Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन में पहली बार सरकार से आमने-सामने बातचीत, 10 अगस्त तक फैसले का इंतजार
    • रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    • रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»Aligarh: कल्याण सिंह ने श्रीराम के लिए छोड़ी थी राजगद्दी, आज पूरा हो रहा उनका सपना: सीएम योगी
    State

    Aligarh: कल्याण सिंह ने श्रीराम के लिए छोड़ी थी राजगद्दी, आज पूरा हो रहा उनका सपना: सीएम योगी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 21, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अलीगढ़। ‘श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह ने अपने लिए राजगद्दी प्राप्त करने से महत्वपूर्ण प्रभु श्रीराम के चरणों में उसको समर्पित करने का कार्य किया था। राम मंदिर के लिए जो अभियान 1990 से लेकर 1992 और उसके बाद तक चला, उसी का परिणाम है कि आज प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जब जनवरी 2024 में पांच सौ वर्षों का इंतजार समाप्त करके भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे तो श्रद्धेय बाबूजी की आत्मा को असीम संतुष्टि मिलेगी। उनकी आत्मा हमें आशीर्वाद देगी कि जिस कार्य के लिए उन्होंने राजसत्ता को छोड़ा था, आज वो सपना साकार हुआ है’।  ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान कहीं। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। 

    एकात्म मानववाद के अनुसार था बाबूजी का जीवन 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह को जब भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर विचार व्यक्त करने का अवसर मिला तो उन्होंने हर बार इस बात को स्पष्टता के साथ कहा कि पेट को आहार, मन को प्यार, मस्तिष्क को विचार और आत्मा को संस्कार का समुच्चय ही एकात्म मानववाद है। इसी के अनुसार कल्याण सिंह जी ने अपना जीवन जिया। 

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी की आज द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर हम हिन्दू गौरव दिवस के रूप में उन्हें स्मरण कर रहे हैं। हम सब इस बात को जानते हैं कि पहली बार 1991 में जब कल्याण सिंह जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तब प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन का माहौल बना। आज का दिन अद्भुत संगम का दिन है, जब विश्व उद्यमिता दिवस और नागपंचमी का पवित्र पर्व भी है। 

    मूर्त रूप ले रही हैं विकास की बड़ी योजनाएं  

    मुख्यमंत्री ने विश्व उद्यमिता दिवस पर भारत के करोड़ों उद्यमियों को इस बात के लिए धन्यवाद और बधाई दी कि आज पूरी दुनिया में मेक इन इंडिया की धमक बढ़ी है। मुख्यमंत्री ने इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया कि 1991 में कल्याण सिंह ने अलीगढ़ के उद्यमियों को नई पहचान देने के लिए ताला नगरी का गठन किया था। 

    सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब प्रदेश में भाजपा सरकार का गठन हुआ, तब प्रदेश के परंपरागत उद्यम को बढ़ावा देने और एमएसएमई सेक्टर को नई पहचान देने के लिए ओडीओपी का कार्य प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि आज अलीगढ़ को उसके ओडीओपी के कारण वैश्विक मान्यता प्राप्त हो रही है। ये कार्य इसलिए संपन्न हुआ कि डबल इंजन सरकार की ताकत जब आम जनता के आशीर्वाद से आगे बढ़ती है तो हर मनोरथ पूर्ण होते हैं। आज अयोध्या में भव्य मंदिर बन रहा है, वहीं काशी विश्वनाथ धाम, ब्रजतीर्थ का विकास और विकास की सभी बड़ी परियोजनाएं जिनके बारे में कभी सोचा भी नहीं गया था, वो सब आज मूर्त रूप लेती दिखाई देती हैं। 

    कल्याण सिंह के नाम पर प्रदेश के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का नामकरण 

    मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबूजी के पुण्यतिथि के अवसर पर यूपी के सबसे बड़े कैंसर संस्थान का नामकरण श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में किया गया है। इसके अलावा बुलंदशहर, जो कभी बाबूजी की कर्मभूमि रही है, वहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भी श्रद्धेय कल्याण सिंह के नाम पर रखा गया है, इसका काम तेजी से चल रहा है। आने वाले समय में बुलंदशहर और आसपास के युवाओं को उस मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा। 

    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल,  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, एटा के सांसद व स्व. कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ सहित केंद्र और प्रदेश के अनेक मंत्रीगण, सांसद-विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    ये भी पढ़िए….

    Delhi: गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी मिलने का रास्ता साफ, CM केजरीवाल ने दी मंजूरी

    Post Views: 672
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleDelhi: गरीब परिवारों को मुफ्त चीनी मिलने का रास्ता साफ, CM केजरीवाल ने दी मंजूरी
    Next Article Pankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी के पिता का 99 साल की उम्र में निधन, गांव में ही होगा अंतिम संस्कार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार

    August 8, 2026

    बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध

    August 8, 2026

    बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के

    August 8, 2026

    Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल

    August 8, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • भगवान शिव पर कथित टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम अध्यक्ष अरुण पन्नालाल गिरफ्तार
    • बड़कागांव में मुठभेड़ के बाद खुला बड़ा राज, पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया संदिग्ध
    • बारिश में ढही पुरानी दीवार, मलबे में मिला गगरा… टूटते ही आंगन में बिखर गए चांदी के सिक्के
    • Rashifal 08 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते? कहीं बन न जाए विवाद की स्थिति, जानें आज का हाल
    • इतिहास के पन्नों में 08 अगस्त : एक नारे ने हिला दी थी अंग्रेजी हुकूमत, यहीं से तेज हुई आजादी की आखिरी लड़ाई
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.