Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»रामानुजगंज पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 85 छात्राओं को बांटे साइकिल
    State

    रामानुजगंज पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम, 85 छात्राओं को बांटे साइकिल

    Balrampur: शनिवार को सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में रामविचार नेताम शामिल हुए। योजना अंतर्गत रामानुजगंज की 85 छात्राओं को साइकिल बांटे। उन्होंने कहा कि आप सभी बच्चे देश के नागरिक हैं, आपके परिजनों को आप सभी पर गर्व है। सभी बच्चे मेहनत और परिश्रम कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsSeptember 29, 2024Updated:September 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर प्रवास के दौरान रामानुजगंज के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में साइकिल वितरण कार्यक्रम में शिरकत हुए। उन्होंने मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वरिष्ट जनप्रतिनिधि सुभाष केशरी, बलरामपुर जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, पार्षद राजनाथ विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, एडीएम देवेन्द्र प्रधान, डीईओ डी.एन. मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

    सर्वप्रथम स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत की प्रस्तुती के साथ देश भक्ति गानों पर नृत्य का प्रदर्शन किया। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावकों से भी संवाद किया। उन्होंने बच्चों से भविष्य में किस क्षेत्र में सेवाएं देना चाहतें हैं संबंधित सवाल भी पूछे। बच्चों ने सहजता एवं सरलता के साथ मंत्री द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब भी दिया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    85 छात्राओं को मिली साइकिल

    तत्पश्चात मंत्री नेताम ने शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत कुल 85 छात्राओं को सायकल का विरतण किया। जिसमें स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज के 16, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजगंज के 48 तथा शासकीय हाई स्कूल कनकपुर के 21 छात्राएं लाभान्वित हुए।

    मंत्री रामविचार ने कहा कि आप सभी बच्चे देश के नागरिक हैं, आपके परिजनों को आप सभी पर गर्व है। सभी बच्चे मेहनत और परिश्रम कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। इस अवसर पर नेताम ने बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

    कृषि मंत्री रामविचार ने नगर को दी सौगात

    मंत्री नेताम ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के संबंध में आश्वस्त करते हुए मिनी मैदान के समतलीकरण, खेल मैदान बनाने, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रामानुजगंज में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्कूल में शेड निर्माण तथा शासकीय हाईस्कूल कनकपुर में सायकल स्टैण्ड एवं अहाता निर्माण की घोषणा की। घोषणा के क्रियान्वयन के लिए उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। 

    साइकिल मिलने से छात्राओं के लिए शिक्षा का सफर हुआ आसान

    छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना की शुरूवात की है। सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की छात्राओं को साइकिल दी जाती है। यह योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जिससे न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने-जाने में मदद मिली है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान होती हुई है। 

    कनकपुर स्कूल की छात्रा अनु कुमारी ने बताया कि उनके पास साइकिल नहीं होने के कारण 5-6 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आती थी। जिसमे स्कूल आने में 1 घंटे का समय लग जाता था। लेकिन अब साइकिल मिलने से 15 से 20 मिनट से कम समय में स्कूल पहुंचने में आसानी होगी। 

    रामानुजगंज वार्ड क्रमांक 1 की 9वीं कक्षा की सुमन गुप्ता कहती है कि साइकिल नहीं होने की वजह से वे 2 किलोमीटर पैदल तय कर स्कूल आना-जाना करती थी, अब योजना अंतर्गत साइकिल मिलने से वे खुशी-खुशी स्कूल आया करेंगी। आगे कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी वर्गाें के हितों को ध्यान में रखकर अनेक प्रकार के योजनाएं संचालित की है और हम जैसे बच्चों के लिए साइकिल योजना से हमारी राहें आसान हुई है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    ये भी पढ़िए…..

    पुलिस पिकेट हटाने के विरोध में गिरिडीह में सड़क जाम

    Post Views: 537
    Ramvichar netam in Ramanujganj
    Previous Articleपुलिस पिकेट हटाने के विरोध में गिरिडीह में सड़क जाम
    Next Article संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष काल्पनिक मंदिर का कर रही निर्माण
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    रामानुजगंज में रमन की हैट्रिक पर बधाई देने पहुंचे नेताम, कहा- यह जीत भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक

    February 18, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई

    September 25, 2026

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रामानुजगंज मंडी सचिव मालिक राम पोर्ते निलंबित, प्रेस कॉन्फ्रेंस समेत कई मामलों में कार्रवाई
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.