Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Education»Hazaribag : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कम इंडक्शन सेरेमनी ‘जोश’ का आयोजन
    Education

    Hazaribag : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कम इंडक्शन सेरेमनी ‘जोश’ का आयोजन

    योग्य शिक्षक बन बेहतर समाज के निर्माण में भूमिका निभाएं : डीइओ, बच्चों को पढ़ाने के पहले शिक्षकों के लिए स्वाध्याय जरूरी : डॉ रमेश कुमार सिंह; प्रशिक्षुओं को सीखने और सिखाने का यह बेहतर मंच व मौका : डॉ रीतू कुमारी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 13, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को बी.एड. सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटेशन कम इंडक्शन सेरेमनी ‘जोश’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डीइओ उपेंद्र नारायण, विशिष्ट अतिथि हिन्दू प्लस हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ रमेश कुमार सिंह, देव कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ रीतू कुमारी, गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव मिथिलेश मिश्र और कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीइओ उपेंद्र नारायण ने बी.एड. के प्रशिक्षुओं को योग्य शिक्षक बन बेहतर समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाने का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षक वही है, जो बच्चों को समझाने में सक्षम है। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा भी दें। बतौर विशिष्ट अतिथि हिन्दू प्लस टू हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य डॉ रमेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक में किताबी ज्ञान से ऊपर विशिष्ट गुण होना चाहिए। यही गुण और ज्ञान प्रशिक्षु इस कॉलेज से अर्जित कर पाएंगे। शिक्षक को मेहनती होना चाहिए, न कि अहंकारी। उन्हें पढ़ाने से पहले स्वाध्याय करने की जरूरत है। उन्हें विद्यार्थी बन विषयों को पढ़ना, समझना और फिर पढ़ाना है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    एक बेहतर शिक्षक ही बच्चों को नैतिक और व्यावहारिक ज्ञान दे सकते हैं। ऐसे ही शिक्षक देश की दशा और दिशा बदल सकते हैं। बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में देव कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ रीतू कुमारी ने कहा कि शिक्षक को बहुमुखी प्रतिभा का धनी होना चाहिए। उनमें हर विधा का ज्ञान होना चाहिए। तभी वह विद्यार्थियों को शिक्षा देकर उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचा सकते हैं। प्रशिक्षुओं को सीखने और सिखाने का यह बेहतर मंच, मौका और करियर का सुनहरा अवसर है।

    कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक कभी बेरोजगार नहीं हो सकते। शिक्षक से ही संस्थान की पहचान बनती है। प्रशिक्षुओं को आदर्श शिक्षक बनने की जरूरत है। सही शिक्षक ही विद्यार्थियों का सही मार्गदर्शन कर उन्हें सही दिशा में ले जा सकते हैं। इससे पहले कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव मिथिलेश मिश्र ने स्वागत भाषण देते हुए प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय के इतिहास, उपलब्धियों और यहां उपलब्ध संसाधनों व मिलनेवाले प्रशिक्षण से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। साथ ही उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को समय का सदुपयोग करने और सकारात्मक दिशा में ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया।

    प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के बाद उनके करियर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपप्राचार्य डॉ प्रमोद प्रसाद ने पाठ्यक्रम से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। सहायक प्राध्यापिका कुमारी अंजलि ने प्रशिक्षुओं को कॉलेज के नियम-प्रावधान (कोड ऑफ कंडक्ट) की विस्तार से जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक संदीप कुमार सिन्हा ने कॉलेज में उपलब्ध आधुनिक तकनीक, सोशल मीडिया आदि के बारे में बताया। सहायक प्राध्यापिका पुष्पा कुमारी ने एनएसएस के तहत होनेवाले सामाजिक क्रियाकलापों और गतिविधियों से प्रशिक्षुओं को अवगत कराया। सहायक प्राध्यापक जगेश्वर रजक ने प्रशिक्षुओं की मिलनेवाली छात्रवृत्ति के बारे में प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। 

    कार्यक्रम के पहले अतिथियों का स्वागत कॉलेज प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार और सचिव मिथिलेश मिश्र ने बुके भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर किया। स्वागत गान मोमिता गांगुली और ग्रुप ने किया। मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका दीपमाला और धन्यवाद ज्ञापन डॉ पुष्पा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी विभागाध्यक्ष महेश प्रसाद, व्याख्याता रचना कुमारी, परमेश्वर कुमार यादव, लीना कुमारी, अब्राहम धान, छोटीलाल प्रसाद, एसएस मैती, गुलशन कुमार, अनिल कुमार, दशरथ कुमार, कनकलता, रूपेश कुमार दास, अशोक कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिंह, अन्नपूर्णा कुमारी सिंह, अंजन कुमार, नंदकिशोर कुमार, अखौरी विकास प्रसाद, संजय कुमार वर्मा, ज्योति हेमा एक्का, राजकुमार साव समेत बी.एड. के सभी प्रशिक्षु मौजूद थे।

    ये भी पढ़िए….

    Chhattisgarh : बीजेपी नेताओं की हत्या पर संसद में गरजे अरुण साव, कहा-टारगेट करके की जा रही हत्या; निष्पक्ष जांच हो

    Post Views: 665
    Hazaribag
    Previous ArticleChhattisgarh : बीजेपी नेताओं की हत्या पर संसद में गरजे अरुण साव, कहा-टारगेट करके की जा रही हत्या; निष्पक्ष जांच हो
    Next Article पाकिस्तान में हालात बत से बत्तर : आटे के बाद खाने के लिए भी मोहताज हुए लोग, चिकन मिल रहा 780 रुपये किलो
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    JAC 12th Result : झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

    May 6, 2026

    हजारीबाग श्मशान काली मंदिर में मन रहा अंबुबाची महोत्सव, विशेष साधना पर्व जारी

    June 24, 2025

    हजारीबाग के लाल मनीष जायसवाल : एक साल का सांसद कार्यकाल : बेमिसाल

    June 23, 2025

    जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

    May 31, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.