Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

    October 24, 2026

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
    • डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
    • दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
    • रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    • रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
    • महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
    • धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»नेपाल से अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिला, 373 किमी और 7 दिन का किया रास्ता तय किया; 6 करोड़ साल पुरानी हैं शिलाएं
    Offbeat

    नेपाल से अयोध्या पहुंची शालिग्राम शिला, 373 किमी और 7 दिन का किया रास्ता तय किया; 6 करोड़ साल पुरानी हैं शिलाएं

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 2, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अयोध्या: 373 किलोमीटर और 7 दिन के सफर के बाद दो विशाल शालिग्राम शिलाएं अयोध्या पहुंच गई हैं। गुरुवार सुबह रामसेवक पुरम में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने शालिग्राम शिलाओं का पूजन कराया। इसके बाद नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि और जानकी मंदिर के महंत तपेश्वर दास ने चंपत राय को शालिग्राम शिलाएं सौंप दी। इसी 6 करोड़ साल पुराने शालिग्राम पत्थर से भगवान राम और सीता की मूर्ति बनेगी, जो राम दरबार में स्थापित होगी।

    विमलेंद्र निधि ने बताया कि जनकपुर में राम व जानकी की जयंती से सात ही सीताराम विवाह धूमधाम से मनाते हैं। महंत तपेश्वर दास की मंशा से यह काम हो रहा है। न्यायालय के फैसले के बाद मन में आया कि राममंदिर में शालिग्राम शिला की मूर्ति लगे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    इसके लिए 40 शिलाओं की पहचान की गई। वैज्ञानिक तरीके से पहचान के बाद ट्रस्ट से पत्रचार किया गया। विमलेंद्र निधि ने बताया कि वे नृपेंद्र मिश्र से भी मिले। फिर दोनों देशों के बीच सहमति बनी। शिला को भारत लाने के लिए मुझे और महंत राम तपेश्वर दास को जिम्मेदारी दी गई थी।

    अयोध्या में उत्सव जैसा माहौल

    बुधवार रात रथ के अयोध्या पहुंचने पर उत्सवी माहौल में सरयू नदी के पुल पर फूल बरसाकर और नगाड़े बजाकर स्वागत किया गया। जय श्रीराम के जयकारे लगे। श्रद्धालुओं का हजूम इस कदर उमड़ा कि शिलाओं को रामसेवकपुरम पहुंचने में 1 घंटा लग गया। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्र, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने शिलाओं को रामसेवकपुरम में रखवाया। सुरक्षा के लिए बाहर PAC-पुलिस तैनात की गई है।

    रामजन्मभूमि परिसर में शिलाओं को रखने के खास इंतजाम किए गए हैं। वहीं, पूजन में शामिल होने के लिए 100 महंतों को आमंत्रित किया गया है। ओडिशा और कर्नाटक से भी शिलाएं अयोध्या आएंगी। इन सभी का तुलनात्मक अध्ययन मूर्तिकार करेंगे। फिर उनके परामर्श पर ट्रस्टी विचार करेंगे।

    मूर्ति बनाने के लिए मूर्तिकारों को बुलाया
    राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया, ‘भगवान श्रीराम के मंदिर में मूर्ति किस तरीके की हो और किन शिलाओं से यह मूर्ति निर्मित हो इस पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विचार कर रहा है। इसके लिए देशभर के मूर्तिकारों के विचारों को जानने के लिए बुलाया गया है। भगवान की मूर्ति की भाव भंगिमां कैसी हो, इस पर गहनता से विचार किया जा रहा है।

    ओडिशा और कर्नाटक की भी शिलाएं मंगवाई गई हैं, लेकिन उनके यहां आने का समय अभी तय नहीं हुआ है। सभी शिलाओं को एकत्र करने के बाद विशेषज्ञों की सलाह के बाद ही गर्भगृह की मूर्ति किस पत्थर से बनाई जाएगी यह निर्णय लिया जाएगा।

    मूर्तियां बनाकर गर्भगृह में की जाएंगी स्थापित
    जानकारी के अनुसार सभी शिलाओं की जांच के बाद, उनमें से एक शिला का इस्तेमाल गर्भगृह के ऊपर पहली मंजिल पर बनने वाले दरबार में श्रीराम की मूर्ति बनाने में किया जाएगा। वहीं, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की मूर्तियां भी इन्हीं शिलाओं से बनाई जाएंगी। बता दें, गर्भगृह में अभी श्रीराम समेत चारों भाई बाल रूप में विराजमान हैं।

    इन प्रतिमाओं के छोटी होने के कारण भक्त अपने आराध्य को निहार नहीं पाते हैं। ऐसे में बताया जा रहा कि इन प्रतिमाओं का बड़ा स्वरूप बनाया जाएगा। हालांकि इसको लेकर अभी मंथन चल रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    6 करोड़ साल पुरानी हैं दोनों शिलाएं
    राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद एक साल से इन शिलाओं को लाने का प्रयास कर रही थी। नेपाल के जनकपुर में काली नदी से ये पत्थर निकाले गए थे। अभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिला को 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान यह बिहार के रास्ते UP में कुशीनगर और गोरखपुर होते हुए बुधवार रात अयोध्या पहुंची हैं। एक शिला का वजन 26 टन है, वहीं दूसरी शिला का वजन 14 टन है। माना जा रहा है कि यह शिलाएं 6 करोड़ साल पुरानी हैं।

    ये भी पढ़िए…..

    Budget 2023: जनजीवन के लिए वर्तमान बजट भविष्य में कारगर सिद्ध होगा : अन्नपूर्णा देवी

    Views: 761
    Offbeat News Shaligram
    Previous ArticleBudget 2023: जनजीवन के लिए वर्तमान बजट भविष्य में कारगर सिद्ध होगा : अन्नपूर्णा देवी
    Next Article जम्मू में पहली बाद परफ्यूम आईईडी बरामद, पढ़िए….
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

    October 24, 2026

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026

    रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग

    October 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

    October 24, 2026

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026

    रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग

    October 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
    • डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
    • दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
    • रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मांदर उठाकर बजाने लगे तो देखते रह गए लोग
    • सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.