बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना अंतर्गत एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी आरोपित की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रामानुजगंज पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि, नाबालिग पीड़िता 4 फरवरी को अपने घर से नदी नहाने के लिए निकली थी इसकी दौरान झारखंड के रंका थाना क्षेत्र का निवासी आरोपित रामविचार भुइयां (19 वर्ष) पीड़िता को बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया था। कुछ दिन बाद आरोपित के कृत से पीड़िता गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को भी नहीं दी थी।
आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्य कमाने चला गया था। 24 अगस्त को आरोपित अपने गांव वापस लौटा और पीड़िता के घर मिलने गया। पीड़िता और आरोपित को घर वालों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद आरोपित रामविचार भुइयां फरार हो गया। जिसके बाद दुष्कर्म और गर्भवती होने की बात को पीड़िता ने अपने परिजनों को बताई।
मामले की शिकायत परिजनों ने रामानुजगंज थाने में की। जिसके बार त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पॉस्को एक्ट एवं विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित रामविचार भुइयां को गिरफ्तार कर आज मंगलवार को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़िए……
ग्राम दोलंगी में महिला सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन