Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    • रामानुजगंज की वन वाटिका में नौका विहार से ओपन जिम तक की सुविधा, 1.49 करोड़ से बदलेगी सूरत
    • कन्हर बैरियर पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 19 साल लट्ठा से लदा ट्रक जब्त
    • Big Breaking : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव का किया शुभारंभ, कल मशहूर सिंगर शान बांधेंगे समां
    State

    भूपेश बघेल ने तातापानी महोत्सव का किया शुभारंभ, कल मशहूर सिंगर शान बांधेंगे समां

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 14, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर-रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मकर संक्रांति के त्योहार पर शनिवार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने तातापानी महोत्सव का उद्घाटन किया और पतंग उत्सव में शामिल हुए। सीएम भूपेश ने सबके साथ मिलकर खुद भी पतंग उड़ाई। गर्म पानी के कुंड और झरनों के लिए प्रसिद्ध तातापानी में हर साल मकर संक्रांति के पर्व पर भव्य मेले का आयोजन होता है।

    मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति पर्व 2023 का शुभारंभ करते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उन्हें त्योहार की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तातापानी में शिव मंदिर प्रांगण में स्थित 12 जोतिर्लिंगों के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और 1003 करोड़ रुपए के 1,707 कार्यों की सौगात दी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मुख्यमंत्री तातापानी महोत्सव के सामूहिक विवाह समारोह में भी शामिल हुए और गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने वाले 501 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इनमें विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के भी विवाहित जोड़े शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल्स का भी अवलोकन किया।

    तातापानी महोत्सव में होंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

    तातापानी में 3 दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के 2 साल बाद फिर से इसका आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ-साथ बलरामपुर जिले की उपलब्धियों को भी बताया जाएगा। इस बार महोत्सव में सरकार की लोक कल्याण योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा। तातापानी महोत्सव का आयोजन 14 से 16 जनवरी तक होना है।

    मशहूर सिंगर शान पहुंचेंगे तातापानी महोत्सव में

    विभागीय स्टॉल्स भी महोत्सव में लगाए जाएंगे। स्कूली बच्चे यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश करेंगे, वहीं 15 जनवरी को मशहूर प्लेबैक सिंगर शान यहां अपनी प्रस्तुति देने के लिए आने वाले हैं। 15 जनवरी को ही आयोजन स्थल पर किसान मेला, पंच सरपंच सम्मेलन और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। वहीं 16 जनवरी को स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों और युवा मितान क्लब का सम्मेलन और स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी होगी। अन्य आमंत्रित कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

    गर्म जल स्रोतों के लिए मशहूर है तातापानी

    बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित तातापानी प्राकृतिक रूप से निकलते गर्म पानी के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां के कुंड और झरनों में सालोंभर गरम पानी प्रवाहित होता है। स्थानीय भाषा में ताता का अर्थ होता है गरम। इसी लिए इस स्थल का नाम तातापानी रखा गया है।

    तातापानी को लेकर पौराणिक मान्यता

    मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने सीता जी की ओर खेल-खेल में पत्थर फेंका, जो उनके हाथ में रखे गरम तेल के कटोरे से जा टकराया। गरम तेल छलक कर धरती पर गिरा और जहां-जहां तेल की बूंदें पड़ीं, वहां से गरम पानी धरती से फूटकर निकलने लगा। स्थानीय लोग यहां की धरती को पवित्र मानते हैं और कहा जाता है कि यहां गरम पानी से स्नान करने से सभी चर्म रोग खत्म हो जाते हैं। यहां के शिव मंदिर में लगभग 400 वर्ष पुरानी मूर्ति भी स्थपित है, जिसकी पूजा करने हर साल लाखों की संख्या में सैलानी यहां आते हैं। इस दौरान यहां विशाल मेला आयोजित किया जाता है।

    दो साल बाद तातापानी महोत्सव का आयोजन

    बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तातापानी में कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 सालों से मेले का आयोजन नहीं हो रहा था। 50 सालों से अधिक समय से हो रहे 3 दिवसीय महोत्सव के आयोजन पर कोरोना ने ब्रेक लगा दिया था, जो इस साल से फिर से शुरू किया गया है। 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव का सीएम भूपेश बघेल ने शुभारंभ किया। दूसरे दिन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम खुद काफी दिनों से तातापानी महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों में लगे हुए थे।

    इस बार मुख्य आकर्षण का केंद्र पैरासेलिंग और पैरामोटरिंग

    इस बार महोत्सव को खास बनाने के लिए मेला स्थल पर हॉट एयर बैलून और मंदिर प्रांगण में स्थित तालाब में बोटिंग व आरागाही एयरस्ट्रिप में पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग की व्यवस्था की गई है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

    ये भी पढ़िए….

    रांची के रिषभ ने बढ़ाया मान, अमिताभ बच्चन ने की तारीफ, पढ़िए

    Views: 1,127
    Balrampur Offbeat Offbeat News Tatapani Mahotsav Tatapani Mahotsav 2023
    Previous Articleरांची के रिषभ ने बढ़ाया मान, अमिताभ बच्चन ने की तारीफ, पढ़िए
    Next Article प्रेमिका के खर्चे पूरे करने के लिए नाबालिग बना चोर, चुराए 105 स्मार्ट फोन; गिरफ्तार
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026

    ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़

    October 10, 2026

    रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण

    October 9, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.