Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Sports»शुभमन गिल से हारे कीवी: न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया, गिल का शतक; पंड्या ने लिए 4 विकेट
    Sports

    शुभमन गिल से हारे कीवी: न्यूजीलैंड को 168 रन से हराया, गिल का शतक; पंड्या ने लिए 4 विकेट

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 2, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अहमदाबाद : टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 168 रन से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। अहमदाबाद में हुए सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने शुभमन गिल (नाबाद 126 रन) के इस फॉर्मेट में पहले शतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 234 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 12.1 ओवर में 66 रन के स्कोर पर ऑलराउट हो गई। हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। पंड्या ने ब्लेयर टिकनर एक रन, लोकी फर्ग्युसन शून्य, ग्लेन फिलिप्स 2 रन और फिन एलेन 3 रन के विकेट लिए।

    हमारी सबसे बड़ी जीत, कीवियों की सबसे बड़ी हार
    यह टी-20 क्रिकेट में रन के लिहाज से भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत और न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार है। भारत का पिछला रिकॉर्ड 143 रन से जीत का था। टीम इंडिया ने 2018 में आयरलैंड को 143 रन से हराया। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2010 में 103 रन से हारी थी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    टी-20 में किसी टेस्ट टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत
    भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में किसी टेस्ट टीम की दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। पहले स्थान पर श्रीलंका की टीम है। श्रीलंका ने 2007 में केन्या को 172 रन से हराया था। अगर टेस्ट न खेलने वाली टीमों के रिकॉर्ड भी शामिल करें तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड चेक रिपब्लिक के नाम है। चेक टीम ने 2019 में तुर्किये को 257 रन से हराया था।

    गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, अब टी-20 में भारत के टॉप स्कोरर
    गिल ने इस पारी में 63 गेंदों की पारी में 12 चौके और 7 छक्के जमाए। राहुल त्रिपाठी ने 44, कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 24 रन बनाए।

    गिल टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा। विराट ने पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी। गिल ने हार्दिक पंड्या के साथ चौथे विकेट के लिए 40 गेंदों पर 103 रन की साझेदारी की।

    जीत के हीरो

    1. शुभमन गिल
    शुभमन गिल ने 126 रन की नॉटआउट पारी खेल कर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। उनकी पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 234 रन बनाए। इस विशाल टारगेट के सामने न्यूजीलैंड 66 रन ही बना सका।

    2. हार्दिक पंड्या
    भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले 17 बॉल पर 30 रन बनाए। गिल के साथ 100 से ज्यादा रन की पार्टनरशिप की। फिर बॉलिंग में महज 16 रन देकर 4 विकेट झटक लिए। उन्होंने ही पहले ओवर में फिन एलन का विकेट लिया था।

    3. अर्शदीप सिंह
    अर्शदीप सिंह ने अपने स्पेल के दूसरे ही ओवर में 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर की पहली और आखिरी बॉल पर विकेट लिए। उनके ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 रन पर 3 विकेट हो गया था।

    ऐसे गिरे कीवी टीम के विकेट

    • पहला: कप्तान पंड्या ने पहले ओवर की 5वीं बॉल पर फिन एलेन को स्लिप पर खड़े सूर्या के हाथों कैच कराया।
    • दूसरा : दूसरे ओवर की पहली बॉल पर अर्शदीप सिंह ने ड्वेन कॉन्वे को पंड्या के हाथों कैच कराया।
    • तीसरा : दूसरे ही ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप ने मार्क चैपमैन को ईशान किशन के हाथों कैच कराया।
    • चौथा : कप्तान पंड्या ने तीसरे ओवर की 4वीं बॉल पर ग्लेन फिलिप्स को स्लिप पर खड़े सूर्या के हाथों कैच कराया।
    • पांचवां : 5वें ओवर में उमरान मलिक ने माइकल ब्रेसवेल को बोल्ड कर दिया।
    • छठा : मावी ने सेंटनर को सूर्या के हाथों कैच कराया।
    • सातवां : मावी ने ईश सोढ़ी को त्रिपाठी के हाथों कैच कराया।
    • आठवां : पंड्या ने लोकी फर्ग्युसन को उमरान मलिक के हाथों कैच कराया।
    • नौवां : ब्लेयर टिकनर को हार्दिक पंड्या ने ईशान के हाथों कैच कराया।
    • दसवां : डेरिल मिचेल को उमरान मलिक ने शिवम मावी के हाथों कैच कराया।

    ऐसे गिरे भारत के विकेट

    • पहला : दूसरे ओवर की दूसरी बॉल पर ब्रेसवेल ने ईशान किशन को LBW कर दिया।
    • दूसरा : ईश साेढ़ी ने राहुल त्रिपाठी को 8वें ओवर की दूसरी बॉल पर डीप स्क्वेयर लेग पर फर्ग्युसन के हाथों कैच कराया।
    • तीसरा : 13वें ओवर की तीसरी बॉल पर टिकनर ने सूर्या को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया।
    • चौथा : 20वें ओवर की पहली बॉल पर डेरिल मिचेल ने हार्दिक पंड्या को ब्रेसवेल के हाथों कैच कराया।

    देखें प्लेइंग-11

    भारत : ईशान किशान, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्‌डा, वाशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।

    न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, माइकल ब्रेसवेल, बेन लिस्टर, ईश साढ़ी, लोकी फर्ग्युसन और ब्लेयर टिकनर।

    Post Views: 495
    Offbeat News
    Previous ArticleBudget 2023: आम चुनाव से पहले सरकार की महिलाओं, बुजुर्गों, करदाताओं को बड़ी सौगात, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा…
    Next Article बिहार : बेतिया में बड़ा रेल हादसा टला, सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.