Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    • 92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल
    • गिरदावरी प्रक्रिया में बदलाव का पटवारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
    • करमा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, गंगा में 11 लोग डूबे; एक का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»इंतजार खत्म: जमशेदपुर से कमर्शियल फ्लाइट ने भरी उड़ान, अब 1 घंटे में पहुंचेंगे कोलकाता; जानिए कितना होगा किराया
    State

    इंतजार खत्म: जमशेदपुर से कमर्शियल फ्लाइट ने भरी उड़ान, अब 1 घंटे में पहुंचेंगे कोलकाता; जानिए कितना होगा किराया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 31, 2023Updated:January 31, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची : करीब 10 सालों के बाद जमशेदपुर एयरपोर्ट से कॉमर्शियल फ्लाइट सेवा शुरू हुई है। देवघर के बाद ये झारखंड का तीसरा जिला है, जहां से नियमित कॉमर्शियल फ्लाइट सेवा की शुरुआत हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी शुरुआत की। सिविल एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इंडिया वन एयर के सीइओ अरुण कुमार सिंह भी ऑनलाइन इस दौरान मौजूद रहे। झारखंड में बेहतर एयर कनेक्टिविटी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के कई दूसरे जिलों पर भी फोकस किया जा रहा है। जहां से विमान सेवा शुरू की जाएगी।

    जमशेदपुर-कोलकाता के बीच शुरू हुई फ्लाइट
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा, हम झारखंड में एयर कनेक्टिविटी बढ़ा रहे हैं। पिछले साल शुरू की गई छोटी विमान योजना को बड़ा स्वरूप दिया जा रहा है। जिसमें 26 सीटर विमान सेवा और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। इसकी शुरुआत जमशेदपुर-कोलकाता के बीच शुरू हुई है। पहली बार, कोलकाता का जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी एविएशन मिनिस्ट्री के क्षेत्रीय संपर्क UDAN योजना के तहत किया गया है। इसे उन लोगों के लिए किफायती बनाया गया है, जो 9-सीटर ग्रैंड सेना विमान में 2500-2600 रुपए की रेंज के बीच 2 शहरों से यात्रा करते हैं।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कोलकाता के लिए पहली फ्लाइट 10.15 बजे

    कोलकाता के लिए पहली फ्लाइट ने 10.15 बजे जमशेदपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी, जो 11.20 बजे कोलकाता पहुंची। भुवनेश्वर से 7.30 बजे विमान उड़ान भरेगा, जो जमशेदपुर एयरपोर्ट 9.20 बजे पहुंचेगा। हवाई सेवा शुरू करने वाली कंपनी इंडिया वन एयर के डिप्टी सीईओ सह विंग कमांडर प्रेम कुमार गर्ग जमशेदपुर एयरपोर्ट से सारी व्यवस्था को देख रहे हैं। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने कोलकाता के लिए 14 फरवरी और भुवनेश्वर के लिए 25 मार्च तक उड़ान भरने की अनुमति दी है।

    1999 रुपए में जमशेदपुर से कोलकाता
    अगर आप भी यहां से विमान यात्रा करना चाहते हैं तो किफायती दर पर इसमें शामिल हो सकते हैं। 1999 रुपए में कोलकाता के लिए उड़ान भर सकते हैं। इंडिया वन एयर के सीइओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी ने काफी कम फेयर में हवाई सेवा की शुरुआत की है। जो दर हमने लागू की है वह 4 फरवरी तक मान्य होगी। उसके बाद किराया बढ़ेगा या यही रहेगा, इसकी घोषणा अगले एक सप्ताह की जा सकती है।

    और क्या है योजनाएं
    इस नई शुरुआत के साथ- साथ राज्य में विमान सेवा की कनेक्टिविटी और बढ़ रही है। रांची और देवघर के बीच विमान सेवा शुरू होने के साथ ही रांची और दरभंगा के बीच हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। रांची टू दरभंगा फ्लाइट वाया पटना या देवघर मार्च तक शुरू हो सकती है। रांची से पटना के लिए आमतौर पर इससे रोज सौ से 150 यात्री आवाजाही करते हैं। कोलकाता से भी रांची की उड़ान है। देवघर-कोलकाता के बीच भी यात्रियों की संख्या ठीक ठाक है।

    कहां-कहां बन रहे हैं एयरपोर्ट
    बोकारो से उड़ान सेवाएं जल्द शुरू की जा सकती है। दुमका में सरकार की ओर से बनाए जा रहे एयरपोर्ट का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। रांची एयरपोर्ट के साथ-साथ देवघर, जमशेदपुर, दुमका बोकारो को भी जोड़ने का काम चल रहा है।

    दस साल पहले भी शुरू हुई थी उड़ान
    जमशेदपुर एयरपोर्ट से पहले भी उड़ान शुरू की गई थी लेकिन उस वक्त यात्री नहीं मिलते थे। जिसकी वजह से इसे बंद कर दिया गया था। दस साल पहले शुरू हुई यह सुविधा छह महीने भी नहीं चल सकी थी। अब हवाई यात्रा का बढ़ता क्रेज और जमशेदपुर में बढ़ी यात्रियों की संख्या को देखकर इस बार उम्मीद की जा रही है कि यह विमान सेवा सफल रहेगी।

    देखिए वीडियो में….

    ये भी पढ़िए……

    Asaram Bapu: आसाराम को यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास, गांधीनगर सत्र न्यायालय ने सुनाई सजा

    Post Views: 714
    Jamshedpur Airport Jamshedpur News Jamshedpur to Kolkata Offbeat News
    Previous ArticleAsaram Bapu: आसाराम को यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास, गांधीनगर सत्र न्यायालय ने सुनाई सजा
    Next Article शहनाज अख्तर की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु, उमड़ा जनसैलाब
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार

    September 25, 2026

    मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप

    September 25, 2026

    घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज

    September 24, 2026

    Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त

    September 24, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10 एकड़ जंगल की जमीन पर कब्जे की तैयारी, फर्जी वन अधिकार पत्र से पट्टा दिलाने का खेल; 5 गिरफ्तार
    • मैगी पॉइंट पर रात में ऐसा क्या हुआ? दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 युवकों पर आरोप
    • घर की तलाशी में 100 साल चिरान जब्त, दो लोगों पर वन अपराध दर्ज
    • Big Breaking : पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 109 किलो गांजा, बलरामपुर पुलिस ने दबोचा; 50 लाख से अधिक का माल जब्त
    • सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मंत्री की बेटी समेत 4 युवाओं की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.