Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    • WVN FOLLOWUP : प्रकाशन के पहले ही दिन पुस्तक ‘द एग्जाम दैट कैनॉट लीक’ ने बनाया रिकॉर्ड
    • रामानुजगंज में गणेश पूजा की धूम, धीरज सिंहदेव बोले- धार्मिक आयोजनों में कम साउंड पर डीजे की अनुमति हो
    • छह महीने में छह टुकड़ों में टूटा 20 लाख का चेकडैम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Politics»सांसद जयंत सिन्हा ने बजट पर प्रेसवार्ता को किया संबोधित, कहा- अमृत काल का बजट आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा करेगा
    Politics

    सांसद जयंत सिन्हा ने बजट पर प्रेसवार्ता को किया संबोधित, कहा- अमृत काल का बजट आत्मनिर्भर भारत का संकल्प पूरा करेगा

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 4, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 1 फरवरी 2023 को लोकसभा में वर्ष 2023-24 का बजट प्रस्तुत किया। अमृत काल के इस बजट की देश भर में सराहना की जा रही है।

    हम सभी अवगत हैं कि माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा देश के जाने-माने वित्तीय मामलों के विशेषज्ञों में से एक हैं। वे देश भर के मीडिया चैनलों पर जनता को बजट सरल रूप में समझा रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज हज़ारीबाग व रामगढ़ के प्रेसबंधुओं को बजट पर प्रेसवर्ता के माध्यम से संबोधित किया। साथ ही उनके विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    जयंत सिन्हा ने कहा कि अमृत काल का बजट बेहद दूरदर्शी और संतुलित है। देश के सभी हितधारक इसकी प्रशंसा व सराहना कर रहे हैं। भारत आज विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी सरकार जो बजट लायी है, उसकी विश्व में सकारात्मक चर्चा हो रही है। उन्होंने बजट के 5 मुख्य बिंदु विस्तार से बताये। अर्थव्यवस्था की स्थिरता, टैक्स में छूट, निवेश को बढ़ावा, हरित विकास और सहकारी क्षेत्रों को प्रोत्साहन। साथ ही रोज़गार व महंगाई के विषय पर भी विस्तृत प्रकाश डाला।

    जयंत सिन्हा ने कहा कि यूक्रेन और रूस के युद्ध की वजह से विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, इसलिए भारत में भी तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई को नियंत्रण में रखने के लिए राष्ट्रीय बैंक ब्याज की दरें बढ़ा रहे हैं। इस समय विश्व भर में बड़ी अस्थिरता है, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वित्त मंत्री ने परिस्थितियों को बड़ी ही कुशलता से संभाला है। इस बजट में टैक्स रिबेट को ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹7 लाख कर मध्यम वर्ग को बड़ी रहत दी गयी है। इससे लोगों को काफी बचत होने वाली है। इस बजट में निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है। कैपिटल एक्सपेंडिचर में 33% की वृद्धि कर उसे ₹10 लाख करोड़ किया गया है। इससे रोज़गार व उत्पादन में वृद्धि होगी। मोदी सरकार हरित विकास पर खासा ध्यान दे रही है। भारत अगले 30-40 वर्षों में कोयले का उपयोग कम कर देगा। इसलिए इस बजट में पर्यावरण के प्रति हरित विकास के लिए ₹19,700 करोड़ के हाइड्रोजन अभियान शुरू करने की घोषणा की गयी है। यह जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने के प्रति गहनता से काम करने के लक्ष्य में उठाए जा रहे कदमों में से एक है। मोदी सरकार की सोच हर किसी को बेहतर साधन देने की है। सहकारी क्षेत्रों को भरपूर सहयोग व प्रोत्साहन दिया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज, ऋण व बीज समेत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

    जयंत सिन्हा जी ने कहा कि मोदी सरकार देश भर में निवेश को बढ़ावा दे रही है। देश में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर, हवाईअड्डे व अन्य परियोजनाओं का विस्तार किया जायेगा, जिससे बड़ी संख्या में रोज़गार का सृजन होगा। केंद्र सरकार की कुशल नीतियों के परिणामस्वरूप आज देश में महंगाई नियंत्रण में है। जो महंगाई दर पहले 6 से 7 प्रतिशत थी, वो अब 5 प्रतिशत की ओर बढ़ रही है। सरकार जितना निवेश करेगी, हमारी उत्पादन क्षमता उतना ही बढ़ेगी। देश ज्यादा उत्पादन करेगा तो महंगाई दर पर और नियंत्रण आएगा। आज विश्व के बड़े देशों में महंगाई दर 8 से 10 प्रतिशत है, वही भारत में महंगाई नियंत्रित है। यह सही नीतियों वाली विकासोन्मुख सरकार को दर्शाता है।

    जयंत सिन्हा ने जन-जन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री व माननीय वित्त मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि अमृत काल का बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस दूरदर्शी बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका प्रयास के जरिए जनभागीदारी के साथ देश के बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह बजट युवाओं, किसानों व महिलाओं समेत हर वर्ग को सशक्त बनाएगा। साथ ही यह आने वाले वर्षों में न्यू इंडिया के निर्माण को विस्तार और 140 करोड़ देशवासियों के सपनों को गति देगा। इसमें आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को हासिल करने हेतु हर प्रावधान किए गए हैं। इसके लिए में हज़ारीबाग व रामगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूँ।

    यह हम सभी हज़ारीबाग लोकसभा वासियों के लिए बेहद गौरव व ख़ुशी की बात है कि भाजपा ने जयंत सिन्हा को देश भर में कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को बजट सरलता से समझाने की ज़िम्मेदारी दी है। वे शनिवार को पुणे, महाराष्ट्र में और रविवार को सूरत, गुजरात में बजट पर आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

    ये भी पढ़िए….

    छेड़खानी का केस दर्ज होने पर नहीं बनेगा चरित्र प्रमाणपत्र: जोनल आईजी

    Post Views: 428
    Jayant Sinha Offbeat News
    Previous Articleछेड़खानी का केस दर्ज होने पर नहीं बनेगा चरित्र प्रमाणपत्र: जोनल आईजी
    Next Article एमटीपीएस बना प्रथम अखिल घाटी कैरम प्रतियोगिता का विजेता
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद

    September 23, 2026

    करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    • करमा पूजा के बाद खूनी विवाद, टांगी से युवक पर जानलेवा हमला; आरोपित गिरफ्तार
    • करमा विसर्जन के बाद कोयल नदी में मचा हाहाकार, एक साथ डूबे 5 युवक; 4 की मौत, एक की तलाश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.