Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    • झारखंड के 18 जिलों में सामान्य से कम बारिश, छह जिलों में ही सामान्य वर्षा; 6 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट
    • Update : सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा निर्जला अनशन, आंदोलन रहेगा जारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती आंदोलन: सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल पर देवेंद्र नाथ महतो का बढ़ाया हौसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Sports»घर के शेर घर में ही ढेर: 21 रन से न्यूजीलैंड ने भारत को रौंदा; सीरीज में 1-0 से आगे
    Sports

    घर के शेर घर में ही ढेर: 21 रन से न्यूजीलैंड ने भारत को रौंदा; सीरीज में 1-0 से आगे

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 27, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। इसी के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।

    इस हार के साथ रांची के मैदान पर भारत का अजेय रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले, यहां टीम ने कोई भी टी-20 मुकाबला नहीं गंवाया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    धोनी के शहर रांची में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके बाद भारतीय बल्लेबाजों को तय ओवर में 155 पर रोक लिया। कीवी टीम की जीत के हीरो डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर रहे।

    हार के कारण

    1. आखिरी ओवर में 27 रन

    पहली पारी के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 27 रन लुटाए। डेरिल मिचेल ने उनकी पहली 3 गेंदों पर ही 3 छक्के जड़ दिए। अगर ये रन नहीं बनते तो भारत को जीत के लिए कम टारगेट मिलता।

    2. टॉप ऑर्डर फ्लॉप

    177 रन के टारगेट में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया। शुभमन गिल 7 और ईशान किशन 4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, राहुल त्रिपाठी भी शून्य के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए।

    3. टॉस जीतकर गेंदबाजी लेना

    भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या ने पिच को नजरअंदाज किया और टॉस जीतकर बॉलिंग चुन ली। पिच में स्पिनर्स को मदद मिली। अगर पहले बैटिंग करते तो बड़ा स्कोर बना कर न्यूजीलैंड को दबाव में ला सकते थे। सेकेंड इनिंग में स्पिनर्स को और ज्यादा मदद मिली और भारत टारगेट हासिल नहीं कर सका।

    नहीं चला टॉप ऑर्डर

    177 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। उसके टॉप-3 बल्लेबाज महज 11 रन ही जोड़ सके। राहुल त्रिपाठी तो खाता भी नहीं खोल सके। उनके अलावा, ओपनर गिल ने 7 और ईशान किशन ने 4 रन बनाए।

    ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट

    पहला : दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर माइकल ब्रेसवेल ने ईशान किशन को बोल्ड कर दिया।

    दूसरा : जैकब डफी ने राहुल त्रिपाठी को विकेट के पीछे ड्वेन कॉन्वे के हाथों कैच कराया।

    तीसरा : चौथे ओवर की पहली बॉल पर मिचेल सेंटनर ने शुभमन गिल को फिन एलेन के हाथों कैच कराया।

    चौथा : सूर्या 12वें ओवर की चौथी बॉल पर एलेन को कैच दे बैठे। उन्हें ईश सोढ़ी ने आउट किया।

    पांचवां : 13वें ओवर की दूसरी बॉल पर पंड्या को ब्रेसवेल ने कैच एंड बोल्ड किया।

    छठा : हुड्‌डा को सेंटनर के कॉन्वे के हाथों स्टंपिंग कराया।

    सातवां : शिवम मावी रन आउट हुए।

    आठवां : कुलदीप यादव को लोकी फर्ग्युसन को बोल्ड कर दिया।

    अब न्यूजीलैंड की पारी…न्यूजीलैंड ने बनाए 176 रन

    टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए। ओपनर ड्वेन कॉन्वे ने 52 रन का योगदान दिया। फिन एलेन ने 35 रन की आतिशी पारी खेली।

    भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। शिवम मावी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

    ऐसे गिरे न्यूजीलैंड के विकेट

    पहला : सुंदर ने 5वें ओवर में फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया।

    दूसरा : 5वें ओवर की आखिरी बॉल पर सुंदर ने मार्क चैपमैन को कैच एंड बोल्ड किया।

    तीसरा : ग्लेन फिलिप्स 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर सूर्या को कैच दे बैठे। उन्हें कुलदीप ने आउट किया।

    चौथा : ड्वेन कॉन्वे को अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की दूसरी बॉल पर हुड्‌डा के हाथों कैच कराया।

    पांचवां : माइकल ब्रेसवेल रन आउट हुए। उन्हें ईशान किशन ने चलता किया।

    छठा : 19वें ओवर की आखिरी बॉल पर शिवम मावी ने मिचेल सेंटनर को राहुल यादव के हाथों कैच कराया।

    सुंदर ने दिए दो झटके

    न्यूजीलैंड की पारी के शुरुआती ओवर्स में वॉशिंगटन सुंदर ने सटीक गेंदबाजी की। उन्होंने कीवी टीम के टॉप-2 बल्लेबाजों को चलता किया। पहले तो सुंदर ने फिन एलेन को सूर्या के हाथों कैच कराया। फिर मार्क चैपमैन को शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

    एलेन-कॉन्वे ने दी तेज शुरुआत

    ओपनर फिन एलेन और ड्वेन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने पावर प्ले में दो विकेट गंवाकर 47 रन बना लिए थे। कॉन्वे 23 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए।

    ये भी पढ़िए….

    BBC Documentary: अंबेडकर यूनिवर्सिटी के बाद अब DU में बवाल, धारा 144 लागू; पढ़िए…

    Post Views: 751
    Offbeat News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleBBC Documentary: अंबेडकर यूनिवर्सिटी के बाद अब DU में बवाल, धारा 144 लागू; पढ़िए…
    Next Article BIG BREAKING: राजस्थान के भरतपुर में वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    Rashifal 24 July 2026 : जानिए आज किस राशि की खुलेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क

    July 24, 2026

    Rashifal 22 July 2026 : जानिए किस राशि पर होगी किस्मत मेहरबान, किसे बरतनी होगी सावधानी

    July 22, 2026

    Rashifal 21 July 2026: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन राशियों के लिए प्रगति के योग, जानें सभी 12 राशियों का आज का भविष्य

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 21, 2026

    इतिहास के पन्नों में 20 जुलाई: जानिए जब इंसान ने पहली बार चांद पर रखा कदम, आज के दिन हुईं और कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता

    August 5, 2026

    Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल

    August 5, 2026

    कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत

    August 5, 2026

    छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी

    August 5, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • इतिहास के पन्नों में 06 अगस्त : जिस दिन भारत में जन्मी थी पहली टेस्ट ट्यूब बेबी, चिकित्सा विज्ञान में खुला नई उम्मीदों का रास्ता
    • Rashifal 6 August 2026 : किस राशि के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे रहना होगा सावधान? जानिए मेष से मीन तक का हाल
    • कैंसर पीड़िता को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मिली एक लाख की सहायता, इलाज में मिलेगी राहत
    • छत्तीसगढ़ में AI से लेकर सड़क और बिजली तक बड़ा बदलाव, कैबिनेट के फैसलों में छिपी भविष्य की बड़ी तैयारी
    • जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन: सरकार ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया, मुख्यमंत्री आवास जाने से किया इनकार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.