Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026

    बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

    November 3, 2026

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
    • बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    • पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बलरामपुर के 150 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस; मुख्यालय में नहीं रहने पर 5 निलंबित
    • दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर हलचल तेज, रामलीला मैदान में जुटने लगी भीड़; सुरक्षा के लिए 250 CCTV कैमरे तैनात
    • चेकडैम निर्माण में गड़बड़ी उजागर होते ही बड़ी कार्रवाई, एक तकनीकी सहायक की नौकरी गई; तीन से 9.13 लाख की वसूली
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»जेएससीए के इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट का चैंपियन बना वेस्ट सिंहभूम
    State

    जेएससीए के इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट का चैंपियन बना वेस्ट सिंहभूम

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 29, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    हजारीबाग। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) का इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट 2022-23 का सफल आयोजन हजारीबाग के वेल्स क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को हुआ। सुपर लीग में क्वालीफाई करने वाली टीमों में गोड्डा, वेस्ट सिंहभूम और खूंटी की टीम पहुंची। सभी टीमों ने आपस में मैच खेला जिसमें वेस्ट सिंहभूम की टीम ने दोनों मैच जीतकर चैंपियन का बनने का गौरव प्राप्त किया। रविवार का आख़िरी मैच गोड्डा बनाम खूंटी के बीच खेला गया। जिसमें गोड्डा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोड्डा की टीम ने 10 विकेट गवाकर कुल 139 रन बनाए। जिसके जवाब में खूंटी की टीम ने 2 विकेट पर 140 रन बनाकर 8 विकेट से जीत हासिल किया। मैन ऑफ़ द मैच खूंटी टीम के बल्लेबाज बलराम नायक बने। इस तरह वेस्ट सिंहभूम की टीम और खूंटी की टीम अगले साल के लिए एलिट में क्वालीफाई कर गई । इस टूर्नामेंट का शुरुआत 20 जनवरी से किया गया था। 9 दिनों के बाद इसका समापन हुआ। टूर्नामेंट में बतौर ऑब्जर्वर सह अंडर- 19 सेलेक्टर मनोज कुमार यादव, अंपायर के रूप में अजमल हुसैन, हेमंत ठाकुर, प्रशांत कुमार और स्कोरर संदीप रॉय सहित एचडीसीए की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

    टूर्नामेंट के समापन के अवसर बतौर अतिथि जेएससीए के संयुक्त सचिव पी.एन.सिंह, हजारीबाग सदर विधायक सह एचडीसीए के अध्यक्ष मनीष जायसवाल, सचिव संजय सिंह, रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय, कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए और चैंपियन टीम के साथ सुपर लीग में क्वालीफाई करने वाले सभी टीमों को ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया। एचडीसीए द्वारा टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अंपायर और स्कोरर को भी स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मौके पर ऑब्जर्वर मनोज कुमार यादव ने कहा कि हजारीबाग का मौसम बेहद ही रमणीय है साथ ही हजारीबाग वेल्स क्रिकेट ग्राउंड राज्य स्तरीय बोर्ड मैच के लिए परफेक्ट है। इस ग्राउंड की आधारभूत संरचना और एचडीसीए की आतिथ्य सत्कार अद्भुत है। उन्होंने यहां पहुंचे जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री पी.एन. सिंह से आग्रह करते हुए कहा कि यहां बोर्ड मैच कराया जा सकता है। एचडीसीए के सचिव संजय सिंह ने कहा की हम सभी का लक्ष्य क्रिकेट को आगे बढ़ाना और हम उसी दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। हमें जरूरत है कि जेएसीए हर स्तर से सहयोग करें तो निश्चित रूप से हजारीबाग और झारखंड से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर उभर कर आएंगे। एचडीसीए के अध्यक्ष सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने वेल्स क्रिकेट ग्राउंड के लिए मैकेनाइज्ड रॉलर उपलब्ध कराने, टर्फ विकेट को सुव्यवस्थित रखने के लिए तकनीकी सलाहकार उपलब्ध कराने एवं अंडर-16 एवं अंडर-19 के उभरते खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कैंप आयोजित करने और भविष्य में हजारीबाग में इंटर स्टेट क्रिकेट मैच के आयोजन कराने में जेएससीए द्वारा सहयोग की अपेक्षा की। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हमारे पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है बस उसे बेहतर ढंग से प्रशिक्षित कर निखारने की जरूरत है। सभी के बातों पर अमल करते हुए जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री पी.एन. सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही मैकेनाइज्ड रोलर उपलब्ध कराया जाएगा और हजारीबाग में क्रिकेट के अनुकूल वातावरण और आधारभूत संरचना को देखते हुए हम जल्दी हजारीबाग में क्रिकेट कैंप का आयोजन भी कराएंगे ।

    मौके पर विशेषरुप से समाजसेवी सह एचडीसीए से जुड़े नारायण गुप्ता, प्रितपाल कालरा, राजेश तिवारी उर्फ बंटी, अब्दुल मन्नान वारसी, जयप्रकाश, प्रमोद कुमार, विकास चौधरी, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, मनोहर सिंह, रंजित कुमार, प्रभात रंजन, प्रवीण कुमार राय, सुमन कुमार लाल, रितेश कुमार, तथागत राय के अलावे मनोज गिरी, डीआरडीएस के सचिव सुनील कुमार, पिंटू कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

    3 दशक के लंबे अरसे के बाद हजारीबाग में बोर्ड मैच की जग रही है आस

    हजारीबाग में करीब 3 दशक के लंबे अरसे के बाद एक बेहतरीन क्रिकेट ग्राउंड आधारभूत संरचना से परिपूर्ण होने के बाद इंटर स्टेट बोर्ड मैच की आस जग रही है। हजारीबाग का एकलौता क्रिकेट ग्राउंड वेल्स क्रिकेट मैदान जिसे एचडीसीए और सदर विधायक मनीष जायसवाल के विशेष सहयोग से कायाकल्प किया गया। विधायक मनीष जायसवाल ने साल 2016 में अपने विधायक निधि की राशि 24 लाख़ से ग्राउंड का कायाकल्प शुरू कराया। उसके बाद यहां स्प्रिंकलर और टर्फ विकेट का निर्माण हुआ। विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास से राज्य सरकार द्वारा दो गैलरी, एक पवेलियन का निर्माण कार्य सुचारू है और डे- नाइट मैच के लिए फ्लड लाइट लगाया गया। जिसके बाद पहली बार जेएससीए द्वारा हजारीबाग की धरती पर फाइनल तक किसी राज्य स्तरीय मैच का आयोजन अंडर-19 प्लेट ग्रुप क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से किया गया। इसी टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर ऑब्जर्वर और जेएससीए के ज्वाइंट सेक्रेट्री द्वारा सकारात्मक रिपोर्ट के बाद आप यहां अंतर राज्य मैच का आस भी जागने लगा है। ज्ञात हो की करीब 3 दशक पूर्व जब हजारीबाग के तत्कालीन एसपी रणधीर वर्मा हुआ करते थे तब यहां त्रिपुरा बनाम बिहार का रणजी ट्रॉफी मैच हुआ था। उसके बाद क्रिकेट में कभी भी अंतरराजीय मैच संभव नहीं हो सका। अगर हजारीबाग में इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता है तो हजारीबाग के लिए बड़े ही गर्व की बात होगी ।

    ये भी पढ़िए…..

    एम एड संभाग के निदेशक बने डॉक्टर विनोद रंजन

    Views: 675
    Offbeat News
    Previous Articleएम एड संभाग के निदेशक बने डॉक्टर विनोद रंजन
    Next Article आजसू नेता रोशन लाल चौधरी की वाहन जांच, थाना पर बैठना पड़ा, मिला 1 लाख
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026

    बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

    November 3, 2026

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण

    November 3, 2026

    बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

    November 3, 2026

    अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर

    November 2, 2026

    थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी

    November 1, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर राज्योत्सव में दिखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विकास का संगम, AI सेंटर से लेकर लोकनृत्य तक रहा खास आकर्षण
    • बलरामपुर में राज्योत्सव के दिन भी धरने पर बैठे पटवारी, निलंबन आदेशों की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
    • अर्नब चक्रवात ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, खेतों में गिरी धान की फसल में निकलने लगे अंकुर
    • थाने में महिला से दुष्कर्म के आरोप से मचा हड़कंप, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मी निलंबित; दो गिरफ्तार, एसपी ने दी बर्खास्तगी की चेतावनी
    • कलयुगी बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए ताबड़तोड़ वार, बेहोश होकर गिरी महिला; आरोपी गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.