Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Crime»आदमखोर तेंदुआ अभी भी आजाद : तेंदुए को पकड़ने के लिए पेड़ पर लटकाया जा रहा है बकरे का मांस, पढ़िए….
    Crime

    आदमखोर तेंदुआ अभी भी आजाद : तेंदुए को पकड़ने के लिए पेड़ पर लटकाया जा रहा है बकरे का मांस, पढ़िए….

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 16, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    गढ़वा : आदमखोर तेंदुआ बैरिया के बाद भंडरिया वन क्षेत्र के अधीन रमकंडा के कुशवार गांव में शनिवार की रात पहुंच गया। ग्रामीणों ने गांव के प्रधान टोला स्थित पुलिया के समीप खेतों से छलांग लगाकर पेड़ों पर चढ़ते हुए शिकारी तेंदुए को देखा। रविवार को वन विभाग के अधिकारियों की जांच में पेड़ों पर उसके नाखून के निशान के अलावा तीन जगहों पर उसके फुटमार्क मिलने की पुष्टि हुई है।

    तेंदुआ के कुशवार गांव में आने की सूचना के बाद रविवार को गढ़वा के वन संरक्षक सह उतरी क्षेत्र के डीएफओ दिलीप यादव, गढ़वा दक्षिणी वन क्षेत्र के डीएफओ शशि कुमार, शूटर नवाब शपथ अली खान व उनकी टीम ने कुशवार गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। साथ ही पेड़ एवं खेतों में तेंदुआ के फुटमार्क की पुष्टि की।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखने पर वन विभाग को किया सूचित

    टीम को गांव के ही मंसूर मंसूरी ने बताया कि शनिवार की रात करीब सात बजे बलिगढ़ से लौटने के दौरान किसी जानवर के खेत से छलांग लगाकर पेड़ों पर चढ़ने की आवाज सुनाई दी। इसी जगह अपने घर पहुंचकर अन्य ग्रामीणों के साथ टार्च लेकर इसकी खोजबीन की तो आराम से पेड़ पर बैठकर शिकार के इंतजार में था। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ वापस जंगलों में निकल गया।

    फुटमार्क की जांच करने पहुंची टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं, वन विभाग को सहयोग करने की बात कही। ग्रामीणों ने टीम को बताया कि रात में वापस जंगलो की ओर लौट जाने के बाद दोबारा अहले सुबह में गांव पहुंचा। लेकिन इन दिनों सजग रह रहे लोग व पशुओं पर निगरानी रखने के कारण तेंदुआ ने जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचाया।

    मालूम हो कि रविवार की रात तेंदुआ के देखे जाने वाली जगह से थोड़ी दूर पर ही नौ दिनों से आटोमेटिक पिजंरा लगाया गया है। लेकिन अब तक तेंदुआ पिंजरे की ओर नहीं गया है। अक्सर उसके पिंजरे के आस-पास से गुजरने की पुष्टि हो रही है।

    जंगल किनारे के पेड़ों पर मांस लटका रही टीम

    शातिर हो चुके तेंदुआ को ट्रेंकुलाइज या कैद करने के लिए शूटर की टीम व वन विभाग के अधिकारी रोज नई तरकीब अपना रहे हैं। शनिवार की देर शाम से टीम ने जंगलों किनारे पेड़ो पर रस्सी के सहारे मांस का टुकड़ा लटकाना शुरू किया है। टीम को उम्मीद है कि बकरे का मांस की खुशबू से तेंदुआ के आने की उम्मीद है। इससे उसे ट्रेंकुलाइज किए जाने में सफलता मिल सकती है। इसके पहले शूटर की टीम ने पिंजरे में कुत्ता व सुअर के अलावे मुर्गा भी रख रही है। वहीं, खुले में भी सुअर के रखने की तरकीब अपनाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक सभी प्रयास असफल हो रहे हैं।

    तेंदुआ वयस्क और शातिर है : सीएफ

    वन संरक्षक दिलीप यादव ने तेंदुआ के फुटमार्क होने की पुष्टि करते हुए कहा कि आदमखोर तेंदुआ वयस्क है। आदमखोर होने के साथ-साथ वह शातिर भी है। फिलहाल कैद होने तक उससे बचाव करना बेहद जरूरी है। विभाग उसे कैद करने का हर संभव प्रयास कर रहा है।

    इसे भी पढ़िए……

    वनडे इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 317 रन से धोया

    Post Views: 737
    Garhwa leopard
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleवनडे इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 317 रन से धोया
    Next Article उन्नाव रेप केस : कुलदीप सिंह सेंगर को मिली अंतरिम जमानत, जानिए क्या है वजह
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    जमीन विवाद में चचेरे भाई की हत्या: जानिए कैसे रास्ते में रोककर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी घंटेभर में गिरफ्तार

    July 20, 2026

    रांची गैंगरेप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार; बाकी की तलाश तेज

    Sponsor: Maa Tour And TravelJuly 15, 2026

    राजधानी रांची में बीच सड़क फायरिंग : बस को बनाया निशाना; पुलिस ने खदेड़कर एक बदमाश को दबोचा

    May 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026

    तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर

    July 30, 2026

    इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक

    July 30, 2026

    Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.