेतन यह कह कर काट दिया कि उन लोगों ने ऑनलाइन छुट्टी नहीं ली थी. हकीकत यह है कि जनवरी 2023 से 18 दिसंबर 2023 तक सहायक शिक्षकों को कई आकस्मिकछुट्टी ऑफलाइन दी गई. तो फिर अचानक ऑनलाइन छुट्टी लेने की बात कहां से आ गई ? यह जिला शिक्षक अधीक्षक की मनमानी है, जो सरासर गलत है। इसका विरोध सीपीएम करती है और सहायक शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन करती है.

    सहायक अध्‍यापकों की हुंकार के बाद कितनी होगी सुधार

    सहायक अध्‍यापकों की हुंकार से शिक्षा विभाग में व्‍याप्‍त दलाली और भ्रष्‍टाचार पर कितना अंकुश लगेगा और कितनी सुधार होगी, यह व्‍यवस्‍था तो भविष्‍य के गर्भ में दफन है। चूंकि जल्‍द ही शिक्षकोंकी प्रोन्‍नति, स्‍थानांतरण और पदस्‍थापन का मामला सामने आने वाला है। सहायक अध्‍यापकों ने अपने उलगुलान से विभागीय पदाधिकारी को तो बैकफुट पर लाकर खड़ा कर दिया। लेकिन सरकारी शिक्षक कहां तक जायज मांगों के लिए लड़ पाएंगे, यह तो वक्‍त ही बताएगा। फ़िलहाल सहायक अध्‍यापक संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव शंकर प्रसाद, मंच संचालनकर्ता प्रवीण पांडेय, विकास कुमार, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार मेहता, मीडिया प्रभारी देवनरायण प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष सजय पंडित, कुलेश्वर प्रसाद, सतोष महतो, अशोक कुमार समेत अन्‍य सहायक अध्‍यापकों ने जो आवाज बुलंद की, उसका फलाफल तत्‍काल देखने को भी मिला। बहरहाल बरही के दिवंगत सहायक अध्‍यापक शंकर राणा को श्रद्धांजलि देने के साथ देर शाम इस आंदोलन का समापन हुआ। 

    ये भी पढ़िए………..

    Hazaribag: पुलिस लाइन में नशेबाज एएसआई ने की 28 राउंड अंधाधुंध फायरिंग

    Post Views: 1,141
    पारा शिक्षक उलगुलान हजारीबाग उलगुलान
    Previous ArticleHazaribag: पुलिस लाइन में नशेबाज एएसआई ने की 28 राउंड अंधाधुंध फायरिंग
    Next Article राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर गिरी गाज
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत

    September 24, 2026

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.