Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»Hazaribag: बीच डैम में फंसे एसपी समेत सभी अतिथि, राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता शुरू होते ही मची अफरातफरी
    State

    Hazaribag: बीच डैम में फंसे एसपी समेत सभी अतिथि, राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता शुरू होते ही मची अफरातफरी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJune 16, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बरही। हजारीबाग स्थित बरही के जवाहर घाटी स्थित तिलैया डैम में ड्रैगन बोट एसोसिएशन झारखंड की ओर से 11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इसी बीच अफरातफरी मच गई. ट्रायल में ही एसपी नाराज हो गए. दरअसल बोट में तेल कम होने से ट्रायल के दौरान बोट बीच डैम में ही बंद हो गया. भीषण गर्मी और कड़ी धूप में एसपी सहित सभी अतिथि बीच डैम में करीब आधे घंटे तक तेल का इंतजार करते रहे. परंतु तेल नहीं आया. किसी प्रकार बोट को पतवार की मदद से किनारे लाया गया. 

    बरही पुलिस की मदद से बाहर आए अतिथि

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बाहर आने के लिए पंजाब टीम के एक खिलाड़ी से मदद मांगी गई, जिसे वह नजरंदाज कर दिया. किसी प्रकार इंस्पेक्टर और बरही पुलिस की मदद से एसपी, एसडीपीओ सहित सभी बोट से बाहर आए. वहां से एसपी व एसडीपीओ पैदल चलकर सीधे अपने वाहन तक पहुंचे. इस कुव्यवस्था से नाराज एसपी ने प्रबंधन को अनुशासनहीनता के लिए कड़ी फटकर लगाई और उस खिलाड़ी पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. 

    कड़ी धूप में फंसे एसपी समेत सभी अतिथि

    इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी मनोज रतन चौथे सहित एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर किया. ट्रायल बोट डेमो में एसपी चौथे, एसडीपीओ नाजिर अख्तर, एसोसिएशन के ईस्ट जोन चेयरमैन आदि ने भाग लिया. इस दौरान बीच डैम में ही एसपी समेत सभी पदाधिकारी फंस गए थे.

    डेमो में हरियाणा और पंजाब की टीम का ड्रैगन बोट पलटा

    राष्ट्रीय ड्रैगन स्पर्धा की शुरुआत डेमो के मैच के साथ प्रारंभ हुआ. इसमें हरियाणा और पंजाब की टीम का ड्रैगन बोट पलट गया. वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने डूब रहे खिलाड़ियों को किसी प्रकार बचाया. जोखिम भरी इस प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं दिखी. आपात स्थिति से बचाने के लिए एनडीआरएफ भी मौजूद नहीं थी.

    पीने को पानी है न शौचालय, खिलाड़ियों में प्रबंधन को लेकर दिखा आक्रोश

    आयोजको ने बताया कि स्पर्धा में भाग लेने के लिए यूपी, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, बंगाल, ओडिशा, दिल्ली समेत कुल 19 राज्य से महिला और पुरुषों की टीम पहुंची है. इनमें कई खिलाड़ियों में व्यवस्था के प्रति घोर नाराजगी दिखी. पेयजल और शौचालय के लिए पानी की घोर कमी देखने को मिली. हिमाचल के खिलाड़ी जासिया ने बताया कि तापमान भी अधिक है और पानी बिजली की घोर समस्या है. हरियाणा की महिला टीम ने पीने के पानी की शिकायत की. कमोबेश सभी खिलाड़ियों में प्रबंधन को लेकर आक्रोश दिखा.

    जानिए आयोजकों ने क्या कहा

    आज सिर्फ डेमो और ट्रायल है, कल से सभी कमियां दूर कर ली जाएंगी. स्पर्धा के लिए तीन ड्रैगन बोट सहित अन्य रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट आदि का इंतजाम किया गया है.

    सीओ और इंस्पेक्टर ने लिया जायजा

    स्पर्धा की कमियों को दूर करने के लिए सीओ और इंस्पेक्टर ने प्रबंधन के साथ आपात बैठक कर पूरी जानकारी ली. साथ ही पूरी व्यवस्था करवाने के बाद ही गेम प्रारंभ करने की बात कही. उन्होंने प्रबंधन को स्पर्धा के पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारियों को जानकारी नहीं देने के लिए दोषी बताया.

    ये भी पढ़िए….

    Bollywood News: आदिपुरुष के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका, हिन्दुओं की भावनाएं हुई आहत

    Post Views: 705
    Barhi Tilia Dam
    Previous ArticleBollywood News: आदिपुरुष के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका, हिन्दुओं की भावनाएं हुई आहत
    Next Article Koderma: भारतीय शक्ति, स्वाभिमान और स्वावलंबन को समर्पित रहे पीएम नरेन्द्र मोदी के 9 वर्ष : अन्नपूर्णा देवी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.