
बलरामपुर, विष्णु पांडेय। राज्य शासन ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते राज्य में 43 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 2016 बैच की आईएएस अधिकारी चंदन संजय त्रिपाठी को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में कोरिया जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थीं।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा को स्थानांतरित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें संचालक, आयुष एवं पंजीयक, फर्म एवं संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।


वहीं, चंदन संजय त्रिपाठी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 6 मई 2026 को यह आदेश जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि, राज्य में 43 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बीच बलरामपुर जिले में भी यह अहम बदलाव किया गया है। नए कलेक्टर के रूप में चंदन संजय त्रिपाठी के आने से प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें…….
Offbeat News Impact : 1.98 करोड़ की राशि जारी, अतिथि शिक्षकों का रुका वेतन जल्द मिलेगा

